Tuesday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: illegal mining

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी दुरैड़ी खदान में अवैध खनन की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में खनिज विभाग पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की माने तो खदान संचालक खुलेआम नियम विरुद्ध खनन करा रहे हैं। साथ ही सीमांकन क्षेत्र से बाहर जाकर अवैध खनन हो रहा है। बीते वर्ष भी इस खदान पर छापे पड़े थे। पूर्व में दुरैड़ी, मरौली, साढ़ी खदानों पर लगा था करोड़ों का जुर्माना तत्कालीन अधिकारियों ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अबतक खनिज विभाग कोई एक्शन नहीं ले रहा है। ऐसे में खनिज विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा की सख्ती के चलते अवैध खनन पर काफी लगाम कसी थी। खनन माफियाओं के होश उड़ गए थे। ये भी पढ़ें: खबर का असर: बांदा मरौली में छापा-पकड़ा गया अवैध खनन-संजीव गुप्ता पर 2 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना दुरैड़ी, सोना खदान, कनवारा, मरौली और साढ़ी खदानों...
बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध खनन की शिकायतें फिर आने लगी हैं। शहर से सटी दुरैड़ी खदान से अवैध खनन की बड़ी खबरें हैं। सूत्रों की माने तो कुछ ही दिन पहले यह खदान शुरु हुई है। तुरंत ही ज्यादा कमाई के चक्कर में संचालकों ने दूसरे फंडे अपनाने शुरु कर दिए हैं। अवैध खनन का अड्डा बनी दुरैड़ी खदान बाहरी मौरंग व्यवसायी के नाम पर पट्टे वाली यह खदान स्थानीय दबंगों की देखरेख में काले कारोबार का अड्डा बन गई है। बताया जाता है कि संचालकों ने मशीनों से खनन और सीमांकन क्षेत्र के बाहर पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष भी इस खदान पर जमकर अवैध खनन की चर्चा रही थी। तत्कालीन अधिकारियों ने छापेमारी भी की थी। ये भी पढ़ें: बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ट्रक-RTO विभाग.. https://samarneetinews.com/overloaded-trucks-from-mp-are-once-again-entering-banda/  ...
बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

बांदा में फिर मिला अवैध खनन, मरौली-नरैनी खदानों पर बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में फिर अवैध खनन मिला है। मरौली-नरैनी में फिर अवैध खनन पकड़ा गया है। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राजस्व और खनिज विभाग की टीमों के संयुक्त छापों में हुई है। इससे एक बात तय है कि बांदा में खदानों के संचालक अवैध खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मरौली के खंड 4, 5 और 6 में पकड़ा गया अवैध खनन जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने बीते 24 घंटों में मरैली की खदानों पर छापे मारे हैं। मरौली के खंड-6 व 5 और 4 में राजस्व और खनन की संयुक्त टीम ने सीमा रेखा के बाहर खनन होते पकड़ा। अधिकारियों का कहना है कि मरौली खंड 6 (आनंद गुप्ता, संचालक, आनंन्देश्वर केमटेक प्रा. लि.) के निदेशक की खदान में 4470.50 घनमीटर अवैध खनन और परिवहन पकड़ा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान इसी तरह खंड-5 की...
बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

बांदा में अवैध खनन बेलगाम, सादी मदनपुर-मरौली-मर्का की खदानों पर खनिज विभाग मेहरबान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इस समय कई खदानों पर अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। खनिज विभाग अभी से कुछ खदानों पर खास मेहरबानी दिखा रहा है। इनमें सादी मदनपुर खदान, मर्का की खदानें और मरौली में स्थित खदानें खासतौर पर शामिल हैं। सूत्रों की माने तो इन खदानों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। फिर सवालों के घेरे में खनिज विभाग के अधिकारी की भूमिका बताते हैं कि यह सबकुछ खनिज विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। इसके बावजूद जिले का खनिज विभाग कानों में रुई डालकर सो रहा है। अबतक इन खदानों पर किसी तरह की जांच नहीं की गई है। सादीमदनपुर व मर्का और मरौली में खुलेआम अवैध खनन सूत्रों की माने तो सादीमदनपुर, मरौली और मर्का क्षेत्रों की खदानों पर किसी भी समय नियम विरुद्ध खनन होते देखा जा सकता है। मरौली और सादी मदनपुर को लेकर पहले ही खनिज विभाग के अधिकारियों क...
बांदा में शहर से पास भूरेड़ी (सोना) और पथरी खदानों में खुलेआम अवैध खनन, सीमांकन के बाहर मशीनों से ढुलाई

बांदा में शहर से पास भूरेड़ी (सोना) और पथरी खदानों में खुलेआम अवैध खनन, सीमांकन के बाहर मशीनों से ढुलाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर से सटी भूरेड़ी सोना और पथरी खदानों में अवैध खनन जोरों पर है। सूत्रों की माने तो पथरी और भूरेड़ी खदानों पर सीमांकन क्षेत्र के बाहर जाकर अवैध खनन किया जा रहा है। सरकार को रोज लाखों रुपए का चूना लग रहा है। इस खदान का पट्टा मयूर बाक्साइट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के निदेश रवीश गंभर के नाम से है। आसपास के क्षेत्र से बालू निकालने का मामला वहीं भूरेड़ी खदान (सोना खदान) शहर से लगी हुई है। इसमें किसी भी समय अवैध खनन होते देखा जा सकता है। इस खदान का पट्टा रिद्धी-सिद्धी हाउसिंग प्राईवेट लिमिटेड निदेशक देवेंद्र सिंह भाटी के नाम पर स्वीकृत है। बताया जा रहा है कि दिन रात खदान की सीमा से बाहर मशीनों से बालू की ढुलाई हो रही है। छापेमारी के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध खनन एक स्थानीय नेता के संरक्षण में इन खदानों पर जमकर अवैध खनन का पूरा खेल चल रहा है। वहीं पथरी और स...
‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा

‘समरनीति न्यूज’ की खबर का बड़ा असर: DM ने पूरी टीम के साथ साड़ी-खप्टिहाकला खदानों पर मारा छापा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी क्षेत्र में साड़ी और खप्टिहाकला खदानों में होने वाले अवैध खनन को उजागर करती 'समरनीति न्यूज' की खबर का बड़ा असर हुआ है। डीएम जे.रीभा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम ने साड़ी और खप्टिहाकला खदानों पर छापे मारते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन की कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कंप प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अधिकारियों को खदानों पर कई बिना नंबर के ओवरलोड 18 ट्रक-डंपर मिले। इन वाहनों को पुलिस के सिपुर्द कराते हुए डीएम ने आरटीओ विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। बताते हैं कि साड़ी खदान मध्य प्रदेश के हिमांशू मीणा के नाम आवंटित है, इस खदान पर मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन की गंभीर शिकायतें हैं। दोनों खदानों के खिलाफ हो सकती है बड़ी कार्रवाई इसे लेकर ग्रा...
बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

बांदा में अवैध खनन के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन-साड़ी खदान में मध्य प्रदेश से माफियाओं का आतंक-ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पैलानी में स्थित साड़ी बालू खदान पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान परेशान हैं। बालू माफिया खदान की आड़ में आसपास के क्षेत्र में भी अवैध खनन कर रहे हैं। किसानों की फसले बर्बाद हो रही हैं। यहां तक कि ग्रामसभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे। कई शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अबतक ठोस कार्रवाई नहीं की है। बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी जे.रीभा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम सभा की जमीन भी नहीं छोड़ रहे बताया जाता है कि साड़ी खदान मध्य प्रदेश के छतरपुर के हिमांशु मीणा की फर्म न्यूज यूरेका माइंस एंड मिनरल्स के नाम पर स्वीकृत है। यह खदान काफी विवादित है। ये भी पढ़ें: Banda : नहीं थम रही मध्य प्रदेश के बालू खनन के ट्रकों की अवैध एंट्री, खनिज-RTO विभाग की भूमिका पर सवाल.. इस खदान की आड़ में मध्य प्रदेश के कई बालू माफिया क्षेत्र में अवैध खनन कर ...
कौन हैं जावेद और मीणा? जिनके एक इशारे MP से UP में एंट्री कर रहे सैकड़ों ओवरलोड बालू ट्रक

कौन हैं जावेद और मीणा? जिनके एक इशारे MP से UP में एंट्री कर रहे सैकड़ों ओवरलोड बालू ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग सिंडीकेट का बड़ा खेल यूपी-एमपी बार्डर पर चल रहा है। सैंकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की मध्य प्रदेश से यूपी में एंट्री हो रही है। इससे यूपी सरकार को कई तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। सरकारी राजस्व की हानि हो रही है। तमाम कार्रवाई हो चुकी हैं। बड़े अधिकारी भी नप चुके हैं। कई का निलंबन हुआ है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग एंट्री के इस सिंडीकेट पर लगाम नहीं कस सकी। इसकी एक वजह सिंडीकेट के लोगों की संबंधित विभागों में गहरी जड़ें हैं। मध्य प्रदेश की ओवरलोडिंग से UP की सड़कें बर्बाद दरअसल, बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का बार्डर पड़ता है। इन क्षेत्रों से दिन ढलते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की एंट्री धड़ल्ले से शुरू हो जाती है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के दला...
बांदा में हावी मध्य प्रदेश के माफियाओं का सिंडीकेट…सैंकड़ों ओवरलोड ट्रकों की एंट्री और साड़ी खदान..

बांदा में हावी मध्य प्रदेश के माफियाओं का सिंडीकेट…सैंकड़ों ओवरलोड ट्रकों की एंट्री और साड़ी खदान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में मध्य प्रदेश के बालू माफियाओं का सिंडीकेट गहरी जड़े जमा चुका है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद मध्य प्रदेश से बांदा के रास्ते खनन के सैकड़ों ओवरलोड ट्रकों की एंट्री जारी है। बस थोड़ा रास्ता और समय बदलकर गाड़ियों को निकाला जा रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के गुर्गे बांदा के विभागों में इतनी गहरी पैठ बना चुके हैं कि इनपर कार्रवाई आसान बात नहीं। RTO-खनिज विभाग में इन माफियाओं का चलता सिक्का आरटीओ-खनिज विभाग के दफ्तरों में एमपी के माफियाओं के गुर्गों के नाम खूब चर्चा में हैं। सूत्रों की माने तो एमपी के माफियाओं का सिंडीकेट इस कदर हावी है कि हर विभाग में पैठ जमाए हैं। अब बांदा की खदानों में भी एमपी के माफियाओं की एंट्री एमपी के ओवरलोड ट्रकों की कीमत यूपी की सड़कें टूटकर, बिखरकर चुका रही हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं कर ...
बुंदेलखंड: बांदा में बेलगाम हुआ अवैध खनन, प्रशासन की सख्ती बेअसर

बुंदेलखंड: बांदा में बेलगाम हुआ अवैध खनन, प्रशासन की सख्ती बेअसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बालू का अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा। जिला प्रसाशन की लगातार कार्रवाई के बावजूद बालू कारोबारी निमयों को ताक पर रखकर अवैध खनन कर रहे हैं। बीते दिनों मरौली में अवैध खनन का मामला जोरशोर से उछला था। बात सिर्फ मरौली की नहीं, बल्कि सूत्रों की माने तो पथरी, खप्टिहाकला, चिल्ला और गंछा खदानों में अवैध खनन चालू है। 10 दिनों में कई कार्रवाई, फिर भी.. प्रशासन ने खदानों पर छापे मारकर जुर्माने भी लगा रहा है, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर कार्रवाई के बावजूद अवैध खनन रुक क्यों नहीं रहा। ऐसा क्या है कि अगले छापे में फिर अवैध खनन पकड़ा जाता है। जिला प्रशासन ने कुछ खदानों पर अवैध खनन पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार ये भी पढ़ें: बेलगाम ओवरलोडिंग, मध्यप्रदेश के सिंडीकेट के आगे अधिकारी नतमस्तक, सरकार का भी डर नहीं.. बांद...