Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दुस्साहस : बांदा में खदान पर छापा, होमगार्ड को धक्का दे सीज ट्रक ले भागे चालक-खलासी

Raid on Maroli mine : Driver ran away with seized overloaded truck after pushing home guard
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की मरौली खदान पर अवैध खनन को लकेर इस समय फिर चर्चा में है। इस खदान पर गड़बड़ी का पुराना इतिहास है। इसे लेकर तत्कालीन खनिज अधिकारी को शासन ने लगभग एक साल पहले निलंबित भी किया था। इसके बावजूद मौजूदा समय में बांदा खनिज विभाग के कुछ अधिकारियों की कार्यशैली समझ से परे है। अब इस खदान पर छापा मारा गया, तो गुर्गों के इशारे पर ट्रक चालक और खलासी होमगार्ड को धक्का देकर ट्रक ही ले भागे। बताते हैं कि बांदा प्रशासन के निर्देशन में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मरौली खदान पर

बांदा से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

खान अधिकारी मामले में बोलने से बचे

छापा मारा। वहां ओवरलोडिंग जारी थी। इस दौरान वहां 7 ओवरलोड ट्रक पकड़े भी गए। सभी को कब्जे में लेकर शहर के एक सुरक्षित स्थान पर कार्रवाई के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में माफियाओं के गुर्गों की शह पर होमगार्ड को धक्का देकर सीज ट्रक ले चालक-खलासी फरार हो गए। घटना से पुलिस भी स्तब्ध है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

मटौंध थाने में रिपोर्ट दर्ज कर चालक-खलासी की तलाश की जा रही है। होमगार्ड खनिज विभाग से संबद्ध है। बताते चलें कि बांदा में मरौली, कनवारा और नरैनी-तिंदवारी इलाकों में बालू माफियाओं का इस समय जमघट लग गया है। बालू माफियाओं के गुर्गे भी सक्रिय हो गए हैं। दरअसल, नवरात्र पर सभी खदानें चलना शुरू हो रही हैं। कुछ चलने भी लगी हैं। ऐसे में प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती अवैध खनन को रोकना है। वहीं खदान पर क्या गड़बड़ी मिली है, इसकी जानकारी के लिए जब खान अधिकारी अर्जुन कुमार को फोन किया गया। लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

ये भी पढ़ें : बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..