Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

आज बांदा में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यह है पूरा कार्यक्रम..

Water Power Minister Swatantra Dev Singh is coming to Banda, this is complete program

समरनीति न्यूज, बांदा : प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज बुधवार 24 मई को बांदा पहुंच रहे हैं। बांदा में उनका तूफानी दौरा है। कई कार्यक्रम तय हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुबह करीब 10 बजे बांदा पहुंचेंगे। यहां साढ़े 11:30 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली जल संरक्षण गोष्ठी में शामिल होंगे। दोपहर करीब 1 बजे मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे।

योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी

1:45 बजे दोपहर को नगर क्षेत्र की मलिन बस्ती का भ्रमण करने के साथ ही सहभोज भी करेंगे। फिर दोपहर करीब 2:30 बजे कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ केंद्र व राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके बाद बिसंडा के पुनाहुर गांव पहुंचकर जन चौपाल करेंगे। फिर अमृत सरोवर, पंचायत भवन, प्रथामिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : UPSC-2022 में नोएडा की इशिता आल इंडिया टाॅपर, गरिमा दूसरे नंबर पर..

ये भी पढ़ें : Lucknow : मैरिज हाॅल और कोर्ट परिसर में आग, गर्ल्स हास्टल से 40 लड़कियां सुरक्षित बचाईं, बाइकें जलकर राख