Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव और बाइक पड़ी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते मामले को हत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

जिला कार्यकारिणी के थे सदस्य  

बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दयाधर शुक्ला उर्फ मिश्री नन्ना (54) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह रोज की तरह शनिवार शाम बिसंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरते समय ग्राम प्रधान ने बबेरू रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उनका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में लिया। पुलिस का कहना हैकि हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में देशी ठेकों पर धड़ल्ले से बिकती मिलावटी शराब, आबकारी विभाग की लापरवाही से कानपुर-उन्नाव जैसी अनहोनि की आशंका

उधर, भाजपा नेता की पत्नी अरुणा ने आशंका जताई है कि उनके पति की पुरानी रंजिश में वाहन से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक के बड़े भाई राजधर शुक्ला ने कहा कि दयाधर दिन में बिसंडा में रहते थे और शाम को घर लौट आते थे। उन्होंने बताया कि उनके भाई भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य भी थे। पूर्व में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे।