Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

love story of Hindu boy and Muslim girl of Banda had dreadful end in Mumbai, mother called father and brothers killed both of them
रमेश और गुलनाज (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी से परिवार इतना बौखला गया कि उसने लड़के और लड़की को धोखे से बुलाकर कत्ल कर डाला। पहले लड़के को मारा, फिर लड़की से पोल खुलने के डर से उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले अलग-अलग धर्मों के इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी बांदा जिले के छोटे से चिल्ला कस्बे से शुरू हुई थी।

मस्जिद के पास गुमटी से शुरू हुई लव स्टोरी

बताते हैं कि कस्बे से करीब आधा किमी दूर मदनपुर गांव है। वहां मस्जिद के पास रमेश की गुमटी थी। वहां अक्सर गुलनाज आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। परिवार के लोग अलग-अलग धर्म के होने की वजह से इसके खिलाफ थे। गुलनाज को डर था कि परिवार वाले कभी इसके लिए राजी नहीं होंगे। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए एक साल पहले चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी।

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

इसके बाद वहीं किराये पर कमरा लेकर अलग रहने लगे थे। उधर, परिवार के लोग मन ही मन लगातार दोनों को मारने की साजिश बनाते रहे। आखिरकार परिवार वालों ने ‘मां बुला रही है’ कहकर गुलनाज को फोन किया।

मां बुला रही है कहकर दोनों को मुंबई बुलाया

बताते हैं कि फिर मां ने दोनों को मुंबई बुला लिया। दोनों सबकुछ ठीक हो गया है, सोचकर वहां चले भी गए। गुलनाज के घरवालों ने वहां बुलाकर दोनों को मार डाला। गांव के लोगों का कहना है कि गुलनाज और रमेश का परिवार के लोगों पर भरोसा करना ही गलत था।

”पकड़ लेते तो मेरा रेप करते…” हमास के आतंकियों से बची इजरायली लड़की की कहानी

बताते चलें कि दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई।

पकड़े गए 5 हत्याभियुक्तों में से 3 नाबालिग

लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं।

बड़ी खबर : आजम खां को बेटे अबदुल्ला और पत्नी समेत 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला

मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। बाद में गुलनाज के परिवार वालों ने धोखे से दोनों को मुंबई बुला लिया।

पटना स्टेशन पर एडल्ट वीडियो, सात समंदर पार पहुंचा मामला, विदेशी पोर्न एक्ट्रेस का आया ट्वीट

बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने इस डबल मर्डर में गुलनाज के भाई सलमान और पिता रईसुद्दीन खान को उठा लिया। इसके बाद उनसे लगातार पूछताछ की। दोनों ने हत्या कांड की बात कबूलते हुए पूरी साजिश खोल दी। हत्या कांड में शामिल बाकी लोगों के नाम भी उगल दिए। पुलिस ने लड़की के भाई, पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ‘सहेली और बॉयफ्रेंड हत्यारे’, ट्यूशन गई छात्रा पल्लवी का शव रेलवे पटरी पर मिला