Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: samarneetinews

माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सिरफिरों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक सिरफिरे ने माफिया अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसके लिए भारत रत्न की मांग कर दी। इतना ही नहीं बाद में अतीक की कब्र पर पहुंचकर उसपर तिरंगा रख दिया। इस व्यक्ति का नाम राजकुमार उर्फ रज्जू है जो कांग्रेस नेता है। वर्तमान में प्रयागराज के आजाद स्कवायर वार्ड संख्या 43 से कांग्रेस से पार्षद पद का प्रत्याशी भी है। इस प्रकरण से खलबली मच गई। पुलिस भी एक्शन में आ गई। कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला इस व्यक्ति का माफिया अतीक और अशरफ का गुणगान करते व अतीक की कब्र पर राष्ट्रीय ध्वज रखते वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बिना देर किए 6 साल के लिए उसे पार्टी से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने एक्शन लेते हुए हिरासत में ले लिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू को 6 ...
बांदा में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो दुकानें जलकर राख

बांदा में गैस सिलेंडर फटने से आग, दो दुकानें जलकर राख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में दुकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। गुमटी में शुरू हुई यह आग देखते ही देखते तेज हवा के साथ फैल गई। इसके बाद पास की दो दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाद में सूचना पकर मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दुकान मालिकों का कहना है कि आग से उनका हजारों रुपए का नुकसान हो गया है। देखते ही देखते तेज हवा के साथ फैली आग जानकारी के अनुसार शहर के कालका चौराहा के रहने वाले रमेशचंद्र गुप्ता सब्जी की दुकान चलाते हैं। वहीं उनका पूरा परिवार रहता है। बताते हैं कि बुधवार दोपहर उनकी पत्नी खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर लीक कर गया। देखते ही देखते आग लगी और फिर तेजी से फैल गई। आग ने पड़ोसी सेवादास की कपड़े की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनों दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने...
भोजपुरी Actress आकांक्षा दुबे का नया video viral, बोलीं-मुझे कुछ हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार..

भोजपुरी Actress आकांक्षा दुबे का नया video viral, बोलीं-मुझे कुछ हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा का एक नया वीडियो उनके अधिवक्ता ने शेयर किया है। बुधवार को यह वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगा। आकांक्षा दुबे की सुसाइड का मामला फिर सुर्खियों में छा गया है। जेल में बंद है भोजपुरी गायक समर सिंह बताते चलें कि आकांक्षा की मौत के मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जेल में हैं। हालांकि, आकांक्षा ने सुसाइड क्यों कि इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब बुधवार को जो वीडियो आकांक्षा के वकील ने शेयर किया है। वह वीडियो 38 सेकेंड का है और आकांक्षा उसमें रोती-बिलखती कहती सुनीं जा रही हैं कि अगर उनको कुछ भी हो जाता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा। वीडियो में वह कह रही हैं कि- मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया है। बस इतना पता है कि मैं अब ...
यूपी निकाय चुनाव : सपा ने सभी मेयर प्रत्याशी किए घोषित, पढ़िए-पूरी लिस्ट

यूपी निकाय चुनाव : सपा ने सभी मेयर प्रत्याशी किए घोषित, पढ़िए-पूरी लिस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने बुधवार को प्रदेश के सभी 17 नगर निगम के लिए अपने मेयर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए। जातीय समीकरणों का तालमेल बैठाते हुए सपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने आगरा नगर निगम से जूही प्रकाश जाटव, झांसी से सतीश जतारिया, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मेरठ से सीमा प्रधान, कानपुर से वंदना बाजपेई को टिकट फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और सहारनपुर से नूर हसन मलिक को टिकट दिया है। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ से सीमा प्रधान, लखनऊ से वंदना मिश्रा, कानपुर से वंदना वाजपेयी और गाजियाबाद से पूनम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वाराणसी से ओपी सिंह, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव वाराणसी से ओपी सिंह तथा प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव व अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां, बरेली से संजीव सक्सेना को टिकट दिया है। मुरादाबा...
बांदा पहुंचीं अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन, आर्यकन्या कालेज में पुरानी यादों में हुईं भावुक

