Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : शपथ के चंद घंटों बाद ही सफाई व्यवस्था धड़ाम, दोपहर में उठता कूड़ा

Municipal vehicle picking up garbage at 2 pm in Banda
आवास विकास में दोपहर करीब 2 बजे कूड़ा उठाती गाड़ी।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा नगर पालिका की नई पालिकाध्यक्ष मालती बासू को शपथ लिए चंद घंटे ही बीते हैं। अगले ही दिन सफाई व्यवस्था धड़ाम नजर आने लगी है। शहर के आवास विकास कालोनी में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी दोपहर दो बजे आकर कूड़ा उठा रही है। हालांकि, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि यहां कूड़ा उठाने का कोई फिक्स टाइम नहीं है। कभी गाड़ी वाला दोपहर में कूड़ा उठाने आता है। कभी सुबह आता है, लेकिन इतनी देरी से कभी नहीं आता है जितना की आज 2 बजे आया है। ऐसे में घर के लोग अक्सर कूड़ा नहीं फेंक पाते हैं।

आम जनता को हो रही परेशानी

कई बार लोगों को नहाने-धोने के बाद कूड़ा उठाकर फेंकना पड़ता है। वहीं गाड़ी वाले चालक साहू ने बताया कि कूड़ा ज्यादा होने के कारण कई चक्कर लगाने पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने ली शपथ

हालांकि, आवास विकास में सफाई को लेकर हालात अच्छे नहीं हैं। यहां झाड़ू भी नियमित रूप से नहीं लगती है। न ही कूड़ा उठाने और ले जाने का कोई निश्चित समय है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि हाथ वाली ठिलिया से कूड़ा ले जाने वाला सिलसिला ज्यादा ठीक था। जब से कूड़ा उठाने की गाड़ी का सिलसिला शुरू हुआ है, तभी से स्थिति बिगड़ सी गई है।

ये भी पढ़ें : लापरवाही : बांदा शहर के आवास विकास में गहराया पेयजल संकट, दिन में एक बार पानी-वो भी अधूरा