Tuesday, June 16सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: samarneetinews

EID2023 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही देशभर में ईद

EID2023 : नजर आया चांद, आज मनाई जा रही देशभर में ईद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ समेत कई शहरों में ईद का चांद नजर आ गया है। लखनऊ में सदर काजी-ए-शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने ऐलान किया है कि शुक्रवार को चांद नजर आ गया है। ईद-उल-फितर 22 अप्रैल यानी कल शनिवार को मनाई जाएगी। लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई देना शुरू कर दिया है। देशभर में आज शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अपनी और मरकजी चांद कमेटी की ओर से ईद की मुबारकबाद दी है। ईदगाह लखनऊ में ईद उल फितर की नमाज शनिवार सुबह 10 बजे से होगी। उधर, ईद के मौके पर बाजारों में रौनक छा गई है। लोग बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ रहे हैं। ये भी पढ़ें : Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह.. ये भी पढ़ें : Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक ह...
शादी के ढाई महीने बाद ही जुदा, पत्नी को बांदा एग्जाम दिलाने लाए अजय की हादसे में मौत

शादी के ढाई महीने बाद ही जुदा, पत्नी को बांदा एग्जाम दिलाने लाए अजय की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पत्नी को मायके में एग्जाम दिलाने बांदा आए पति की लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों की शादी ढाई महीने पहले ही हुई थी। मृतक चित्रकूट का रहने वाला था और बांदा के इंदिरानगर से उसकी शादी हुई थी। हादसा गिरवां थाना क्षेत्र के अंतगर्त हुआ है। जानकारी के अनुसार चित्रकूट जिले के कर्वी, शंकर बाजार के रहने वाले अजय साहू (24) पत्नी को मायके छोड़ने आए थे। एग्जाम दिलाने आए थे बांदा बांदा के इंदिरानगर मोहल्ले में उनकी पत्नी प्रियंका का घर है। वह स्नातक की छात्रा हैं और एग्जाम दिलाने पत्नी को लाए थे। बताते हैं कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद अजय देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुरहंड गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार   ...
Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने ऐलान के अनुसार वेरिफाइड अकाउंट्स से फ्री ब्लू टिक (Blue Tick) हटा दिए हैं। दरअसल, जिन लोगों ने ट्विटर को ब्लू प्लान (Blue Plan) के लिए हिसाब से पेमेंट नहीं किया है। उनके ब्लूक टिक हटा दिए गए हैं। ट्विटर के जिन एकाउंट से ब्लू टिक हटाए गए हैं, उनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। अब सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन वालों को ही Blue Tick आपको बताते चलें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इसकी घोषणा पहले ही कर चुके थे। मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद पेड सब्सक्रिप्शन न लेने वाले एकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें : यूपी के इन दो डीएम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, दोनों की ...
यूपी के इन दो डीएम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, दोनों की शानदार उपलब्धियां..

यूपी के इन दो डीएम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, दोनों की शानदार उपलब्धियां..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के दो आईएएस अधिकारी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पीएम अवार्ड से सम्मानित होंगे। इनमें चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर के नाम शामिल हैं। दोनों ही आईएएस अधिकारियों ने अपने कार्यों से देश में अमिट छाप छोड़ी है। उत्कृष्ट कार्य के लिए मिलेगा सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली में सिविल सर्विस डे पर दोनों अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। बताते चलें कि यूपी लगातार यह सम्मान को हासिल करने वाला राज्य बना है। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रविंद्र मंदर मार्च, 2021 से रामपुर के डीएम हैं। उन्होंने सुपोषित भारत विजन से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं। वहीं वहीं चित्रकूट के डीएम अभिषेक ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। ये भी पढ़ें : Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्श...
Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह..

Lucknow : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, बदायूं में डाक्टर सस्पेंड, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक मामले में सख्त एक्शन लिया है। बदायूं में एक महिला से बदसुलूकी करने वाले डॉ. हाकिम सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरोपी चिकित्सक को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध कर दिया गया है। डा. हाकिम सिंह बदायूं जिला अस्पताल में तैनात थे। दलालों से सख्ती से निपटने के आदेश इसके साथ ही डिप्टी सीएम श्री पाठक ने मरीजों को बहकाने वाले दलालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं। दरअसल, कानपुर नगर में मरीजों के इलाज में दलाली के मामले सामने आने के बाद डिप्टी सीएम श्री पाठक ने यह निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि कानपुर नगर के यूएचएम चिकित्सालय में बीती 8 अप्रैल को मरीज को एक दलाल ने बहकाकर आपरेशन के नाम पर पैसे वसूल लिए थे। ये भी पढ़ें : यूपी में 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, लखनऊ-कानपुर-मेरठ समेत इन 14 जिलों में बारिश.. ...
SP अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च

