Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः 71वें गणतंत्र दिवस पर दूरदर्शन-आकाशवाणी केंद्र पर ध्वजारोहण

Flag hoisting at Doordarshan-AIR FM Center on 71st Republic Day in Banda-1

समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय इंदिरा नगर में स्थित दूरदर्शन केंद्र एवं आकाशवाणी एफएम केंद्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर 71वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकरण वर्मा, आहरण एवं वितरण अधिकारी दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र (झांसी) रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने तिरंगा फहराते हुए राष्ट्र ध्वज को सलामी भी दी। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही नए भारत निर्माण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग की अपील की।

मुख्य अतिथि ने नए भारत निर्माण में सहयोग की अपील की

आकाशवाणी एफएम केंद्र (बांदा) के सहायक अभियंता आरके गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अपने कार्य में पूरी इमानदारी और निष्ठा भी देशभक्त का ही एक रूप है। सहायक अभियंता अजय शंकर त्रिपाठी ने सभी से अपेक्षा की, कि सब मिलकर दूरदर्शन और आकाशवाणी को पुनः उसकी खोई प्रतिष्ठा वापस दिलाएंगे। समाजसेवी राहुल जैन जी द्वारा दिए गए पौधे भी लगाए गए। 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे इस केंद्र के सहायक बाबूलाल जी को और उनकी सेवाओं को याद किया गया।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

झंडारोहण कार्यक्रम में उपस्थित डीके कुरील, रामराज कैथल, बिनीत कुमार गुप्ता, विनय अहिरवार, जेएस भदोरिया, एनके पाठक, प्रमोद गुप्ता, तरुण यादव, मौजी लाल, अनिल गुप्ता, बाबूलाल आदि ने अपने कर्मचारियों ने सभी से नए भारत के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। झंडारोहण कार्यक्रम का संचालन कर रहे सजल कुमार रेंडर ने कहा कि इस समय बांदा जिलाधिकारी हीरालाल द्वारा कई सामाजिक अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें सभी को सहयोग करना चाहिए। कुछ सामाजिक कार्य जैसे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण अभियान, जल संरक्षण अभियान, रक्तदान आदि में भी सहयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः कानपुर गंगा बैराज से लापता MBBS की छात्रा का शव उन्नाव में मिला