Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह गिरफ्तार

Singer Samar Singh arrested in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case

आशा सिंह, लखनऊ : अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया और अब वाराणसी लाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसका डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Singer Samar Singh arrested in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case

गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह का वाराणसी पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दिया है। बताया जा रहा है कि समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के राजनगर इलाके में छिपा था।

Singer Samar Singh arrested in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case

वह लगातार दिल्ली, गाजियाबाद, उत्तराखंड में छिप रहा था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Singer Samar Singh arrested in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's death case

बताते चलें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की बीती 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है।

संबंधित खबर : मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में..  

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस