Tuesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: उत्तर प्रदेश

कानपुर में हाईवे पर हादसा, कार सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत

कानपुर में हाईवे पर हादसा, कार सवार मां-बेटे की दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में जीटी रोड पर आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंफर ने एक कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यातायात चालू कराया। आगरा के रहने वाले थे मां-बेटे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नासिरापुर गांव के सामने जीटी रोड पर एक डंफर ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार आगरा की रहने वाली महिला सुनीता देवी (58) और उनके बेटे रोहित (35) की मौत हो गई। बताते हैं कि दोनों कार से आज आगरा से कानपुर जा रहे थे। कार रोहित ही चला रहे थे। ये भी पढ़ें : कानपुर में रिश्वत लेते थाना प्रभारी कलक्टरगंज गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर.. https://samarneetinews.com/collectorganj-police-station-incharge-arrested-for-taking-bribe-in-kanpur/...
Banda : एक्सपर्ट ने बताए साइबर क्राइम से बचने के ये तरीके..

Banda : एक्सपर्ट ने बताए साइबर क्राइम से बचने के ये तरीके..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बांदा पुलिस की ओर से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यशाला हुई। यह कार्यशाला साइबर क्राइम के प्रति जागरुकता को लेकर हुई। कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य दीपाली गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुआ। कार्यशाला का संयोजन डा सबीहा रहमानी ने किया। शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अंबुजा तिवारी ने https://samarneetinews.com/panic-in-banda-due-to-allegations-of-forced-religious-conversion-police-engaged-in-investigation/ बतौर मुख्य अतिथि किया। महिला थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी ने सभी को साइबर अपराध विशेषकर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जानकारी दी। साथ ही इनसे बचने के तरीके बताए। साइबर सेल प्रभारी विजय सिंह ने बहुत https://samarneetinews.com/cousin-brother-and-sister-committed-suicide-together-in-mahoba-in-up-questions-are-be...
बांदा में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप से हड़कंप, 4 के खिलाफ मुकदमा-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप से हड़कंप, 4 के खिलाफ मुकदमा-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक व्यक्ति का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं बताते हैं कि धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति ने एक शपथपत्र देकर स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन की बात कही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उक्त व्यक्ति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उधर, पुलिस जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है। बांदा के जखनी गांव का मामला जानकारी के अनुसार पूरा प्रकरण बांदा जिले के जखनी गांव का है। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले बांदा के जखनी गांव के 45 वर्षीय रामबाबू तिवारी ने एसपी कार्यालय में शपथ पत्र दिया है। उसने कहा है कि वह हिंदू धर्म से है लेकिन अब स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपना लिया है। गांव कुछ लोग और परिवार वाले इसका विरोध कर रहे हैं। उसने अपना नया नाम रामबाबू की जगह नासिर हुसैन https://samarneetinew...
यूपी के महोबा में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ दी जान, उठ रहे सवाल..

यूपी के महोबा में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ दी जान, उठ रहे सवाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा जिले में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ जान दे दी। दोनों के साथ एक ही पेड़ से फांसी पर लटकते मिले हैं। 11 में पढ़ने वाले दोनों भाई-बहन बचपन से साथ-साथ खेले-कूदे और बड़े हुए। परिवार के लोगों की आंखें नम हैं। गांव के लोग भी गमगीन हैं। हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ। बरातपहाड़ी गांव में दुखद घटना घटना महोबा जिले के बरातपहाड़ी गांव की है। बताते हैं कि वहां रहने वाले संदीप कुशवाहा (18) और उसकी 17 साल की चचेरी बहन छिकहरा गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ते थे। दोनों साथ ही विद्यालय आते-जाते थे। चर्चा है कि दोनों में इसी बीच https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/ प्रेम-प्रसंग हो गया। परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। जब पता चला तो जबरदस्त विरोध हुआ। रात में दोनों घर से...
बांदा में परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, LLB छात्र ने लगाई फांसी

बांदा में परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, LLB छात्र ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फुफेरे भाई के दहिनवारा संस्कार (बधाई पूजन) में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार परिवार के इकलौते बेटे की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारकर रौंदता हुआ निकल गया। उधर, एक एलएलबी छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की पहचान  कराने का प्रयास जारी है। जानकारी के अनुसार बिसंडा के मरौली गांव बिंदा प्रसाद के बेटे संतोष (25) बुआ के घर सिंहपुर पहड़िया गए थे। 22 साल के विमल ने लगाई फांसी रात को बाइक से घर लौटते समय अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। ग्रामीणों ने घर वालों को सूचना दी। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के डोमानी पुरवा के विमल (22) ने फांसी लगा ली। बताते हैं कि वह https://samarneetinews.com/married-priya-gupta-dies-under-suspicious-circumstances-in-banda-city/ ...
अमरोहा : मध्यगंगा नहर में 4 दोस्त डूबे, एक बचा-तीन की तलाश जारी

अमरोहा : मध्यगंगा नहर में 4 दोस्त डूबे, एक बचा-तीन की तलाश जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले में मध्यगंगा नहर में नहाने के दौरान आज 4 दोस्त डूब गए। इनमें से एक को शोर मचाने पर लोगों ने पहुंचकर बचा लिया। बाकी तीन की तलाश में गोताखोर जुटे हैं। चारों की पहचान सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव जीहल के नदीम (18), नवाजिश (19), उस्मान (20) और शारिक के रूप में हुई है। इनमें से शारिक को बचा लिया गया। बाकी तीनों लापता हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि लापता युवकों की तलाश कराई जा रही है। ये भी पढ़ें : मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/...
दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की मरौली खदान पर अवैध खनन को लकेर इस समय फिर चर्चा में है। इस खदान पर गड़बड़ी का पुराना इतिहास है। इसे लेकर तत्कालीन खनिज अधिकारी को शासन ने लगभग एक साल पहले निलंबित भी किया था। इसके बावजूद मौजूदा समय में बांदा खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है। अब इस खदान पर छापा मारा गया, तो गुर्गों के इशारे पर ट्रक चालक और खलासी होमगार्ड को धक्का देकर ट्रक ही ले भागे। बताते हैं कि बांदा प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मरौली खदान पर https://samarneetinews.com/horrifying-end-of-love-story-of-bandas-hindu-boy-and-muslim-girl-in-mumbai/ खान अधिकारी मामले में बोलने से बचे छापा मारा। वहां ओवरलोडिंग जारी थी। इस दौरान वहां 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े भी गए। सभी को कब्जे में लेकर शहर के एक सुरक्षित स्थान पर कार्रवाई के लिए ले ...
बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज बड़ा हादसा टल गया। घर में खेल रहे बच्चों से खेल-खेल में आग लग गई। आग घर की एक भंडरिया में रखे गत्ते और दूसरे सामान में लगी। धीरे-धीरे सुलगी आग की जानकारी लोगों को तब हुई जब इसका तेज धुआं आसपास फैलने लगा। आवास विकास कालोनी में हुई घटना शहर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गत्तों में आग सुलग रही है। फायर ब्रिगेट मौके पर है। बताया जाता है कि शहर के आवास विकास A ब्लाक में 150 नंबर में त्रिपुरारी पांडे का मकान है। श्री पांडे ने बताया कि आज घर में बच्चे मोमबत्ती लेकर खेल रहे थे। इसी बीच भंडरिया में रखे गत्तों व अन्य सामान में आग लग गई। डर में बच्चों ने बताया नहीं। इसके बाद आसपास धुआं फैला तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। अफरा-तफरी मच...
मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई है। लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं। चिल्ला की रहने वाली थी लड़की और लड़का भी बताया जाता है कि मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। इसके बाद अच्छी आमदनी के ...
बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। करीब 9 महीने पहले हुई थी शादी बताते हैं कि मृतका की करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार छावनी के पवन गुप्ता की पत्नी प्रिया (28) का शव आज सुबह उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि पति ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के ससुर रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि पति कमरे से निकल कर नहाने चला गया। प्रिया घर के ऊपर की मंजिल प...