Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदा में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष-4 महामंत्री और भी..

बांदा में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष-4 महामंत्री और भी..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने पार्टी जिला कमेटी की घोषणा कर दी। कमेटी की विधिवत घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया है कि 25 सदस्य वाली जिला कमेटी में 8 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री होंगे। वहीं 8 जिला मंत्रियों के अलावा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी और कार्यालय सह प्रभारी शामिल होंगे। ये बने जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्षों में नरेंद्र सिंह नन्ना, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा शामिल हैं। वहीं 4 जिला महामंत्रियों में अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता व कल्लू सिंह राजपूत को शामिल किया गया है। ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय ...
बांदा में विहिप-बजरंग दल ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

बांदा में विहिप-बजरंग दल ने शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों द्वारा शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में शहीदों के नमन किया गया। शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की तस्वीरें रखकर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की स्मृति में एक श्रृंद्धाजलि सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय सदस्य अरविंद त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन एक साल पहले आतंकी घटना में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए थे, जिनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। न ही हम सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को भूला सकते हैं। वक्ता बोले, शहीदों के बलिदान को भुलाना नामुमकिन बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक सिंह कछवाह ने कहा आज के ही दिन 14 फर...
बांदा की स्वराज कालोनी में खेल-खेल में बच्चे ने पकड़ा विद्युत तार, फिर अस्पताल में..

बांदा की स्वराज कालोनी में खेल-खेल में बच्चे ने पकड़ा विद्युत तार, फिर अस्पताल में..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में स्वराज कालोनी में रहने वाले एक बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने छत के पास से निकले विद्युत तार को खेल-खेल में पकड़ लिया। तेज करंट के झटके से वह छत पर छिटककर दूर गिरा। इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया। आहट पाकर परिवार के लोगों का ध्यान उधर गया तो भागकर वहां पहुंचे। परिजनों ने बच्चे को उठाया और सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। खतरे से बाहर है बालक की हालत जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि स्वराज कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाले मुकेश कुमार का बेटा अरमान (4) आज शुक्रवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने छत के पास से निकली एलटी विद्युत लाइन का तार पकड़ लिया। करंट के झटके से वह दूर आकर छत पर गिरा। इसके बाद बेहोश हो गया। परिवार के लोगों का कहना है कि भगवान का शुक्र है कि कर...
बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

बांदा में प्राचार्य व दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक महाविद्यालय की छात्रा से कालेज स्टाफ द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कृषि महाविद्यालय की छात्रा ने महा विद्यालय के प्राचार्य और दो शिक्षकों पर छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं छात्रा की मां की ओर से प्राचार्य और दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने बिना देर किए मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामला शहर में स्थित जिला परिषद कृषि महाविद्यालय का है। उधर, महाविद्यालय के प्राचार्य ने आरोपों को झूठा बताया है। मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा लिखने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्षा ने जांच के निर्देश दिए मामले में जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी का कहना है कि प्राचार्य को पहले ही आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमे...
बांदा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे समेत 3 की हादसे में मौत

बांदा में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे समेत 3 की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को अलग-अलग हुए हादसों में स्कूल से घर जा रहे मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जाम भी लगाया, लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करके जाम खुलवा दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में शामिल एक ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट गांव के रहने वाले शिवलोचन का बेटा हिमांशू (9) प्राइमरी स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ता था। आज बुधवार दोपहर वह स्कूल से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम इसी दौरान रास्ते में सड़क पार करते वक्त फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे ईंटा लदे ट्रक ने बच्चे को रौंद दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक...
बांदा में शहीद CRPF जवान को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