बांदा पहुंचीं अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन, आर्यकन्या कालेज में पुरानी यादों में हुईं भावुक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय गया प्रसाद की बहू इंदिरा राजन बांदा पहुंचीं। यहां उन्होंने कालेज की छात्राओं के साथ पुराने अनुभव साझा किए। पुरानी यादों के बीच वह काफी भावुक भी नजर आईं। दरअसल, सदी के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन की मामी इंदिरा राजन इस कालेज की प्रथम प्रधानाचार्य भी रहीं हैं। कालेज की प्रथम प्रधानाचार्य रहीं हैं इंदिरा राजन वह वर्तमान में प्रबंध समिति की अध्यक्ष भी हैं। इस विद्यालय को खड़ा करने से लेकर उसकी पूरी व्यवस्थाओं को बनाने में उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्मित कर दिया है। ससुर स्व. गया प्रसाद ने दान दी थी कालेज के लिए भूमि उनके ससुर स्वर्गीय गया प्रसाद ने बुंदेलखंड की बेटियों के लिए शिक्षा का सपना देखा और विद्यालय के लिए जमीन भी दान दी। उनकी बहू इंदिरा राजन ने विद्यालय के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह बातें उस समय की ह...
UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : सोशल मीडिया पर सिपाही का एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की जांच शुरू की गई। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर थाने से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार दिबियापुर थाने में तैनात एक सिपाही का महिला के साथ रंगरलियां मनाते अश्लील वीडियो वायरल हो गया। महकमे में हड़कंप, वीडियो हटवाने में जुटी पुलिस सीओ ने मामले को जांच में सही पाया। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अब पुलिस सर्विलांस की मदद से सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड इस अश्लील वीडियो को डिलीज कराने में जुटी है। महिला थाना क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है। महिला के ही फेसबुक-इंस्टाग्राम एकाउंट पर किए पोस्ट सिपाही का नाम प्रमोद है जो दिबियापुर थाने म...
STF की रडार गुड्डू मुस्लिम का पहला नंबर, चलते-फिरते बना लेता है बम

STF की रडार गुड्डू मुस्लिम का पहला नंबर, चलते-फिरते बना लेता है बम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी तीन शूटर अबतक फरार हैं। इनमें सबसे खतरनाक गुड्डू मुस्लिम है, जो चलते-फिरते बम बना लेता है। इतना ही नहीं वह बम फेंककर ही हत्या करता है। उमेश पाल हत्याकांड के वायरल वीडियो में भी वह ताबड़तोड़ बम फेंकता दिखाई दे रहा था। यही सब वजह हैं कि एसटीएफ की रडार पर गुड्डू मुस्लिम पहले नंबर पर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें लगी हैं। STF के ADG अमिताभ यश ने भी माना गुड्डू खतरनाक अपराधी यूपी एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए इस बात को माना है कि फरार गुड्डू मुस्लिम बेहद खतरनाक अपराधी है। उसका ज्यादा दिन खुला रहना ठीक नहीं है। ये भी पढ़ें : अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट.. उसका गिरफ्तार होना बेहद जरूरी है। आपको बताते चलें कि गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का सबसे बड़ा ...
अलर्ट : यूपी में अगले 3 दिन गर्म हवाओं की चेतावनी, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार

अलर्ट : यूपी में अगले 3 दिन गर्म हवाओं की चेतावनी, वेस्ट यूपी में बारिश के आसार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का दौर अब शुरू हो चुका है। लखनऊ मौसम विभाग ने प्रदेश में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, कानपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश का भी अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में प्रदेश में मौसम में तेजी से उठा-पटक होगी। गर्म हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के लिए अलर्ट जारी मौसम विभाग की ओर से यूपी के रायबरेली, अमेठी, बांदा, हमीरपुर, झांसी, चित्रकूट, जालौन, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी में तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और आसपास के इलाकों के लिए भी येलो अलर्ट जारी क...
निकाय चुनाव : BJP की दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद, पढ़िए पूरी खबर..

निकाय चुनाव : BJP की दूसरे चरण के प्रत्याशियों की सूची 21 अप्रैल के बाद, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट 21 अप्रैल के बाद जारी होगी। पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों के चयन पर मंथन शुरू कर दिया है। दरअसल, दूसरे चरण में मेरठ, शाहजहांपुर, अयोध्या, बरेली, बांदा, अलीगढ़, कानपुर समेत कुल 95 नगर पालिका परिषद और 268 नगर पंचायतों के लिए चुनाव होना है। सीएम योगी की मौजूदगी में होगी कोर कमेटी की मीटिंग दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला सोमवार को शुरू हो चुका है। 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल होंगे। इसी क्रम में भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष और महापौर पद के प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल बनाना शुरू भी कर दिया है। ये भी पढ़ें : Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल    सूत्रों के अनुसार पैनल पर जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कोर कमेटी...
बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

बांदा में दर्दनाक घटना, आग में जलकर बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दर्दनाक हादसे में 10 महीने की बच्ची की जलकर मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां बुरी तरह से झुलस गईं। हादसा उस समय हुआ जब दोनों घर में सो रहीं थीं।  अस्पताल में बच्ची की मां का इलाज चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि बांदा जिले के गोरेपुरवा गांव के रहने वाले मजदूर शहीद के घर में दोपहर में आग लग गई। सोते समय लगी आग, परिवार में कोहराम घर में मां सरवरी अपनी 10 माह की बेटी शालिया के साथ सो रही थीं। आंच लगने पर मां की आंख खुली तो मां-बेटी दोनों आग में बुरी तरह से घिर चुकी थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद को दौड़े। किसी तरह आग की चपेट से बाहर निकाला गया। बाद में दोनों को झुलसी हुई गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं उसकी मां सरवरी का इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा...