Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में बालू कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, पारिवारिक कलह बनी वजह

बांदा में बालू कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, पारिवारिक कलह बनी वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बालू कारोबारी ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया। बताते हैं कि कारोबारी का अपने बेटों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने घर से बाहर केनाल पुल पर आकर अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग भागकर वहां पहुंचे। खून से लतपत गिरे बालू कारोबारी को गंभीर हालत में परिवार के लोग ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान हालात गंभीर होने पर उनको बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी उनको बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया है। कानपुर में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बेटे से हुआ था झगड़ा, गांव के बाहर जाकर मारी गोली बताया जाता है कि शनिवार दोपहर पारिवारिक कलह में लहुरेहटा के रहने वाले बालू कारोबारी मोहम्मद सलीम (48) ने गांव के बाहर केन केनाल पुल पर खुद को लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली। गोली गले पर सटाक...
बांदा में लाइसेंसी राइफल से चली गोली, घायल शख्स कानपुर रेफर

बांदा में लाइसेंसी राइफल से चली गोली, घायल शख्स कानपुर रेफर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक शख्स अपनी ही लाइसेंसी राइफल से गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिवार लोग भागकर वहां पहुंचे तो वह खून से लतपत पड़ा तड़प रहा था। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी गंभीर हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसा शनिवार को सुबह करीब 10 से 11 के बीच हुआ है। पुलिस की माने तो गोली भूलवश चली है। यह घटना जिले के नरैनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस बोली, भूलवश गोली चलने से घटना बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली के लहुरेहटा निवासी सलीम (48) पुत्र खैराती अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह वह साढ़ 10 बजे करीब बजे करीब अपनी लाइसेंसी राइफल की टूटी हुई बट ठीक कराने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली लगते हुए सलीम नीचे गिर पड़...
बांदा में महिला डिग्री कालेज में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बांदा में महिला डिग्री कालेज में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के तहत चतुर्थ दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्या डा दीपाली गुप्ता ने किया। कार्यशाला एवं यूथ फ्रेंडली क्लीनिक के समस्त निर्धारित कार्यक्रम नोडल अफसर डा सबीहा रहमानी, डा अंकिता तिवारी और ज्योति मिश्रा की देख-रेख में हो रहे हैं। छात्राओं को हेल्थ संबंधित जानकारियां भी दीं डा अंकिता तिवारी ने संतुलित भोजन के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। ज्योति मिश्रा द्वारा नशीले पदार्थ से हानि पर प्रकाश डाला गया। चिकित्सक डा राहुल तिवारी ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां दीं। विशिष्ट वक्ता डा जितेंद्र कुमार शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। सबीहा रहमानी ने सहज ढंग से अपनी बात कहना विषय पर जानका...
बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

बांदा में दूरदर्शन स्टाफ ने सेवानिवृत लेखाकार-सहायक को दी विदाई 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः इंदिरा नगर स्थित दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केंद्र में गुरुवार को दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र झांसी के लेखाकार डीएस गुप्ता एवं दूरदर्शन केंद्र के सहायक बाबूलाल सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सभी कर्मचारियों ने मिलकर उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) के निदेशक अभियांत्रिकी बीवी पटेल के निर्देशानुसार दूरदर्शन केंद्र पर एक सेवानिवृत्त विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें आकाशवाणी केंद्र के सहायक अभियंता आरके गुप्ता सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे। आहरण एवं वितरण अधिकारी (झांसी) आरके वर्मा ने विदाई समारोह की अध्यक्षता की। बड़ी संख्या में जुटा पूरा स्टाफ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए दूरदर्शन केंद्र के सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी जी ने डीएस गुप्ता लेखाकार एवं  बाबूलाल सहायक के साथ बिताए वक्त को याद किया। साथ ही उनके सरल एवं...
बांदा में चार थानों के प्रभारी बदले, एडीजी के दौरे के अगले ही दिन बदलाव

बांदा में चार थानों के प्रभारी बदले, एडीजी के दौरे के अगले ही दिन बदलाव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः एडीजी जोन प्रेम प्रकाश के जिले के दौरे के अगले ही दिन चार थानों के थानेदारों का तबादला हो गया है। बताते हैं कि पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चारों थानों के प्रभारियों को इधर से उधर किया है। इनमें चिल्ला, कमासिन, बबेरू और कालिंजर थाना शामिल हैं। बताते चलें कि जिले के ये चारों थाने काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें चिल्ला और कालिंजर जैसे थाने जहां सीमावर्ती क्षेत्र के हैं तो वहीं कमासिन और बबेरू भी महत्वपूर्ण हैं। कमासिन, चिल्ला और बबेरू भी बदले गए तबादलों के क्रम में बबेरू के थानाध्यक्ष विजय सिंह का तबादला करते हुए उनको चिल्ला थाना प्रभारी बना दिया गया है। वहीं चिल्ला के थाना प्रभारी रहे विनोद कुमार सिंह को अब कमासिन का थानाध्यक्ष बना दिया गया है। इसी तरह कमासिन के थाना प्रभारी तारा सिंह पटेल को बबेरू का प्रभारी नियुक्त किया गया है...
बांदा में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार दो दोस्त, एक रेफर

