Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

Breaking : Husband stabbed his wife to death in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई है। लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं।

चिल्ला की रहने वाली थी लड़की और लड़का भी

बताया जाता है कि मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। इसके बाद अच्छी आमदनी के लिए

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

दोनों मुंबई चले गए। फिर 15 अक्तूबर को करन की हत्या हो गई। उसका सिर काटकर शव को एक कुंए में फेंक दिया गया। मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। शव की पहचान होने पर बांदा पुलिस से संपर्क किया।

हत्या का राज न खुले, इसलिए बेटी की भी ली जान

उधर, स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के बाद मुंबई पुलिस को गुलनाज के परिवार वालों पर शक हुआ। हालांकि, घटना के बाद से गुलनाज भी गायब थी। बाद में पता चला कि लड़की के परिवार के लोगों ने पहले दामाद की हत्या की। इसके बाद उनकी बेटी गुलनाज ने जब परिवार वालों से अपनी पति को लेकर

बड़ी खबर : आजम खां को बेटे अबदुल्ला और पत्नी समेत 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला

जानकारी की, तो उन्हें पकड़े जाने का डर सताने लगा। इस कारण उन लोगों ने गुलनाज को भी मौत के घाट उतार दिया। जांच में सामने आया है कि उसकी हत्या रस्सी से गला घोटकर की गई है।

हत्याभियुक्तों में तीन नाबालिग भी शामिल

मुंबई पुलिस ने इस डबल मर्डर में गुलनाज के भाई सलमान, पिता रईसुद्दीन खान से पूछताछ की। दोनों ने हत्या कांड की बात कबूल ली। साथ ही हत्या कांड में शामिल बाकी लोगों के नाम भी बता दिए। पुलिस ने लड़की के भाई, पिता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन नाबालिग हैं।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : आजम खां को बेटे अबदुल्ला और पत्नी समेत 7 साल की सजा, रामपुर कोर्ट का फैसला