Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: arrested

बेसिक शिक्षा अधिकारी का बाबू रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

बेसिक शिक्षा अधिकारी का बाबू रिश्वत लेता रंगे हाथ गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर से एंटीकरप्शन टीम ने एक शिक्षा विभाग के बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस बाबू को पकड़कर टीम के लोग कोतवाली ले गए हैं। वहां इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है। बताया जाता है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात वकार अहमद एक व्यक्ति से रिश्वत मांग रहा था। उसकी शिकायत पर आज एंटी करप्शन टीम ने बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला से सहायक शिक्षिका बनाने के नाम पर मांगें 1 लाख 25 हजार, लेते वक्त गिरफ्तार    सीतापुर बीएसए कार्यालय में किस तरह पोस्टिंग के नाम पर घूस ली जाती रही है दलाली की जाती रही है। इसका खुलासा आज आज उस वक्त हुआ जब एक युवती ने एंटी करप्शन टीम के जरिए के जरिए एक बाबू को ₹20000 रंगे हाथ देते गिरफ्तार करा गिरफ्तार करा देते गिरफ्तार करा दिया। गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए बाबू ने दलाली में एक और बाबू को नाम ...
दो दिन बाद हसन को फिर मिली बिछड़ी मां की गोद, वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर

दो दिन बाद हसन को फिर मिली बिछड़ी मां की गोद, वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि 1 साल के मासूम हसन को उसकी मां की गोद दोबारा नसीब हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बच्चा चोरी की घटना का दो दिन में चौंकाने वाला खुलासा किया है। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि बच्चा चोरी करने वाले महिला कोई और नहीं बल्कि  कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही वेंडर का काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी निकली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बच्चा बरामद करने के बाद जेल भेज रही है। वेंडर की पत्नी निकली बच्चा चोर, पुलिस ने इलाहाबाद से किया गिरफ्तार, बच्चा भी बरामद  बताते चलें कि बीते शुक्रवार को कानपुर के सेंट्र्ल स्टेशन से बिल्हौर के रहीमपुर-करीमपुर गांव निवासी एक गरीब मुस्लिम परिवार के 1 साल के मासूम बच्चे हसन को एक महिला ने चोरी कर लिया था। ये भी पढ़ेंः बरेली में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत को जान से मारने...
कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

कानपुर कांवेंट स्कूल ‘वेस्टकाट’ में 9वीं की छात्रा से रेप औऱ ब्लैकमेलिंग

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के सिविल लाइन में स्थित वेस्टकाट स्कूल की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी को हिलाकर रख दिया है। पीड़ित छात्रा ने खुद अपने साथ हुए गंदी हरकतों और रेप की घिनौनी वारदात का खुलासा किया है। स्कूल का कैशियर छात्रा को स्कूल के स्टोर रूम में ले जाकर रेप करता था। उसने छात्रा की कुछ फोटो खींच ली थीं और उनको दिखाकर लगातार ब्लैकमेल करके डराता था और छात्रा से जो चाहता था वो कराता था। पुलिस ने कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के स्टोररूम में बुलाकर करता था बुरी काम, फिर ले जाने लगा पार्क  छात्रा ने बताया है कि मार्च में वह स्कूल में रजिस्ट्रेशन के लिए आधार लेकर गई थी। वहां पहली बार कैशियर उससे मिला था। इसके बाद किसी न किसी बहाने वह छात्रा को नीचे बुलाता था और इसी दौरान एक बार उसे वह स्कूल के स्टोर रूम में भी...
कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 में पढ़ने वाले बच्चे ने कर डाला ऐसा घिनौना काम कि…

कक्षा 4 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ 5 में पढ़ने वाले बच्चे ने कर डाला ऐसा घिनौना काम कि…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः गाजियाबाद में एक अजीबो-गरीब चौंका देने वाला मामला सामने आया है। वहां के थाना मुरादनगर इलाके में एक कक्षा चार की बच्ची के साथ उसी के स्कूल के पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने रेप किया है। घटना दो दिन पुरानी है और दो दिन तक गांव की पंचायत मामले को दबाने का प्रयास करती रही। गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र की घटना, दो दिन पंचायत के दवाब में दबा मामला, फिर परिवार ने दिखाया साहस   लेकिन बाद में परिजनों ने साहस दिखाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बाल दुष्कर्मी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची रोज की तरह अपने स्कूल गई थी। उसी के स्कूल में पढ़ने वाला उससे थोड़ा बच्चा रोज उसी के साथ स्कूल से घर आता-जाता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले आरोपी बच्चा मासूम बच्ची को बु...
दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

दूसरे के सर्टिफिकेट पर प्रिंसिपल बन बैठा मुन्ना भाई, ऐसे खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में मुन्ना भाइयों की कमी नहीं है। बस देर तो उनको पकड़ने भर की है। जी हां, राजधानी लखनऊ में एक ऐसा मुन्ना भाई एसटीएफ के हत्थे चढ़ा है जिसने दूसरे के सर्टिफिकेट पर न सिर्फ नौकरी हासिल की। बल्कि स्कूल का प्रधानाचार्य बनकर स्कूल भी संभाल लिया। लेकिन किसी ने सही कहा है कि धोखेबाजी ज्यादा नहीं चलती। एक न एक दिन उसकी पोल जरूर खुल जाती है। आखिरकार यह मुन्ना भाई भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अब यह 'साहब' यह जेल की हवा खाने जा रहा है। एसटीएफ लखनऊ ने जांच के बाद दबोचा, मुकदमा दर्ज करके भेजा जा रहा जेल  यह चौंकाने देने वाला धोखाधड़ी का मामला यूपी के अंबेडकर नगर से जुड़ा है। बताया जाता है कि अंबेडकर नगर के टांडा में प्राथमिक विद्यालय बरहमपुर गांव के सरकारी स्कूल में रामानंद नाम का प्रधानाध्यापक नौकरी कर रहा था। नौकरी पाने के लिए उसने पूरी फर्जीवाड़ा कर डाला। ये भी प...
चित्रकूटः  50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

चित्रकूटः 50000 का इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट पुलिस ने आज कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी डकैत पंजाबी उर्फ जंगलिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि उसने कई घंटे की मुठभेड़ के बाद इस इनामी बदमाश को पकड़ा है। यह बदमाश यूपी और एमपी दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने बबुली कौल गिरोह का सदस्य है। इसलिए पंजाबी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। मानिकपुर थाना प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी प्रभारी को सूचना मिली थी कि कल्याणपुर करौंहा के जंगल में डकैत बबुली कोल का गैंग मौजूद है। इसके बाद पुलिस तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट मनोज झा के निर्देशन में पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। दोनों थानों की टीमें कल्याणपुर के जंगल में डकैतों की धरपकड़ के लिए वहां पहुंची। पुलिस ने वहां कांबिंग की। बताते हैं कि पुलिस ने घेराबंदी की रणनीति अपनाते हुए बहिलपुरवा ...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

बुंदेलखंडः चित्रकूट में 2 हैंड ग्रेनेड, 150 कारतूस व 3 रायफल-बंदूक के साथ खूंखार डकैत गिरफ्तार  

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूट के बीहड़ों में दहशत का पर्याय बने गोप्पा गैंग की सक्रियता जारी है। ऐसे में पुलिस भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए गैंग के सफाए में लगी है। डकैतो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में चित्रकूट पुलिस को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गोप्पा यादव गैंग के सक्रिय खतरनाक बदमाश कामता कहार को रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड, करीब 150 कारतूस और तीन बंदूकें मिली हैं। बंदूकों में एक थ्री नाट थ्री की रायफल बताई जा रही है। चित्रकूट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोप्पा यादव गैंग के सदस्य था पकड़ा गया बदमाश कामता कहार  एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बताया है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 50 हजार के ईनामी डकैत गोप्पा गैंग के सक्रिय सदस्य कामता प्रसाद इलाके में मौजूद है। उसके पास थर्टी स्प्रिंग सहित...
एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः यूपी एसटीएफ की इलाहाबाद यूनिट ने एक बड़े साल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। सूबे में रविवार को एलटी ग्रेड की सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने 51 लोगों को दबोचा है। पकड़े गए लोगों में साल्वर गैंग का सरगना ओम सहाय के साथ ही साल्वर व कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा साल्वर का बड़ा गैंग, 51 गिरफ्तार, मोबाइल, एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम जैसी चीजें बरामद  एक आफिसर ने बताया है कि यह गैंग कई अन्य परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने का काम कर रहा था। इन पर एसटीएफ की काफी पहले से नजर थी बस मौके की तलाश थी। आज एलटी ग्रेड की परीक्षा के दौरान अलग-अलग केंद्रों से सभी को धर दबोचा गया। साल्वर गैंग के सदस्यों के पास से 13 मोबाइल, एडमिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 2 आधार और 15 हजार नगद बरामद किए गए हैं। थाना कर्...
यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख

यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बुंदेलखंड के रहने वाले दो बड़े नटवरलालों को थाना लिंक रोड, ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र से धर दबोचा है। उनके कब्जे से एक बड़े फर्जी रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट सरकारी मेडिकल कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रूपए की वसूली करता था। ये गैंग मेडिकल कॉलेजेज़ में कैंडिडेट्स को विभिन्न प्रकार के कोटे का झाँसा देकर बड़ी रक़म वसूलता था और फिर ग़ायब हो जाता था। एक एडमिशन के लिये 20-25 लाख की मोटी रकम वसूलते थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद  एसटीएफ ने दोनों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में आशीष कुमार उर्फ कुलदीप सिंह पुत्र बृजभान सिंह उर्फ राम सेवक, निवासी बिधना जिला हमीरपुर तथा सुधीर सिंह उर्फ देवेश तिवारी पुत्र नरेंद्र सिंह उर्फ दशरथ तिवा...
बेटी को प्रेमी के साथ देख हैवान बना पिता, हत्या कर फांसी पर लटकायी लाश

बेटी को प्रेमी के साथ देख हैवान बना पिता, हत्या कर फांसी पर लटकायी लाश

Breaking News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले में मंगलवार को आनर किलिंग का एक बड़ा ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक पिता ने अपनी नासमझ और नाबालिग बेटी को उसके प्रेमी के साथ देखने के बाद उसे पहले तो बेरहमी से पीटा। फिर उसका गला घोंटकर मार डाला। बाद में फांसी पर उसकी लाश लटका दी। पुलिस को लड़की के सुसाइड की खबर दी गई। लेकिन जांच में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि घटना जिले के विबांर थाना क्षेत्र के भुचैना गांव की है। वहां के रहने वाले सियाराम पाल की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी प्रियंका ने इस बार दसवीं की परीक्षा पास की है। उसका गांव के ही किसी लड़के से मेलजोल था। बीती रात पिता ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद वह गुस्से में आपा खो बैठा। उसने बेटी को बेरहमी से पीटा। जब वह बेहोश हो गई तो उसका गला घोंटकर हत...