बांदा में ट्रैक्टर से टकराए बाइक सवार दो दोस्त, एक रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले बाइक सवार दो युवकों की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से एक को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। घटना से परिवार वालों में कोहराम मचा है। बाइक से घर लौट रहे थे दोनों युवक बताया जाता है कि जिले के बिसंडा कस्बे में बाइक सवार दसवां थोक निवासी मनीष मिश्रा (20) पुत्र अनुसुइया प्रसाद और उनका दोस्त अचल तिवारी (24) पुत्र ब्रज श्याम तिवारी बिसंडा चौराहे से घर लौट रहे थे। लौटते वक्त रास्ते में सामने आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से सुबह अचल को गंभीर हालत...
बांदा में प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले..

बांदा में प्यार पर लगा पहरा तो प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्रेमी युगल का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। परिजनों ने लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। दोनों के मिलने-जुलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। ऐसे में बीती शाम लड़की अपने घर से गायब हो गई। परिवार के लोग उसे तलाशते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद आज रविवार दोपहर दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ के नीचे पड़े मिले। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों परिवार वालों का अब रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शादी को राजी नहीं थे परिवार वाले बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी लल्लू प्रजापति किस...
बांदा में समाजसेवियों ने किया रक्तदान, चिकित्सकों ने सराहा

बांदा में समाजसेवियों ने किया रक्तदान, चिकित्सकों ने सराहा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में दो पदाधिकारियों ने गर्भवती माताओं को ब्लड डोनेट किया। भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले आज जिला अस्पताल में जयप्रकाश साहू डीएसएम व उदयभान नामदेव जिला चिकित्सा प्रभारी ने रक्तदान किया। डाक्टर सम्पूर्णानंद सीएमएस (बांदा) द्वारा इस तरह से मोटीवेशन करके रक्तदान कराने के लिए सभी संगठनों से आह्वान किया। कहा कि रक्तदान एक तरह से जीवनदान ही है। इससे दूसरों की जिंदगी बचती है। रक्तदान से सुधरती है सेहत डॉक्टर केएल पांडे ने कहा कि रक्तदान बहुत ही अनुकरणीय कार्य है। कहा कि ऐसा करने से सेहत भी सुधरती है। डॉ एसपी गुप्ता नेत्र सर्जन ने इस अवसर पर कार्य के लिए सराहना की। डाक्टर एसडी त्रिपाठी फिजिशियन ने संगठन के राज्य कार्यकारिणी सदस्य को बधाई दी। कहा कि ऐसा कार्य को करने के लिए बहुत ही ज्यादा मोटीवेशन की आवश्यकता होती है। समाज सेवी सजल रेंडर व ब्लड ...
बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

बांदा में थाने के पास होमगार्ड के बेटे की दर्दनाक हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक को ट्रक ने रौंद दिया। गिट्टी से लदे ट्रक ने बाइक सवार युवक को इस तरह रौंदा कि उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। यह हादसा जिले के तिंदवारी थाना के पास हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा करके पोस्टमार्टम को भेजा। हालांकि, पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरहीमाफी गांव के रहने वाले नवरत्न यादव होमगार्ड हैं। पिता को लेने थाने जा रहा था युवक उनका बेटा नरेश यादव (21) शनिवार दोपहर बाइक से थाने के नजदीक खड़े अपने पिता को लेने जा रहा था। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिंदवारी थाने के पास फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बाइक के भी परख...
बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

बांदा में कुछ देर पहले ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से मटौंध की ओर जा रही ऑटो में कुछ देर पहले सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। ऑटो से छिटक कर सड़क पर गिरे एक 8 साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बच्चे को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार दोपहर बाद हुआ। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेडी गांव निवासी संदीप (8) पुत्र राकेश मां कप्ली देवी के साथ मामा के घर लोधोरा गांव गया था। ट्रैक्टर ने आटो में मारी टक्कर शनिवार को पिता राकेश उनको लेने पहुंचे। राकेश के साथ उसकी पत्नी कप्ली और बेटा संदीप बस से बांदा पहुंचे। फिर ऑटो में घर दुरेड़ी गांव के लिए जा रहे थे। इसी बीच महोबा रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से बच्चा संदीप ऑटो से नीचे आ गिरा। बाद में ट्रैक्टर का पहिया बच्चे संदीप के उपर से निकल गया। ...