बांदा में शहीद CRPF जवान को पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के सीआरपीएफ (CRPF) जवान विकास वर्मा की शहादत की सूचना मिलते ही बांदा जिला प्रशासन और पुलिस महकमे के अधिकारी उनके गांव लामा पहुंच गए थे। सीआरपीएफ जवान विकास कुमार वर्मा की शहादत की जानकारी होने पर आला अधिकारी मंगलवार को परिवार से मिले तो उनको ढांढस बंधाया और दूसरी जरुरत की व्यवस्थाएं भी कीं। डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी हीरालाल और एसपी एसएस मीणा मंगलवार को शहीद के परिवार से मिलने पहुंचे। आज बुधवार को भी सुबह तीनों आला अधिकारी अन्य अफसरों के साथ शहीद को श्रद्धांजलि देने गए। प्रशासन और पुलिस के सभी अफसर रहे मौजूद बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ कमांडो बांदा के वीर सपूत विकास कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ के इरापल्लई जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। मंगलवार देर रात को शहीद का शव लेकर सीआरपीएफ के उच्चाधिकारी उनके पैतृक गांव बांदा जिले के बांदा-बहराइच ...
बांदा में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

बांदा में राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के वीर सपूत शहीद विकास को आज बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान जिलेभर के अधिकारी और सीआरपीएफ के डीआईजी और जवान मौजूद रहे। वहीं हजारों की संख्या में गांव और जिले के लोग अपने लाल को नम आखों से अंतिम विदाई देने पहुंचे। हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां रो-रोकर बेहाल, पत्नी बेसुध सभी ने विकास के शौर्य और वीरता के चर्चे किए। इस मौके पर शहीद जवान विकास की मां कैलशिया और पत्नी नंदनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पत्नी नंदनी बेसुध सी दिखाई दीं और बार-बार अपने पति के शव को ताबूत में निहारती सी देखी गईं। नंदनी ने पति के पार्थिव शरीर को चूमते हुए उनको अंतिम विदाई दी। अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां उमड़ थी। वहीं डीआईजी (बांदा) दीपक कुमार, डीएम हीरा लाल, एसपी एसएस मीणा, सीआरपीएफ क...
अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, महिला की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

अपडेटः बांदा में भीषण हादसा, महिला की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार को हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। बताते हैं कि सोमवार को हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला और पुरुष मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर काम पर जा रहे थे। बताया जाता है कि आज ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर कुछ मजदूर ईंट लेने के लिए तरौड़ा गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक रंजीत  समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह तेज मोड़ पर तेज रफ्तार का होना बताया जा रहा है। जसपुरा में हुआ हादसा, कई गंभीर जिले के जसपुरा थाना क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर अंधे मोड़ कहलाने वाली जगह पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी प...
बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई

बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक महिला पेट्रोलियम कारोबारी के साथ बैंक से ठगी का एक बेहहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने फोन पर उनको बार कोड भेजकर उनके खाते से देखते ही देखते 50 हजार रुपए की नगदी पार कर दी। इतना ही नहीं ठग इसके बाद भी ठगी की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होते ही महिला कारोबारी ने उक्त नंबर को ब्लैक लिस्ट कर किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ित महिला कारोबारी ने बैंक को भी मामले की जानकारी दी है। मोबाइल नंबर से ठग तक पहुंचेगी पुलिस उधर, पुलिस काल आने वाले नंबर के जरिए ठग तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के खुलासे की कोशिश की जा रही है। बताते चलें कि पेट्रोलपंप व्यवसाइयों में भी साइबर क्राइम की इस घटना को लेकर खासी चर्चा है।...
बांदा में वीरेंद्र बने विश्वकर्मा महासभा के जिला सचिव

बांदा में वीरेंद्र बने विश्वकर्मा महासभा के जिला सचिव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालकन मंदिर खुटला में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें सचिव पद के लिए जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा ने अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में गोरेलाल विश्वकर्मा नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संघ तथा बच्छराज विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वीरेंद्र विश्वकर्मा को बांदा महासभा के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बड़ें बुजुर्गो को सम्मानित किया गया। समाज की एकता पर दिया जोर बच्छराज बाबू ने बच्चों के शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की, ताकि समाज आगे बढ़ सके। वहीं गोरेलाल विश्वकर्मा ने कहा कि राजनीति में भागीदारी से समाज का विकास हो सकता है। युवा बिग्रेड अध्यक्ष सौरभ बाबू ने समाज की एकता पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने गुच्छे वाले अंगूर की कीमत का उदाहरण भी दिया। शिवलाल विश्वकर्मा ने समाज की मीटिंग में जुडे नए लोगों को...