Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी निकाय चुनाव : सपा ने सभी मेयर प्रत्याशी किए घोषित, पढ़िए-पूरी लिस्ट

UP civic elections : SP declared all mayor candidates, read full list

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने बुधवार को प्रदेश के सभी 17 नगर निगम के लिए अपने मेयर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए। जातीय समीकरणों का तालमेल बैठाते हुए सपा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने आगरा नगर निगम से जूही प्रकाश जाटव, झांसी से सतीश जतारिया, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मेरठ से सीमा प्रधान, कानपुर से वंदना बाजपेई को टिकट

UP civic elections : SP declared all mayor candidates, read full list

फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा और सहारनपुर से नूर हसन मलिक को टिकट दिया है। वहीं पश्चिमी यूपी के मेरठ से सीमा प्रधान, लखनऊ से वंदना मिश्रा, कानपुर से वंदना वाजपेयी और गाजियाबाद से पूनम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

वाराणसी से ओपी सिंह, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव

UP civic elections : SP declared all mayor candidates, read full list

वाराणसी से ओपी सिंह तथा प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव व अलीगढ़ से जमीर उल्ला खां, बरेली से संजीव सक्सेना को टिकट दिया है। मुरादाबाद से सैय्यद रईस उद्दीन, गोरखपुर से काजल निषाद और अयोध्या से डॉ. आशीष पांडेय तथा मथुरा-वृंदावन से पं. तुलसी राम शर्मा को सपा ने प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें : UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..

ये भी पढ़ें : Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल

Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल