Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल आनंदी बेन ने ली परेड की सलामी

pared salami on repblice day 2020 by rajyapal anandiben patel

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में 71वें गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। विधानभवन के सामने हुए परेड आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जवानों से सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Flag hosting on republic day 2020 in Lucknow

हेलीकाप्टर से परेड पर बरसाए फूल

इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहवर्धन किया। परेड पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। सेना के शक्ति प्रदर्शन ने वहां बैठे लोगों को खूब रोमांचित किया। लोगों ने राष्ट्रगान किया।

pared salami on repblice day 2020 by rajyapal anandiben patel

साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे भी लगाए। राज्यपालन आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पावन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

pared salami on repblice day 2020 by rajyapal anandiben patel

कहा कि गणतंत्र दिवस का पावन पर्व हमें शहीदों के बलिदान को याद दिलाता है। देश के प्रति एकता और समर्पण का भाव पैदा करता है। हमारे महाने नेताओं की याद दिलाता है।

pared salami on repblice day 2020 by rajyapal anandiben patel

बताते चलें कि गणतंत्र दिवस के लिए राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम को तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। राजधानी में चारबाग रेलवे स्टेशन से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक इमारतों को शानदार ढंग से सजाया गया था।

ये भी पढ़ेंः अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित