Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दर्दनाक घटना, 2 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, 3 की जान बची

2 children died by drowning in a pond in Banda, 3 survived

समरनीति न्यूज, बांदा : आज शनिवार को बांदा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय पांचों तालाब में डूब गए। आसपास के लोगों ने देखा तो उनको बचाने के लिए दौड़ पड़े। पांच में 3 को बचा लिया गया। वहीं दो की हालत गंभीर बनी है। ह्रदय विदारक इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

तालाब में नहाते समय 5 बच्चे डूबे

घटना गिरवां थाना क्षेत्र के सहेवा गांव की है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर गिरवां के सहेवा गांव के पांच बच्चे तालाब में नहाने गए थे।

ये भी पढ़ें : क्या बांदा में खनिज विभाग की मिलीभगत से दम तोड़ रहे सरकारी आदेश..?

इन बच्चों में अरविंद (10) पुत्र मनोज, पवन (12) पुत्र कैरा प्रजापति, आशीष (12) पुत्र भूरेलाल, लवलेश (10) पुत्र संजय समेत एक अन्य बच्चा मवेशी लेकर गांव के तालाब पर गए थे।

3 को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

वहां चारों तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान आशीष डूबने लगा। बाकी लोग उसे बचाने लगे। आशीष की बहन पूजा ने शोर मचाया। तो गांव के लोग वहां पहुंचकर बच्चों को बचाने लगे। बच्चों को बाहर निकाल लिया गया। तीन बच्चों को अस्पताल लगाया गया। वहां आशीष और लवलेश मृत घोषित कर दिया गया। बाकी तीनों बच्चे सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा : शराबी कर्मचारी की हरकतों से विभाग बदनाम 

बरेली की बेटी मीनू गुप्ता बनीं मिसेज USA यूनिवर्स