SP अभिनंदन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स का फ्लैग मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन नेतृत्व में आज भारी पुलिस फोर्स ने शहर में फ्लैग मार्च किया। साथ ही पुलिस लाइन में जवानों को दंगा नियंत्रण ड्रिल भी कराया गया। दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी भी दी गई। सही समय पर कैसे उपयोग करें, यह बताया गया। शहर में पैदल मार्च करते हुए एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ सिटी ने संवेदनशील इलाकों का दौरा किया। साथ ही ईद के मद्देनजर धर्म गुरुओं से भी बातचीत की। जामां मस्जिद के पास मुतवल्ली शेख शादी जमां से भी बातचीत हुई। सभी से आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। हालांकि, बांदा का इतिहास है कि यहां सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। उधर, पुलिस अलविदा की नमाज और ईद के त्यौहार के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस लाइन में हुई ड्रिल में पुलिसकर्मियों क...
बांदा में अज्ञात डेड बाॅडी मिली, पास में सल्फास की डिब्बी और पानी की बोतल

बांदा में अज्ञात डेड बाॅडी मिली, पास में सल्फास की डिब्बी और पानी की बोतल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में मवई बाईपास चौराहे के खाद गोदाम के पीचे जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर बुलाकर पड़ताल कराई। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने बताया कि शव के पास से सल्फास की खाली शीशी और पानी की बोतल, ग्लास और पाउच भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन शव अज्ञात है। इसलिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही शव की पहचान कराने के लिए उसे 72 घंटे रोका जाएगा। ये भी पढ़ें : अचानक बांदा जेल पहुंचीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल और SP अभिनंदन, दो घंटे तक निरीक्षण ये भी पढ़ें : बांदा : जरा सी लापरवाही और अब मौत से...
मुरादाबाद : गजरौला-बिजनौर रेल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, करीब 3 घंटे ठप रहा ट्रैक

मुरादाबाद : गजरौला-बिजनौर रेल मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, करीब 3 घंटे ठप रहा ट्रैक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : गजरौला-बिजनौर रेलवे मार्ग पर मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दरअसल, चांदपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी पटरी से नीचे उतर गई। इसके चलते लगभग तीन घंटे गजरौला-बिजनौर रेल मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। अब सुपरवाइजर स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि यह दुर्घटना उत्तर रेलवे महाप्रबंधक शोभन चौधुरी के निरीक्षण से ठीक एक दिन पहले हुई है। निरीक्षण की तैयारी के बीच हादसा बुधवार को इसकी तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। चांदपुर यार्ड में विभागीय सामग्री मालगाड़ी (डीएमटी) से पत्थर उतारा जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 1:40 बजे एक बोगी पटरी से उतर पड़ी। इस कारण गजरौला-बिजनौर रेल मार्ग पर ट्रेन यातायात बंद हो गया। ये भी पढ़ें : Amroha News : कान्वेंट स्कूल की छात्रा के अपहरण का प्रयास, शोर मचाने पर भागा बदमाश.. मुरादाबाद से दुर्घटन...
यूपी में 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, लखनऊ-कानपुर-मेरठ समेत इन 14 जिलों में बारिश..

यूपी में 24 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, लखनऊ-कानपुर-मेरठ समेत इन 14 जिलों में बारिश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Weather Update चिलचिलाती धूप ने अप्रैल में ही सबको परेशान कर रखा है। अगले 24 घंटों में तेजी से मौसम बदलेगा। गर्म हवा से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की बात कही जा रही है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत तराई बेल्ट के साथ-साथ लखनऊ से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 23 अप्रैल की सुबह तक पूर्वांचल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस तरह अगले 24 घंटे में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग...
अचानक बांदा जेल पहुंचीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल और SP अभिनंदन, दो घंटे तक निरीक्षण

अचानक बांदा जेल पहुंचीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल और SP अभिनंदन, दो घंटे तक निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया अतीक अहमद के बाद बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कस रहा है। बुधवार देर शाम डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन ने फोर्स के साथ अचानक जेल पर छापा मारते हुए निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने करीब 2 घंटे तक जेल का औचक निरीक्षण किया। बताते हैं कि इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने पूर्वांचल माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तन्हाई बैरक को भी खंगाला। अतीक के बाद मुख्तार पर कस रहा शिकंजा एसपी अभिनंदन ने बताया कि बुधवार शाम बांदा मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया गया है। साथ में जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे हैं। कारागार के सभी बैरक की सघन तलाशी कराई गई। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार इतना ही नहीं जेल परिसर में बने अस्पताल, महिला बैरक के अलावा रसोई ...