Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: arrested

घर से रफूचक्कर प्रेमी-प्रेमिका सर्विलांस के रडार में फंसकर गिरफ्तार

घर से रफूचक्कर प्रेमी-प्रेमिका सर्विलांस के रडार में फंसकर गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जिले के मौदहा कसबे के रामनगर मुहल्ले की एक छात्रा को पड़ोसी युवक तीन दिन पहले अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। छात्रा अपने साथ घर से लाखों के जेवरात व एक लाख रुपए की नकदी ले गई थी। मौदहा पुलिस ने घटना की सूचना के 24 घँटे के अंदर सर्विलांस के जरिये प्रेमीयुगल को बरामद कर लिया। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने धर दबोचा, प्रेमी युगल ने शादी की बात कही  युवती ने भोपाल में आर्यमंदिर में विधिवत शादी करने की बात पुलिस को बतायी है। उसने जेवरात व नकदी ले जाने के आरोप को गलत बताया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि गत 14 सितंबर को उनका पड़ोसी युवक हरिओम विश्वकर्मा अपने परिवार के सहयोग से उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। ये भी पढ़ेंः नादान मुहब्बत की प्रेम परीक्षा, नदी में कूदी नाबालिग तो प्रेमी खिसका  वह उसके झाँसे में आकर स्कूल जाने के बहाने घर से एक लाख की नकदी सहित ...
यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

यूपी एसटीएफ ने पूर्वांचल का 50 हजार का इनामी बदमाश शाका पांडे को पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः यूपी खासकर पूर्वांचल में दहशत का पर्याय बने 50 हजार के इनामी बदमाश बदमाश शाका पांडेय उर्फ वीरू पांडे को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने इस खतरनाक अपराधी को उस समय गिरफ्तार किया जब वाराणसी के कैंट इलाके में पंचवटी लान के पास मौजूद था। एसटीएफ इसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। दिल्ली से अपने दुश्मन की हत्या कराने शूटर से मिलने पहुंचा था वाराणसी   पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पता चला है कि शाका अपने दुश्मन पंकज की हत्या के लिए एक शूटर से मिलने नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचा था। ये भी पढ़ेंः फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार बताते हैं कि कुछ दिन पहले यह खतरनाक बदमाश शाका पांडे देवरिया जिले के भाटपाररानी के चनुकी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान रोके जाने पर पुलिस पर गोली चलाकर फरार हो ग...
फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार

फेक आईडी बनाकर लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने वाला दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः अश्लील मैसज भेज कर लड़कियों को परेशान करने वाले दरोगा के बेटे को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसे कोर्ट में पेश किया गया। मामला मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र का है। कई लड़कियों ने की थी शिकायत, नहीं लग रहा था हाथ  बताया जाता है कि मेरठ के नौचंदी क्षेत्र में लड़कियों को फेक आईडी से लगातार अश्लील मैसेज आ रहे थे। इसे लेकर कई लड़कियां परेशान थीं। इन लड़कियों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल इसी दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि फेक आइडी से ये मैसेज भेजा जा रहे हैं। पुलिस को शुरूआत में असली गुनाहगार तक पहुंचने में दिक्कत जरूर हुई लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ ही लिया। ये भी पढ़ेंः कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर नशे का ‘हेडक्वार्टर’ बना सिविल ...
नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नोएडाः नोएडा में एक युवती से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में युवती को उसी के दोस्त ने दिल्ली से पार्टी के बहाने एक होटल में बुलाया था। दोस्त ने पार्टी के बहाने दिल्ली से बुलाकर साथी के साथ मिलकर किया गैंगरेप  इसके बाद वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। वहां से किसी तरह बचकर निकली युवती ने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। ये भी पढ़ेंः सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो… गैंगरेप की यह वारदात नोएडा के सेक्टर 22 के डीलक्स गेस्ट हाउस में हुई है। गैंगरेप का शिकार हुई युवती का कहना है कि वहां उसे धोखे से शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। ये भी पढ़ेंः अनपरा के मुख्य महाप्रबंधक ने युवती को लखनऊ के होटल में बंधक बना किया रेप, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार शिकायत क...
तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली। शहर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने तीन शातिर लुटेरों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। ये तीनों पास के हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं और महोबा में ट्रक चालक और ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट चुके हैं। ये भी पढ़ेंः बांदा में महिला से नशेबाज दबंग ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भागा पुलिस अधीक्षक एस.आनंद ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है। लुटेरों के पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस को मिले हैं। इनकी पहचान सगीर अहमद उर्फ बबलू गद्दड़, जावेद उर्फ सोनू तथा आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज रही है।  ...
11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में आज बांदा और चित्रकूट पुलिस ने दो अलग-अलग ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक बदमाश 11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड का फरार आरोपी बताया जा रहा है जबकि दूसरा शंकर केवट गैंग का सक्रिय बदमाश है।  थाना पुलिस की इस उपलब्धि पर दोनों पुलिस अधीक्षकों ने अपनी-अपनी पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की है। चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा के निर्देशन में मानिकपुर एसओ केपी दुबे ने 11 साल पहले एसटीएफ गोलीकांड के फरार 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चित्रकूट के मानिकपुर व बांदा के बिसंडा इलाके में पुलिस को मिली सफलता  बताया जाता है कि पकड़े गए बदमाश का नाम गंगौलिया उर्फ गंगा है और यह मानकिपुर के गिदुराह का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। एसपी चित्रकूट ने पुलिस टीम...
एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आगरा में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथा वाचक की गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद रिहा करके मथुरा किया रवाना  दरअसल, पुलिस ने यह कदम कथा वाचक द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान शांतिभंग करने वाला वक्तव्य देने के बाद उठाया। पुलिस का कहना था कि कथा वाचक ठाकुर की प्रेसवार्ता में दिए वक्तव्य से शांतिभंग हो सकती थी। ये भी पढ़ेंः झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत पुलिस का कहना था कि ठाकुर पर पत्रकार वार्ता के दौरान ऐसे वक्ततव्य देने का आरोप है, जिससे शांति भंग हो सकती थी। बताते हैं कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कमलानगर में एक होटल से पुलिस ने इस कथा वाचक को गिरफ्तार किया है। ये...
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी देने वाला बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी देने वाला बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः मध्य प्रदेश से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने वाला बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसदीप लालचंद खटीक नाम के इस शख्स ने फेसबुक के जरिये कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को धमकी दी थी। इसके बाद एमपी की राजनीतिक में इसे लेकर काफी हो-हल्ला मचा था। कांग्रेस के नेताओं ने इसे लेकर बीजेपी के लोगों पर ऊंगलियां उठाईं थीं। कांग्रेस ने इसे एमपी में गिरती साख के कारण इसे भाजपा की बौखलाहट का परिणाम बताया था। ये दी थी धमकी विधायक के बेटे ने फेसबुक पर लिखा था कि ‘यदि सिंधिया यहां आते हैं तो उसे गोली मार दूंगा।’ हांलाकि मामले में बीजेपी विधायक एवं धमकी देने वाले की मां ने पोस्ट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और खुद ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी की बात कही थी। दमोह के हटा विधासभा से हैं विधायक उमा देवी खटीक वर्तमा...
बांदा में नाबालिग के साथ रेप से सनसनी, पुलिस ने दिखाई तेजी

बांदा में नाबालिग के साथ रेप से सनसनी, पुलिस ने दिखाई तेजी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में शनिवार को एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। बाद में उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कोशिश… बताया जाता है कि जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली नाबालिग लड़की बकरी चराने के लिए खेतों पर गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव का ही रामचरन नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ रेप किया। साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ये भी पढ़ेंः गोरखपुर में वृद्धाश्रम के भीतर नाबालिग लड़की के साथ प्रबंधक ने किया रेप पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार के लोगों...
पुलिस की पकड़ में अंतरराज्यीय खतरनाक लूटेरों से चौंकाने वाले खुलासे…

पुलिस की पकड़ में अंतरराज्यीय खतरनाक लूटेरों से चौंकाने वाले खुलासे…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः स्थानीय पुलिस ने पांच खतरनाक अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी बदमाश बीते लंबे समय से ट्रकों को लूटने की वारदातों को बड़े ही चौंकाने वाले अंजाद में अंजाम दे रहे थे। जिला पुलिस इन बदमाशों तक कुछ दिन पहले जालौन में ट्रक चालक और क्लीनर के अपहरण और लूट के मामले की जांच करते-करते वहां तक पहुंची। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक जालौन अमरेंद्र प्रसाद सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान किया। जालौन से ट्रक लूटकर भागे थे सभी पांच लुटेरे, पीछे-पीछे पहुंची पुलिस ने दबोचा पुलिस अधिकारियों ने बताया  है कि बीती 12/13 अगस्त की रात कानपुर देहात से एक ट्रक ईंट लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने ट्रक चालक और क्लीनर को तमंचे से डराकर कब्जे मे...