Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदाः जुआ में घर के जेवर हारे पति के साथ झगड़े के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदाः जुआ में घर के जेवर हारे पति के साथ झगड़े के बाद संदिग्ध हालात में पत्नी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जुआ में घर के जेवर हारने के बाद हुए घरेलू विवाद में पति-पत्नी का झगड़ा एक की जान ले बैठा। महिला की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। हालांकि घटनाक्रम हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। वहीं हत्या का आरोपी पति अभी फरार बताया जा रहा है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार रात निकला था जुआ खेलने, सुबह हारकर लौटा   बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना का रहने वाला प्रमोद यादव जुआरी प्रवृति का व्यक्ति है। शुक्रवार रात वह घर से जुआ खेलने निकला था और सुबह घर लौटा। बताते हैं कि सुबह पत्नी फूला (25) ने रात में घर से प्रमोद द्वारा ले जाए गए अपने जेवर वापस मांगे। ये भी पढ़ेंः बांदा में शराब के नशे में हैवान बन बैठा पति, कर डाला ऐसा काम कि अब मौत से जूझ रही पत्नी.. जेवर प्रमोद जुआ में हार गया था। इसी बात को लेकर दोनों ...
सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 के खिलाफ लिखी FIR

सीबीआई के बाद अब ई़डी ने डीएम बी.चंद्रकला और खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 के खिलाफ लिखी FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध खनन कराने के मामले में तत्कालीन डीएम बी.चंद्रकला समेत 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई के बाद अब ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में जिन 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उनमें हमीरपुर के तत्कालीन खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन भी शामिल हैं। मोइनुद्दीन पर ईडी का शिकंजा कसने की संभावना के तहत अब बांदा में भी सरगर्मियां देखी जा रही हैं क्योंकि खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन बांदा का रहने वाला है। बताया जाता है कि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में अवैध खनन कराने के मामले में सीबीआई तत्कालीन हमीरपुर डीएम एवं 2009 बैच की आईएएस अधिकारी बी.चंद्रकला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांचकर रही है। लखनऊ स्थित ईडी मुख्यालय पर दर्ज हुआ मुकदमा   अब इस मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी मुकदमा लिख लिय...
बांदा में धूमधाम से हुआ आरोग्य भारती का कार्यक्रम, राज्यमंत्री ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

बांदा में धूमधाम से हुआ आरोग्य भारती का कार्यक्रम, राज्यमंत्री ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय मेडिकल कॅालेज प्रेक्षागृह में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित सम्मान समारोह राज्य मंत्री आयुष, धर्म सिंह सैनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री श्री सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। मंत्री द्वारा सामान्य ज्ञान एवं आरोग्य प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का उत्साहवर्धन होने के साथ ही आरोग्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है। आरोग्य भारती के सम्मान समारोह में पहुंचे भाजपा के सांसद-विधायक  इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॅा अशोक वार्ष्णेय ने भी अपने संगठन पर प्रकाश डाला। इस बीच कमेटी के डा. एसपी सिंह, डा. ऋषिका,  जितेन्द्र धुरिया, वीरेंद्र साहू, अवनीश व विभिन्न प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान इस दौरान कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत ...
बांदा बार एसोसिएशन चुनावः 25 जनवरी को नामांकन, 6 फरवरी को मतदान

बांदा बार एसोसिएशन चुनावः 25 जनवरी को नामांकन, 6 फरवरी को मतदान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसे लेकर कचहरी में हलचल देखी जा रही है। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के संबंध में बार की बैठक में पहले ही पदाधिकारियों द्वारा तिथि घोषित की जा चुकी है। आज इस संबंध में जानकारी देते हुए इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मनमोहन सिंह के पुत्र एवं अधिवक्ता यशपाल सिंह ने बताया है कि चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव और उसकी तारीखों को लेकर पहले ही घोषणा हो चुकी है। सदस्या शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी   श्री सिंह ने बताया कि अधिवक्ता वार्षिक सदस्यता शुल्क (चन्दा) जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी है। इसके बाद अधिवक्ता वोटर लिस्ट कच्ची का प्रकाशन 21 जनवरी को किया जाएगा। बताया कि वोटर लिस्ट में आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई है।...
सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट..

सनसनीः बांदा में जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली से उड़ाया, पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जौरही गांव के रहने वाले एक जाने-माने युवा रेलवे ठेकेदार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। बताते हैं कि इस रेलवे ठेकेदार ने माथे पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारी है। इतना ही नहीं सूत्र बताते हैं कि एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें जिंदगी से परेशान होकर ऐसा घातक कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। वहीं ठेकेदार के घर में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाली के जौरही गांव का है मामला   बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के हरी प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का बेटा मोहित सिंह (29) रेलवे में ठेकेदारी करता था। पुलिस का कहना है कि आज दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास मोहित गांव के ही गूंगा सिंह के हाते में पहुंचा। वहां उसने एक तमंचा खुद के माथे पर सटाया और गोली चला दी। गोली लगते ही मोहित का सिर उड़ गया...
बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

बांदा में युवक की जिंदा जलकर मौत, संदिग्ध हालात में लगी घर में आग से 3 और घर हुए स्वाहा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक ह्रदय विदारक घटनाक्रम के दौरान एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में जलकर घर में सो रहे एक युवक जिंदा जलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं आग में आसपास के तीन घर भी चपेट में आ गए। इससे चार घरों की संपत्ति पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हांलाकि मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का लती था और हो सकता है कि नशे की हालत में दीपक गिरने से आग लगी हो। हांलाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  बबेरू के सत्नांव गांव का मामला  बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सत्नांव गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद के चार बेटे हैं। इनमें सबसे छोटा ओमकार (24) अविवाहित था और गांव में ही अलग घर में अकेला रहता था। बताते हैं कि बीती रात अचानक लोगों ने उसके घर और आसपास के घरों में आग की लपटे उठती देखीं। आग देखकर पूरे गांव...
हमीरपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर पिता की मौत-बेटा गंभीर, ग्रामीणों ने लगाई ट्रक में आग-तोड़फोड़

हमीरपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर पिता की मौत-बेटा गंभीर, ग्रामीणों ने लगाई ट्रक में आग-तोड़फोड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में सिसोलर थाना क्षेत्र के भुलसी खदान पर बालू के ओवरलोड ट्रक से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक पिता की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खदान के रास्ते पर हुआ हादसा, भड़के ग्रामीण   वहीं हादसे के बाद मौके पर गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। साथ ही खदान के बनाए गए दफ्तर में भी तोड़फोड़ की। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोग भी शव को देख नहीं पा रहे थे। यह हादसा खदान के रास्ते पर हुआ। मरने वाले व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से कुचल गया था और उसका नामों-निशान तक मिट गया था। वहीं उसके बाइक पर बैठा उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ये भी पढ़ेंः जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक न...
बांदा में अन्ना जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

बांदा में अन्ना जानवर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा 13 साल का एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उधर, मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। रविवार को शाम के वक्त हुआ हादसा  बताया जाता है कि थाना व गांव मर्का के रहने वाले रामकुमार सिंह का बेटा मनमोहन (22) आज बाइक से बबेरू जाने के लिए निकला था। उसके साथ बाइक पर गांव के ही गुलाम मोहम्मद का बेटा 13 साल का मंजर अली भी बैठा था। बताते हैं कि दोनों शाम करीब 3 बजे बाइक से गांव के बाहर निकले ही थे कि तभी एक अन्ना जानवर सामने आ गया। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद अनियंत्रित होकर बाइक व...
जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर

जालौन में तैनात उन्नाव के रहने वाले दरोगा की फतेहपुर में हादसे मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/जालौनः जिले में हुए आज एक हादसे में जालौन में तैनात दरोगा की मौत हो गई। यह हादसा कार में ट्रक की टक्कर लगने से हुआ। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दरोगा उन्नाव अपने गृह जनपद जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार में टक्कर   बताया जाता है कि जालौन के कदौरा थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह (45) बीती रात जालौन से उन्नाव जा रहे थे। वह उन्नाव जिले थाना बारा सगवर के भर्तीपुर गांव के रहने वाले थे। वहां जाते समय रास्ते में फतेहपुर जिले के बकेवर थाने के नामामऊ गांव के पास उनकी कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में रक्षा बंधन मनाकर लौट रहे मामा-भांजे की हादसे में दर्दनाक मौत सूचन...
बुंदेलखंड के चित्रकूट में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी के 20 डिब्बे हुए अलग, टल गया बड़ा हादसा

बुंदेलखंड के चित्रकूट में दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी के 20 डिब्बे हुए अलग, टल गया बड़ा हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः यूपी के चित्रकूट जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट जाने के कारण वह दो हिस्सों में बंट गई। इससे माल गाड़ी के 20 डिब्बे अलग हो गए। गनीमत यह रही कि कोई डिब्बा पटरी से नहीं उतरा। वरना बड़ा हादसा होता। यह घटनाक्रम रविवार शाम करीब 5 बजे के आसपास सतना-मानिकपुर रेलखंड के टिकरिया रेलवे फाटक के पास हुआ। गनीमत रही कि पटरी से नहीं उतरे डिब्बे   इसके चलते हावड़ा-मुंबई मेल तथा आनंद विहार एक्स. के साथ-साथ कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। उधर, रेलवे गेट के पास हुए इस हादसे के चलते गेट को काफी देर तक बंद रखना पड़ा। इससे इलाके में सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। फाटक पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद हांलाकि बाद में रेलवे अधिकारिय...