Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: in banda

बांदाः डीएवी कालेज की मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी अव्वल

बांदाः डीएवी कालेज की मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी अव्वल

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को महाविद्यालय के मतदाता साक्षरता क्लब की ओर से मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बताया गया कि विजेता प्रतिभागियों को वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। मेंहदी प्रतियोगिता में मौजूद निर्णायक मंडल में दीप्ति गुप्ता, रजनी गुप्ता, दीपाली ओमर रहीं। लक्ष्मी दूसरे और शिवांगी तीसरे स्थान पर रहीं उन्होंने छात्राओं द्वारा लगाई गई मेंहदी का निरीक्षण कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही मतदान को लेकर ईवीएम, वीवी पैट तथा निर्वाचन प्रणाली के बारे में भी अपने विचार-व्यक्त किए। मेंहदी प्रतियोगिता में 21 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान पर शिवानी सोनी, बीए तृतीय वर्ष व दूसरे स्थान पर स्थान पर लक्ष्मी देवी बीए प्रथम वर्ष तथा तीसरे स्थान पर शिवांगी द्विवेदी बीकाम तृती...
बांदा में बाइकों की टक्कर में बीएड छात्र की मौत, एक गंभीर

बांदा में बाइकों की टक्कर में बीएड छात्र की मौत, एक गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे एक बाइक सवार तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक बीएड का छात्र था जो शहर के कालूकुआं मुहल्ला में रहता था। वहीं दूसरे युवक का भी जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। यह हादसा मटौंध थाना क्षेत्र में महोबा रोड पर हुआ। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उरई में कर रहा था छात्र बीएड की पढ़ाई बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं मुहल्ले में रहने वाले अजय सिंह (24) पुत्र शिवबहादुर इस वक्त उरई में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रहे थे। वह छात्र थे और तीन बहनों में इकलौते भाई भी थे। सोमवार को वह बाइक में महोबा से बांदा अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मटौंध कस्बे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। मटौंध के पास आपस में टकराईं दोनो...
बांदाः आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर अफसरों के साथ की बैठक

बांदाः आयुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर अफसरों के साथ की बैठक

Breaking News, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः आयुक्त चित्रकूटधाम गौरवदयाल ने आज मंगलवार को राष्ट्रीय प्रतीक सर्वेक्षण के 78वीं आवृत्ति के मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि घरेलू पर्यटन पर व्यय और विभिन्न संकेतक सर्वेक्षण का कार्य चारों जिलों, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में निर्धारित समय में पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासकर बांदा में निर्धारित समय पर पूरा किया जाए। आयुक्त ने बैठक में दिए जरूरी निर्देश आयुक्त ने कहा कि विभिन्न सर्वेक्षणों के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शासन की विभिन्न योजनाएं तैयार की जाती हैं। अतः गांवों में जाकर सही व्यक्तियों से रैंडम आधार पर सही जानकारी प्राप्त की जाए। तभी सत्यता और सही तथ्य सामने आ सकेंगे। उप निदेशक (नियोजन) ने किया स्वागत इस मौके पर आयुक्त श्री दयाल ने कहा कि रैंडम के आधार पर भारत सरकार द्वारा चय...
बांदाः डीएवी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

बांदाः डीएवी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजीव गांधी देवी महाविद्यालय में सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण एवं वन विषयक चित्रों के जरिए पानी की महत्ता समझाई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ राम भरत सिंह तोमर ने कहा कि जल का अधिक दोहन और वनों को काटे जाने से लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा इनपर रोक लगानी होगी। जीवन जीने के लिए शुद्ध पानी और स्वच्छ हवा की जरूरत है। इन दोनों चीजों को बनाए रखने के लिए सभी को पौधरोपण अभियान में सहयोग करना होगा। जल संरक्षण एवं वन विषयक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इसके साथ ही जल संरक्षण का पूरा प्रयास करना होगा। प्रधानाचार्य ने छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का निरीक्षण कर उनकी तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक छात्र ने विषय वस्तु के अनुसार अपनी कल्पना को पोस्टर में चित्रित करने का काम किया है। इस मौके पर प्रतियोगिता प्रभारी...
बांदा में 7 दिन मौत से जूझीं ममता ने आज तोड़ दिया दम

बांदा में 7 दिन मौत से जूझीं ममता ने आज तोड़ दिया दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लगभग एक सप्ताह पहले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता ने आखिरकार जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताते चलें कि बीती 12 जनवरी को विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर बुरी तरह से झुलस गई थीं। बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव में रहने वाली ममता (25) पत्नी गोविंद प्रसाद कोटार अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई थीं। 12 जनवरी को हुई थी घटना ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि खाना बनाते वक्त हुए विवाद के बाद विवाहिता ने खुद केरोसिन डालकर आग लगा ली थी। वहीं मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी को जलाकर मारने का प्रयास हुआ है। उधर, जिला अस्पताल में लगातार मौत से जूझ रही ममता ने आज सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता निवासी ग्राम ख...
बांदाः साहू राठौर चेतना महासभा का स्वागत समारोह

बांदाः साहू राठौर चेतना महासभा का स्वागत समारोह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के एक होटल में प्रतापगढ़ के सांसद साहू संगम लाल गुप्ता के आगमन पर साहू राठौर चेतना महासभा द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें सांसद सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों का जोरदार स्वागत किया गया। धूमधाम ढंग से संपन्न हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सासंद गुप्ता ने कहा पिछडा वैश्य महाकुंभ प्रयागराज में 23 फरवरी 2020 को आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारियां बड़ी ही जोरशोर के साथ चल रही हैं। 23 फरवरी को महाकुंभ में प्रयागराज पहुंचने की अपील इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कहा कि समाज को मजबूत करने की दिशा में सभी को एकता के साथ आगे बढ़ना होगा।  सभा में रमेश चंद्र साहू, सत्यनारायण साहू, ज...
बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में शतरंज का जबरदस्त  मुकाबला

बांदा के राजीव गांधी डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में शतरंज का जबरदस्त मुकाबला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में चल रहे दसवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार को शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी डा राजेश कुमार गुप्ता और धर्मवीर ने इसका शुभारंभ कराया। प्रतियोगिात के दौरान राजेश कुमार और धर्मवीर ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति भी जागरूक किया। अध्यापकों ने मतदान की महत्ता बताते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए एक मतदाता का जागरूक होना बेहद जरूरी है। शिवम रामानी प्रथम, आशीष द्वितीय इसके बाद प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रथम स्थान पर शिवम रामानी, बीकाम प्रथम वर्ष व द्वितीय स्थान पर आशीष निगम बीकाम द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर मोहित भागवानी बीकाम तृतीय वर्ष रहे। छात्र-छात्रा उत्साहपूर्वक इस...
बांदाः पोस्टमार्टम में दम घुटना आया मासूमों की मौत की वजह, पुलिस का हत्या से इंकार

बांदाः पोस्टमार्टम में दम घुटना आया मासूमों की मौत की वजह, पुलिस का हत्या से इंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार दोपहर घर के आंगन में भूसे के ढेर से मासूम भाई-बहनों के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया है। पुलिस दोनों मासूम बच्चों की हत्या किए जाने की किसी भी आशंका से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना महज के दुखद हादसा था। उधर, दूसरी ओर मासूम बच्चों के माता-पिता आज घटना के तीन बाद भी पूरी तरह से बदहवास से हैं। मां मंजू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं तो पिता श्रीकृष्णचंद्र की हालत भी ठीक नहीं है। माता-पिता को दोनों मासूम बच्चों की रह-रहकर याद आ रही है। गुरुवार को हुआ था दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हालांकि, दिल पर पत्थर रखते हुए परिवार के लोगों ने दोनों मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार केन नदी में शवों को प्रवाहित करते हुए किया। आंखों के सामने शवों को नदी में ...
बांदा में सहकारिता मंत्री बोले, 3 प्रतिशत पर किसानों को मिलेगा ऋण

बांदा में सहकारिता मंत्री बोले, 3 प्रतिशत पर किसानों को मिलेगा ऋण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक को संबोधित करते हुए सूबे के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि प्रदेश के बैंकिंग क्षेत्र में सबसे कम महज 3 फीसदी ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। उन्होंने सहकारी तंत्र को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सक्रिय महत्वपूर्ण संस्था बताया। शुक्रवार को शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज परिसर में जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने एटीएम व्यवस्था पर दिया जोर विशिष्ट अतिथियों में शामिल पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी शामिल रहे। बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष सुशील द्विवेदी आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक की श...
बांदा के डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में कैरम का मुकाबला

बांदा के डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में कैरम का मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में आज 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कालेज के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने विजेता और उप विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहजनक माहौल में हुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजन महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डा रामभरत सिंह तोमर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मतदान लोकतंत्र में एक बेहद अनिवार्य योगदान है। यह देश को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता को समर्पित है। कालेज परिसर में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 32 छात्...