Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

बांदा में दोस्त की शादी में जा रहे स्नातक छात्र समेत दो युवकों की हादसे में मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः दोस्त शादी में शामिल होने जा रहे एक स्नातक छात्र की बांदा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले वाले बालभूषण पटेल का बेटा रोहित पटेल (27) गुरुवार शाम अपने दोस्त की बारात में शामिल होने कैरी गांव जा रहा था। बताते हैं कि बिसंडा कस्बे के पास स्थित गल्ला मंडी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिसंडा और कालिंजर क्षेत्र में हुए हादसे  घायलवस्था में उसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिसंडा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां इलाज से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बताया है रोहित स्नातक का छात्र था और इस वक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने में जुटा था। उधर, एक अन्य हादसे में कालिंजर के पंचमपुर गांव निवासी राजाबाबू (20) पुत्र चुनूबाद राजपूत को सढ़ा ग...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में रायबरेली के युवक समेत दो की मौत

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में रायबरेली के युवक समेत दो की मौत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुईं दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक दुर्घटना में दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई, जबकि दूसरी दुर्घटना टेंपो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि नेशनल हाइवे अमेठी जिले के असरा गांव के रहने वाले मोहम्मद आजाद (22) खुद का ट्रक चलाता था। दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत   आज सुबह वह ट्रक लेकर बालू लादने आ रहा था इसी दौरान बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुरसेजाधाम के पास दूसरे खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव भी ट्रक में फंस गया। मृतक के छोटे भाई वसीम ने बताया कि वह अविवाहित था। टेंपों पर सवार व्यक्ति की गिरकर मौत   इसी तरह एक अन्य हादसे में अतर्रा के बल्लान गांव निवासी बाबू (40) सोम...
बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

बांदा में बालू खदान पर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत पर भड़का बवाल, कई लोग घायल, गोलियां भी चलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खप्टिहाकला थाना क्षेत्र में स्थित चर्चित बालू खदान पर एक मजदूरी की संदिग्ध हालात में पोकलैंड मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। इन अनहोनी के बाद मृतक युवक के परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि खदान संचालक और उसके गुर्गे शव को जबरन उठाकर ले जाने लगे। इसके बाद परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद ग्रामीणों और गुर्गों में मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने वहां खड़ीं खदान संचालकों और उसके गुर्गों के शीशे फोड़ डाले। जमकर हुई मारपीट, गोलियां भी चलाई गईं  बताते हैं कि खदान पर मौजूद कुछ गुंडे किस्म के लोगों ने बंदूकों और असलहों से ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहां खड़ी एक बुलेरो के शीशे भी टूट गए। उधर, बवाल की सूचना मिलते ही आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। और मुख्यालय से अधिकारी भी ...
बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव और बाइक पड़ी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते मामले को हत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जिला कार्यकारिणी के थे सदस्य   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दयाधर शुक्ला उर्फ मिश्री नन्ना (54) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह रोज की तरह शनिवार शाम बिसंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरते समय ग्राम प्रधान ने बबेरू रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उनका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी...
बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

बांदा में कानपुर के टेक्नीशियन की हादसे में मौत, लग्जरी कार पलटने से हुई दुर्घटना

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कानपुर के एक टावर टेक्नीशियन की लग्जरी कार पलटने से हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ तब टेक्नीशियन अपनी कार से काम पूरा करके मुख्यालय बांदा आ रहे थे। लोगों का कहना है कि कार में पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, इसके बाद वह खंती में जाकर पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि कानपुर जिले के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी हरीशंकर कटियार के पुत्र रूपेश कटियार (45) बांदा में एक मोबाइल कंपनी में टावर टेक्नीशियन थें। कार में पीछे से अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा  वह पपरेंदा और चिल्ला इलाके में लगे मोबाइल टावरों की तकनीकि गड़बड़ी ठीक करने गए थे। इसी दौरान बुधवार देर रात सबादा गांव में लगे टावर में काम पूरा करके लौट रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र के मवईबुजुर्ग गांव के पास पीछे से...
बांदा में तेज रफ्तार दौड़ती कार की टक्कर से दो की मौत, अन्य हादसे में एक और युवक ने तोड़ा दम

बांदा में तेज रफ्तार दौड़ती कार की टक्कर से दो की मौत, अन्य हादसे में एक और युवक ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में सोमवार की शाम हादसों के नाम रही। दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा अनियंत्रित कार के एक के बाद एक दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मारने से हुआ, जबकि दूसरा हादसा गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में दो बाइक सवार युवकों के आने से हुआ।बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र में एक कार तेज रफ्तार अनियंत्रित गति से कानपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में जलालपुर के पास एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। बांदा-कानपुर मार्ग पर हुआ एक हादसा  इससे कार सवार महिला सदरून (45) पत्नी अमीन निवासी चिल्ला की मौत हो गई, जबकि हसनैन (30) निवासी अमौली (फतेहपुर), रवीना (34) निवासी पौहार (फतेहपुर), तथा उसकी दो बेटियां पलक और झलक गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस दौरान सदरून ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इस बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर कार ने व...
बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

बांदा में रफ्तार ने फिर ली दो जानें, जीप-बाइक की टक्कर में युवक समेत दो की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में रविवार को हुए हादसे में एक जीप की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में एक युवक था जबकि दूसरे की उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम  बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के अत्रिनगर निवासी भूरा प्रसाद के पुत्र जग प्रसाद (30) रविवार दोपहर गिरवां के मनीपुर (गोविंदपुर) निवासी कल्लू के पुत्र मातादीन (60) के साथ बाइक से अतर्रा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र में तथागत कालेज के पास सामने से आ रही जीप से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। तेज टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार गंभीर रू...
बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

बांदा में दो मासूम चचेरे भाईयों की यमुना में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में दो मासूम भाईयों की यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। नदी में शव उतराते दिखने पर परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना बांदा के मर्का जिले के मिर्जापुर गांव के मजरा लउवा डेरा की है। वहां रहने वाले गुड्डू (7) पुत्र विनोद तथा बच्छराज (9) पुत्र राजेंद्र, दोनों चचरे भाई हैं और शुक्रवार को दोनों गांव के पास से निकली यमुना नदी में नहाने गए थे। अन्य युवकों के पहुंचने पर हुई जानकारी   लहरों की चपेट में आकर बच्छराज गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए गुड्डू ने भी नदी में छलांग लगा दी। बाद में दोनों ही नदी में डूब गए। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब गांव के दो युवक वहां नहाने पहुंचे। उन्होंने दोनों बच्चों के शवों को नदी में उतराते हुए...
महाराष्ट्र में नक्सली हमले में 15 कमांडो शहीद, एक अन्य की भी मौत..

महाराष्ट्र में नक्सली हमले में 15 कमांडो शहीद, एक अन्य की भी मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट से धमाका कर दिया। इससे 15 कमांडो शहीद हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई। यह विस्फोट कुरखेड़ा क्षेत्र के लेंढारी नाले के पास, उस वक्त हुआ जब गढ़चिरौली पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम के कमांडो एक जगह का निरीक्षण करने जा रहे थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उनके उपर हमला किया। हमलों के बाद महाराष्ट्र के डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने हमले की निंदा की   वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने हमले को लेकर कहा है कि महाराष्ट्र में शांतिपूर्वक हो रहे मतदान से नक्सली भड़के हुए हैं और इसलिए उन्होंने यह घटना की है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उधर, कांग्रेस पार्...
बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के खाईंपार मुहल्ले में एक प्राइवेट महिला स्वास्थ कर्मचारी की संदिग्ध हालत में आग से जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर घटना को पारिवारिक कलह के रूप में देखा जा रहा है। हांलाकि मायके वालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को कोई तहरीर देंगे। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने खुद आग लगाकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, विवाहिता के पति से पूछतांछ की जा रही है। फरवरी 2012 में हुई थी शादी, डेढ़ का बेटा है अभि बताया जाता है कि खाईंपार मुहल्ले में रहने वाले सुशील वर्मा की पत्नी अर्चना (26) ने आज रविवार सुबह करीब 6 बजे घर की उपरी मंजिल में बने खपरैलदार कमरे में आग से जलकर मौत हो गई। अर्चना के ससुर शिवगोपाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे अर्चना ने घर के उपरी मंजिल पर बने खपरैल वाले कमरे में खुद...