Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

अचानक बांदा जेल पहुंचीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल और SP अभिनंदन, दो घंटे तक निरीक्षण

Suddenly DM Durga Shakti Nagpal and SP Abhinandan reached Banda Jail, two hours inspection

समरनीति न्यूज, बांदा : माफिया अतीक अहमद के बाद बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कस रहा है। बुधवार देर शाम डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन ने फोर्स के साथ अचानक जेल पर छापा मारते हुए निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने करीब 2 घंटे तक जेल का औचक निरीक्षण किया। बताते हैं कि इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने पूर्वांचल माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की तन्हाई बैरक को भी खंगाला।

अतीक के बाद मुख्तार पर कस रहा शिकंजा

एसपी अभिनंदन ने बताया कि बुधवार शाम बांदा मंडल कारागार का औचक निरीक्षण किया गया है। साथ में जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे हैं। कारागार के सभी बैरक की सघन तलाशी कराई गई।

ये भी पढ़ें : माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

इतना ही नहीं जेल परिसर में बने अस्पताल, महिला बैरक के अलावा रसोई घर और सीसीटीवी फुटेज रूम को भी देखा गया। तलाशी में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है। बताते चलें कि प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बांदा में भी सरगर्मियां छाई रही हैं। दोनों उच्चाधिकारियों ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया है।

ये भी पढ़ें : UP : महिला संग सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल, फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटवाने में जुटी पुलिस, FIR..