Monday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Uttar Pradesh

बांदा में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो दुकानें जलकर राख

बांदा में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो दुकानें जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दुकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। गुमटी में शुरू हुई यह आग देखते ही देखते तेज हवा के साथ फैल गई। इसके बाद पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाद में सूचना पकर मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिकों का कहना है कि आग से उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। देखते ही देखते तेज हवा के साथ फैली आग जानकारी के अनुसार शहर के कालका चौराहा के रहने वाले रमेशचंद्र गुप्ता सब्जी की दुकान चलाते हैं। वहीं उनका पूरा परिवार रहता है। बताते हैं कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर लीक कर गया। देखते ही देखते आग लगी और फिर तेजी से फैल गई। आग ने पड़ोसी सेवादास की कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने...
बांदा पहुंचीं अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन, आर्यकन्या कालेज में पुरानी यादों में हुईं भावुक

बांदा पहुंचीं अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन, आर्यकन्या कालेज में पुरानी यादों में हुईं भावुक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय गया प्रसाद की बहू इंदिरा राजन बांदा पहुंचीं। यहां उन्होंने कालेज की छात्राओं के साथ पुराने अनुभव साझा किए। पुरानी यादों के बीच वह काफी भावुक भी नजर आईं। दरअसल, सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन इस कालेज की प्रथम प्रधानाचार्य भी रहीं हैं। कालेज की प्रथम प्रधानाचार्य रहीं हैं इंदिरा राजन वह वर्तमान में प्रबंध समिति की अध्यक्ष भी हैं। इस विद्यालय को खड़ा करने से लेकर उसकी पूरी व्यवस्थाओं को बनाने में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्मित कर दिया है। ससुर स्व. गया प्रसाद ने दान दी थी कालेज के लिए भूमि उनके ससुर स्वर्गीय गया प्रसाद ने बुंदेलखंड की बेटियों के लिए शिक्षा का सपना देखा और विद्यालय के लिए जमीन भी दान दी। उनकी बहू इंदिरा राजन ने विद्यालय के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह बातें उस समय की ह...
UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : सोशल मीडिया पर सिपाही का एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू की गई। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दिबियापुर थाने में तैनात एक सिपाही का महिला के साथ रंगरलियां मनाते अश्लील वीडियो वायरल हो गया। महकमे में हड़कंप, वीडियो हटवाने में जुटी पुलिस सीओ ने मामले को जांच में सही पाया। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस सर्विलांस की मदद से सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड इस अश्लील वीडियो को डिलीज कराने में जुटी है। महिला थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। महिला के ही फेसबुक-इंस्टाग्राम एकाउंट पर किए पोस्ट सिपाही का नाम प्रमोद है जो दिबियापुर थाने म...
निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित

निकाय चुनाव : बांदा में सपा ने मोहन साहू की पत्नी को मैदान में उतारा, बाकी प्रत्याशी भी घोषित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा चर्चा में छाए बांदा नगर पालिका के लिए होने वाले चुनाव में सपा ने बड़ा दांव चला है। समाजवादी पार्टी ने कुछ महीने पहले बर्खास्त किए गए निवर्तमान बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू की पत्नी गीता देवी को टिकट दिया है। यानी एक तरह से सपा ने दोबारा मोहन साहू पर ही बाजी लगाई है। पिछली बार बीजेपी के शिवपूजन को दी थी शिकस्त दरअसल, मोहन साहू ने पिछली बार भी कांटे की टक्कर देते हुए भाजपा के शिवपूजन गुप्ता को करारी शिकस्त दी थी। सपा ने अबकी बार उनकी पत्नी को मैदान में उतारकर मजबूत प्रत्याशी उतारा है। वहीं सपा ने अतर्रा नगर पालिका से सुषमा जाटव को टिकट दिया है। ये भी पढ़ें : अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा.. वहीं नगर पंचायतों में तिंदवारी से प्रियंका पटेल पत्नी ब्रजेश कुमार सिंह पूर्व चैयरमेन, मटौंध से बाबू रैकवार ...
जालौन : छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

जालौन : छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौन : कालेज से पेपर देकर लौट रही छात्रा रोशनी अहिरवार की सरेआम बीच बाजार गोली मारकर हत्या करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार हो गया है। उसे भी पुलिस को गोली पड़ी है। दरअसल, हत्या की यह वारदात एट थाना क्षेत्र में कोटरा मार्ग पर हुई थी। खास बात यह है कि अभियुक्त राज उर्फ राजू अहिरवार को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर की रिवाल्वर लेकर भाग रहा था अभियुक्त पुलिस अभियुक्त को लेकर मौके पर गई और सबूत इकट्ठे करने लगी। तभी रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर शातिर अभियुक्त थानाध्यक्ष एट अवधेश सिंह का रिवाल्वर छीनकर फायर करते हुए भागने लगा। ये भी पढ़ें : निकाय चुनाव : BJP की दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद, पढ़िए पूरी खबर.. घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगते ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को अस्पत...
Breaking : बांदा में हत्या, एसपी अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर

Breaking : बांदा में हत्या, एसपी अभिनंदन फोर्स के साथ मौके पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के अतर्रा में एक व्यक्ति की उसी के घर में हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि अतर्रा कस्बे में रामू चौरिया (44) की घर में हत्या हो गई। भाई से चल रहा जमीनी विवाद फील्ड यूनिट और डागस्कवायड ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए गए। एसपी का कहना है कि मृतक का जमीन को लेकर अपने भाई से जमीन का विवाद चल रहा था। साथ ही देर रात तक दो लोगों के साथ बैठकर मृतक ने शराब पी थी। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर   ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हादसा, पत्नी की मौत-पति की हालत गंभीर   ...
अलर्ट : यूपी में अगले 3 दिन गर्म हवाओं की चेतावनी, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार

अलर्ट : यूपी में अगले 3 दिन गर्म हवाओं की चेतावनी, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का दौर अब शुरू हो चुका है। लखनऊ मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम में तेजी से उठा-पटक होगी। गर्म हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग की ओर से यूपी के रायबरेली, अमेठी, बांदा, हमीरपुर, झांसी, चित्रकूट, जालौन, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट जारी क...
बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसे में 10 महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां बुरी तरह से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों घर में सो रहीं थीं।  अस्पताल में बच्ची की मां का इलाज चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि बांदा जिले के गोरेपुरवा गांव के रहने वाले मजदूर शहीद के घर में दोपहर में आग लग गई। सोते समय लगी आग, परिवार में कोहराम घर में मां सरवरी अपनी 10 माह की बेटी शालिया के साथ सो रही थीं। आंच लगने पर मां की आंख खुली तो मां-बेटी दोनों आग में बुरी तरह से घिर चुकी थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह आग की चपेट से बाहर निकाला गया। बाद में दोनों को झुलसी हुई गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां सरवरी का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा...
Atique : अतीक के तीनों हत्यारे नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट, गैंगवार की थी आशंका

Atique : अतीक के तीनों हत्यारे नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट, गैंगवार की थी आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : Atiq Ahmed Ashraf Ahmad dead अतीक और अशरफ की हत्‍या करने वाले तीनों शूटर को प्रयागराज की नैनी जेल से हटा दिया गया है। तीनों को नैनी जेल से हटाकर प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। शनिवार देर रात शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने गोली मारकर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी। नैनी जेल में ही बंद है अतीक का बेटा और गुर्गे भी, गैंगवार की थी आशंका इसके बाद तीनों नैनी जेल में बंद थे। अतीक का एक बेटा और उसके कई गुर्गे भी नैनी जेल में ही बंद हैं। ऐसे में पुलिस को लगातार किसी घटना की आशंका थी। इसलिए गैंगवार की आशंका को देखते हुए तीनों शूटरों को हटाकर प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों को सोमवार को दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जेल ले जाया गया। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों पर जेल में ह...
अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलियों से भूनकर हत्या की वारदात पर विहिप ने बयान जारी किया है। विश्व हिंदू परिषद ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि अतीक और अशरफ के शूटरों से बजरंग दल का कोई संबध नहीं है। ट्वीट में लिखा है कि अतीक की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं। उधर, तीनों शूटरों को आज नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। कहा- अफवाहें फैलाई जा रहीं, जांच में सत्य आएगा सामने भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। हत्यारे कौन हैं, जांच के बाद सत्य सामने आ जाएगा। उधर, पुलिस का दावा है कि अतीक और अशरफ की हत्या में गिरफ्तार हुए तीनों शूटर लवलेश, सनी और अरुण असल में कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। तीनों एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। तीनों अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्होंने एक समाचार वेबसाइट का फर्जी पहचानपत्र भी ब...