Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के महोबा में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ दी जान, उठ रहे सवाल..

Cousin brother and sister committed suicide together in Mahoba in UP, questions are being raised

समरनीति न्यूज, महोबा : यूपी के महोबा जिले में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ जान दे दी। दोनों के साथ एक ही पेड़ से फांसी पर लटकते मिले हैं। 11 में पढ़ने वाले दोनों भाई-बहन बचपन से साथ-साथ खेले-कूदे और बड़े हुए। परिवार के लोगों की आंखें नम हैं। गांव के लोग भी गमगीन हैं। हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

बरातपहाड़ी गांव में दुखद घटना

घटना महोबा जिले के बरातपहाड़ी गांव की है। बताते हैं कि वहां रहने वाले संदीप कुशवाहा (18) और उसकी 17 साल की चचेरी बहन छिकहरा गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ते थे। दोनों साथ ही विद्यालय आते-जाते थे। चर्चा है कि दोनों में इसी बीच

यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

प्रेम-प्रसंग हो गया। परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। जब पता चला तो जबरदस्त विरोध हुआ। रात में दोनों घर से निकले और बाद में गांव के बाहर बबूल के पेड़ से एक ही रस्सी के शव फांसी पर लटकते मिले। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चचेरे भाई-बहन के शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार से अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..