Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड, होटल में चादर से फंदा बनाकर युवक फांसी पर लटका

In Banda young man committed suicide live on Instagram

समरनीति न्यूज, बांदा : मुंबई से लौटे एक युवक ने बांदा के एक होटल में सुसाइड कर ली। सुसाइड की इस घटना को उसने इंस्टाग्राम पर लाइव किया है। परिवार के लोगों ने लाइव देखा तो उनको घटना की जानकारी हुई। हालांकि, परिजन यह नहीं समझ सके कि वीडियो कहा बनाया है। उधर, होटल मालिक ने कमरा न खुलने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आकर कमरा खोला तो युवक वहां फांसी पर लटक रहा था। हालांकि, युवक ने सुसाइड क्यों की। इसका कारण अबतक पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा।

एएसपी मौके पर पहुंचे, फारेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फारेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : दो घंटे बांदा DM दुर्गा शक्ति नागपाल ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ये निर्देश दिए..

दरअसल, बांदा के फतेहगंज थाना क्षेत्र के पियार गांव के भगवानदीन का बेटा रोहित (23) मुंबई में पेंटिंग का काम करता था।

In Banda young man committed suicide live on Instagram

बताते हैं कि मुंबई से गुरुवार को बांदा लौटा और रात में अतर्रा कस्बे के एक होटल में आकर रुका। होटल में उसने इंस्टाग्राम पर खुद को लाइव किया और फिर फांसी लगा ली।

ये भी पढ़ें : बांदा निकाय : BJP से 70 से ज्यादा दावेदार, सभी के अपने-अपने पैरोकार

परिवार के लोगों ने उसका लाइव वीडियो देखा तो उनको घटना की जानकारी मिली। परिजनों यह नहीं जान सके कि उसने वीडियो कहां बनाया है। उधर, होटल का कमरा काफी देर तक नहीं खुलने पर होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को कब्जे में लिया। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : सनसनी : बांदा में एसबीआई बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, बाल-बाल बचे लोग 

सनसनी : बांदा में एसबीआई बैंक के गार्ड की बंदूक से चली गोली, बाल-बाल बचे लोग