Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता को गोली लगी, कानपुर रेफर

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता को गोली लगी, कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को उसी के घर में तमंचे से गोली लग गई। गोली की आवाज से परिवार के लोग दहशत में आ गए। जब युवती के कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लतपत पड़ी थी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर भागे। बांदा जिला अस्पताल से उनको गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या के प्रयास का है। पुलिस ने कहा कि पता किया जा रहा है कि घर में तमंचा कहां से आया। पति और परिवार के लोग गए थे शादी में बताया जाता है कि जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव के रहने वाले राहुल की पत्नी लक्ष्मी (25) ने शादी के लगभग ढाई वर्ष बाद बीती रात घर में रखे तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से पूरा इलाका गूंज...
बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

बांदा में मामा-भांजी की डूबकर मौत, परिवार में कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज बुधवार दोपहर बाद मछली पकड़ने गए मामा-भांजी की गड़रा नदी में डूबकर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। ह्रदय विदारक यह घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब मछली पकड़ने गए दोनों में भांजी का पैर फिसल गया और वह गड़रा नदी में गिरकर डूबने लगी। भांजी को बचाने के लिए मामा ने नदी में छलांग लगा दी। भांजी को बचाते-बचाते मामा भी नदी में डूब गया। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाल लिया। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया जाता है कि आज बुधवार दोपहर बाद बबेरू कस्बे के बनतलवा इलाके में रहने वाला रविंद्र वर्मा (14) पुत्र सूरजभान अपनी बहन के घर के आया हुआ था। वहां अपनी भांजी ...
बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

बांदाः कार-बोलेरो की टक्कर में जीजा-साले समेत 4 घायल, एक रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज मंगलवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में जीजा-साले समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं कुछ का इलाज बांदा जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि हादसे में बांदा-प्रयागराज राजमार्ग पर अल्टो कार और बोलेरो जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बोलेरो सवार लोगों को भी चोटें आईं। कार सवार एक व्यक्ति को कानपुर रेफर किया गया है। अतर्रा क्षेत्र के नागनेधी गांव के पास दुर्घटना बताया जाता है कि महोबा के कालीन पहाड़ी इलाके में रहने वाला मुकेश (23) पुत्र जयकरण अपने साले गोरेलाल (27) पुत्र सत्यनारायण, निवासी रोली भरतकूप (चित्रकूट) व एक अन्य रिश्तेदार महेश (30) पुत्र राम रतन, निवासी डाडीपुरवा महोखर क...
बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

बांदा में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने फहराया तिरंगा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसाइटी ने सुबह 10 बजे सोसाइटी भवन में गणतंत्र दिवस मनाया और तिरंगा फहराया। इसके साथ ही शहीदों को नमन किया। पूर्व सचिव डा. शरद चतुर्वेदी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ध्वज को सलामी दी गई। सचि वबाबूलाल गुप्त ने संविधानकी शपथ दिलाई गई। पूर्व सचिव डा. संतोष मसुरहा ने नेकी के बरामदे का उद्घाटन किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता और वंदना गुप्ता, शिवपूजन गुप्त, महमूद हुसैन खां, प्रशांत शर्मा, संजय ओमर, भुवनेंद्र रावत, मइयादीन सोनी आदि मौजूद रहे। नेत्र शिविर का आयोजन बांदा। रेडक्रास भवन में डा. एसपी गुप्ता की व्यवस्था में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ डा. संतोष कुमार मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया। इस मौके पर 105 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया और 20 मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रतयारोपण के लिए चयनित किया गया। सांस्क...
बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 71वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकरण वर्मा, आहरण एवं वितरण अधिकारी दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही नए भारत निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि ने नए भारत निर्माण में सहयोग की अपील की आकाशवाणी एफएम केंद्र (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य में पूरी इमानदारी और निष्ठा भी देशभक्त का ही एक रूप है। सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी से अपेक्षा की, कि सब मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी को पुनः उसकी खोई प...
बांदाः बेटी बनना चाहती थी डाक्टर और माता-पिता शादी, गले लगाई मौत

