UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर कहर बरपा रही है। राजधानी लखनऊ का भी यही हाल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को हल्की धूप तो निकलेगी, लेकिन पछुवा हवा ठंड बढ़ाएगी।
40 से ज्यादा जिलों में कहर बरपाएगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि राजधानी समेत पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में ठंड का कहर जारी रहेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है।
https://samarneetinews.com/youth-arrested-for-making-abusive-remarks-on-actress-sonakshi-sinha/
मेरठ समेत पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा। कुल मिलाकर मौसम विभाग ने एक सप्ताह मौसम का यही हाल रहने की उम्मीद जताई है।
ये भी पढ़ें : Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा...