Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: double murder in Mumbai

यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी से परिवार इतना बौखला गया कि उसने लड़के और लड़की को धोखे से बुलाकर कत्ल कर डाला। पहले लड़के को मारा, फिर लड़की से पोल खुलने के डर से उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले अलग-अलग धर्मों के इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी बांदा जिले के छोटे से चिल्ला कस्बे से शुरू हुई थी। मस्जिद के पास गुमटी से शुरू हुई लव स्टोरी बताते हैं कि कस्बे से करीब आधा किमी दूर मदनपुर गांव है। वहां मस्जिद के पास रमेश की गुमटी थी। वहां अक्सर गुलनाज आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। परिवार के लोग अलग-अलग धर्म के होने की वजह से इसके खिलाफ थे। गुलनाज को डर था कि परिवार वाले कभी इसके लिए राजी नहीं होंगे। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए एक साल पहले चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी। https://samarneetinews.com/married-priya-gupta-dies-under-suspic...
मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई है। लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं। चिल्ला की रहने वाली थी लड़की और लड़का भी बताया जाता है कि मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। इसके बाद अच्छी आमदनी के ...