Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

भोजपुरी Actress आकांक्षा दुबे का नया video viral, बोलीं-मुझे कुछ हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार..

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's new video went viral, said-If something happens to me, Samar Singh is responsible

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। आकांक्षा का एक नया वीडियो उनके अधिवक्ता ने शेयर किया है। बुधवार को यह वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगा। आकांक्षा दुबे की सुसाइड का मामला फिर सुर्खियों में छा गया है।

जेल में बंद है भोजपुरी गायक समर सिंह

बताते चलें कि आकांक्षा की मौत के मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जेल में हैं। हालांकि, आकांक्षा ने सुसाइड क्यों कि इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Bhojpuri actress Akanksha Dubey's new video went viral, said-If something happens to me, Samar Singh is responsible

अब बुधवार को जो वीडियो आकांक्षा के वकील ने शेयर किया है। वह वीडियो 38 सेकेंड का है और आकांक्षा उसमें रोती-बिलखती कहती सुनीं जा रही हैं कि अगर उनको कुछ भी हो जाता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा।

Singer Samar Singh arrested in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case

वीडियो में वह कह रही हैं कि- मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया है। बस इतना पता है कि मैं अब नहीं रह रही इस दुनिया में। ये मेरा आप लोगों के साथ लास्ट बातचीत है।

अगर मेरा कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह है। फिर अगले कुछ सेकेंड आकांक्षा रोती रहती हैं। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है।

Famous actress Akanksha commits suicide in Varanasi, dead body found in Varanasi hotel

बताते चलें कि समर सिंह और संजय सिंह दोनों आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं।

Famous actress Akanksha commits suicide in Varanasi, dead body found in Varanasi hotel

दरअसल, दोनों के खिलाफ बीती 27 मार्च को सारनाथ थाने में मुकदमा हुआ था। इससे पहले 26 मार्च की सुबह आकांक्षा सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा की मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में.. 

ये भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार