Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, कुछ नए चेहरे होंगे शामिल तो कुछ की छुट्टी तय

Banda : Indecent comment on CM Yogi, viral on social media

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुगबुगाहट तेज है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में जातीय समीकरणों के लिए बदलाव संभव है। कुछ नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है। बताते चलें कि इस समय राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 52 अन्य मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में कुल सदस्यों की संख्या अधिक्तम 60 तक हो सकती है। इस हिसाब से देखें तो मंत्रिमंडल में अभी 8 और चेहरों को शामिल किया जा सकता है।

योगी मंत्रिमंडल का होगा यह पहला विस्तार

हालांकि, योगी सरकार-02 का यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और कुछ की छुट्टी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। साथ ही निकाय चुनाव में फिसड्डी प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों के प्रदर्शन का भी आकलन हुआ है।

लोकसभा की तैयारियों के मद्देनजर बदलाव

यही मंत्रिमंडल में फेरबदल का आधार भी बन सकता है। कुछ को अच्छे काम के लिए मंत्रिमंडल में जगह देकर पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया जाएगा। दरअसल, केंद्र में मोदी सरकार 9 साल पूरे होने मौके पर बीजेपी 30 मई से 30 जून तक देशव्यापी संपर्क अभियान चलाने वाली है। इसमें राज्य सरकार के मंत्रियों की भी भूमिका होगी। मंत्रिमंडल विस्तार या तो इसके बाद होगा या फिर पहले।

ये भी पढ़ें : खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..! 

खास खबर : चर्चा में खनन, बड़े नेताओं की एंट्री..!