बांदाः बेटी बनना चाहती थी डाक्टर और माता-पिता शादी, गले लगाई मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक स्नातक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला छात्रा का तनाव में होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी पूनम उर्फ क्षमा बाजपेई (19) पुत्री नारायण प्रसाद बाजपेई ने शुक्रवार रात छत में लगे पंखे के हुक में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। छात्रा की आत्महत्या का कारण पढ़ाई को लेकर उसका तनाव में रहना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर पूरा परिवार सदमे में है। तनावग्रस्त छात्रा का आत्मघाती कदम परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई, जब घर के कमरे में जाकर देखा। बेटी छत से दुपट्टे के सहारे फांसी पर ...
बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

बांदा में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों ने निकाली रैली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बेटियां हैं तो सब कुछ है, बेटियां ही बेहतर कल की निशानी हैं। लड़का-लड़की में भेद करने की बजाय हमें बेटियों को आगे बढ़ने का हौसला देना चाहिए। ये बातें चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डा राकेश रमण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कहीं। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से इस मौके पर जागरुकता रैली भी निकाली गई। चिकित्सका विभाग के अधिकारी रहे मौजूद बांदा पैरामेडिकल कालेज एंड नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लड़का-लड़की एक समान आदि के नारे लगाते हुए रैली निकाली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संतोष कुमार ने बताया कि प्रदेश में जन्म के समय का लिंगानुपात चिंता का विषय है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा बीपी वर्मा ने बालिकाओं को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संयुक्त निदेशक डा आरबी ग...
बांदाः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, गांवों को मुख्यालय से जोड़ना प्रथम लक्ष्य

बांदाः विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा, गांवों को मुख्यालय से जोड़ना प्रथम लक्ष्य

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आज सीसी रोड व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए जनहित कार्यों को बढ़ावा दिया। उन्होंने बिसंडा के बिलगांव में एक समारोह के बीच अपनी निधि व जिला पंचायत निधि से बनवाई गईं आधा दर्जन सीसी सड़कों और पुलियों नालियों का लोकार्पण किया। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जाए। तभी गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा, विकास पहुंचेगा। कहा, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ गांव शहर से जुड़ सकें और हर आम आदमी विकास से जुड़ सके। सदर विधायक ने कहा कि बीते ढाई-तीन साल में उनका यही प्रयास रहा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी न छोड़ें। कहा कि विकास के लिए स...
बांदा में छात्र-छात्राओं ने अनोखे ढंग से दिया बड़ा संदेश

बांदा में छात्र-छात्राओं ने अनोखे ढंग से दिया बड़ा संदेश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज व सेंट मेरी स्कूल में बुधवार को पढ़े बांदा-बढ़े बांदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि राज्यपाल की प्ररेणा से सब पढ़े-सब बढ़े कार्यक्रम के तहत् इसका आयोजन हो रहा है। बच्चों की आकृति की जो तस्वीर उभरकर सामने आई, उसने सभी का मनमोह लिया। दोनों ही स्कूलों के बच्चे स्वअनुशासित नजर आए। सेंटमैरी और बजरंग कालेज में आयोजन कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को गंभीरता के साथ पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। सभी छात्रों-शिक्षकों ने इस दौरान 45 मिनट तक अपनी रुचि के अनुसार पढ़ाई की। इन दोनों स्कूलों की तस्वीरें कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर दोनों स्कूलों का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। बच्चों की आकृति देखते बन रही थी दोनों स्कूलों के बच्चे स्वअनुशासित ढंग से बैठे हुए थे। इस तरह बैठकर...
बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

बांदाः DIG दीपक कुमार ने कहा, ‘प्रगति की राह में सही सूचनाओं का योगदान अमूल्य’

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी (पुलिस) दीपक कुमार ने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 78वीं आवृत्ति के दो दिवसीय प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि देश की तरक्की की राह में सही सूचनाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश पर चयनित सैंपल इकाइयों में घरेलू पर्यटन व परिवारों के माइग्रेशन की सूचनाएं निर्धारित अनुसूचियां में पूरी गंभीरता के साथ भरी जाएं। कहा कि देश में एनएसएसओ के आंकड़ों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। डीआईजी ने दिया पुलिस सहयोग का भी भरोसा उन्होंने सहायक सांख्यिकी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे सर्वे के बारे में विस्तार से चर्चा की। डीआईजी कुमार ने एनएसएसओ के गठन से लेकर अब तक योगदान को विस्तार से बताया। बताते चलें कि दो दिवसीय नेशनल सैंपल सर्वे के प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवा...