Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

अपडेट- गाजियाबाद पत्रकार मर्डर केसः पत्नी को नौकरी व परिवार को 10 लाख, सीएम योगी की घोषणा

अपडेट- गाजियाबाद पत्रकार मर्डर केसः पत्नी को नौकरी व परिवार को 10 लाख, सीएम योगी की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः गाजियाबाद में बेटियों के सामने गोली मारकर पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी ने पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही पुलिस को हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी जताई है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की निशुल्क पढ़ाई भी साथ ही बच्चों की निशुल्क पढ़ाई के साथ-साथ उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार की आर्थिक मदद को 10 लाख रुपए दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बताते हैं कि पत्रकार विक्रम परिवार में इकलौते कमाऊ थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।...
Actress बिपाशा बसु की नई पिंक शर्ट फोटो ने मचाई धूम

Actress बिपाशा बसु की नई पिंक शर्ट फोटो ने मचाई धूम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर छाए रहना अच्छी तरह से जानती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस इन फोटोज और वीडियोज को जमकर लाइक भी करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एंस्टाग्राम पर बिपाशा बसु के 80 लाख से ज्यादा फैंस इस वक्त हैं जो उनकी हर फोटो पर बड़े ही प्यार से लाइक देते हैं और रिएक्ट भी करते हैं। अब एक्ट्रेस बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपने एक हाट फोटो शेयर की है जिसमें वह पिंक शर्ट में नजर आ रही हैं। उनके इस पिंक शर्ट वाले बोल्ड अवतार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस बिपाशा ने कैप्शन में एक शब्द लिखा है, '..मूड..खुद को प्यार करो।' बिपाशा के इस ग्लैमरस लुक को देखकर उनके पति करण भी खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने कमेंट्स किया है डैम्म..। आ...
उन्नाव में बड़ी वारदात, दो युवतियों की हत्या कर हाईवे पर ढाबे के पास फेंके शव

उन्नाव में बड़ी वारदात, दो युवतियों की हत्या कर हाईवे पर ढाबे के पास फेंके शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने दो युवतियों की हत्या करके उनके शवों को हाईवे पर ढाबे के पीछे फेंक दिया। शवों की हालत देखकर लग रहा है कि वारदात करीब 10 से 15 दिन पुरानी है। दोनों युवतियों की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। शवों की पहचान कराने में जुटी पुलिस पूरा मामला उन्नाव जिले के दही चौकी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित दही चौकी क्षेत्र में एक ढाबे के पीछे कबाड़ का गोदाम है। आज उसके पीछे दो युवतियों के शव पड़े देखे गए। इसकी सूचना मुर्तजानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों को दी। वह अपना मकान बनवाने के लिए उधर से गुजरते हैं। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ये भी पढ़ेंः यूपी : महिला P...
लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश में गंभीर सोफिया ने तोड़ा दम

लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश में गंभीर सोफिया ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में बीती 17 जुलाई को आत्मदाह की कोशिश करने वाली अमेठी की महिला सोफिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उनकी बेटी का सिविल अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। बताते हैं कि सोफिया की बुधवार को तड़के सुबह मौत हो गई है। पुलिस ने सोफिया का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इसके बाद उनके शव को अमेठी के जामो कस्बा उनके घर भेजा जाएगा। महिला की बेटी गुड़िया का इलाज चल रहा है। गुड़िया का चल रहा इलाज वहीं महिला की मौत के बाद अमेठी के जामो में फोर्स तैनात कर दी गई है। जामो पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद सोफिया का शव दोपहर बाद तक जामो (अमेठी) पहुंचेगा। यह था पूरा मामला बताया जाता है कि अमेठी जिले के कस्बा जामो की रहने वाली महिला सोफिया का पड़ोसी से नाली का विवाद था। दोनों पक्षों में 9 मई को मारपीट हुई। सोफिया की बेटी गुड़िया ने अलगू के बेटे अर्जुन समेत चार के खिलाफ...
नसीमुद्दीन सिद्दीकी की MLC सदस्यता रद्द, किसी जमाने में मायावती के थे खास

नसीमुद्दीन सिद्दीकी की MLC सदस्यता रद्द, किसी जमाने में मायावती के थे खास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः किसी जमाने में बसपा सुप्रीमो के खास रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता (MLC) रद्द हो गई है। बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले नसीमुद्दीन के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। दरअसल, नसीमुद्दीन को मंगलवार को दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बताया जाता है कि फरवरी 2018 में बसपा विधान परिषद नेता सुनील चित्तौड़ की ओर से एक याचिका सभापति के समक्ष दायर की गई थी जिसमें उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की गई थी। सदस्यता रद्द होना नसीमुद्दीन सिद्दीकी के लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस में वह लगातार सक्रिय बताए जा रहे हैं। सभापति के पास दाखिल की गई थी याचिका इस मामले में सभापति ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। इसके बाद फैसला सुनाते हुए सदस्यता रद्द कर दी। बताया जाता है कि 23 जनवरी 2015 को विधान परिषद के सदस्य बने नसीमुद्दीन ने 22 फरवर...
बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

बांदा DIG दीपक कुमार की दो टूक, अब मास्क-सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाहों पर होगी सख्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा डीआईजी दीपक कुमार कोरोना संकट को लेकर बेहद गंभीर हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को डीआईजी खुद शहर में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की स्थिति देखने निकले। साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया। इतना ही नहीं डीआईजी ने साफ कहा कि अगर लोग लापरवाही से बाज नहीं आए तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ेगी। क्यों कि ज्यादातर लोग अब भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। न मास्क पहन रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। मास्क भी मुंह से नीचे लटकाकर रखते हैं। खुद स्थिति का जायजा लेने निकले डीआईजी बता दें कि डीआईजी खुद लगातार शहर और दूसरे जिलों में भी जाकर कोरोना संकट के बीच लोगों को न सिर्फ मिल रहे हैं बल्कि, जागरुक भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि कुछ लोग ऐसे हैं जो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही...
Update: बांदा में सिपाही समेत फिर 11 कोरोना पाॅजिटव मिले, कुल संख्या 190 पहुंची

Update: बांदा में सिपाही समेत फिर 11 कोरोना पाॅजिटव मिले, कुल संख्या 190 पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले चिंताजनक स्थिति में पहुंचते जा रहे हैं। आज मंगलवार शाम को कोरोना के 11 नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 7 मामले अतर्रा के हैं जबकि 4 बांदा शहर के हैं। इसके साथ ही अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 190 पहुंच गई है। इनमें 130 एक्टिव केस हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। बताते हैं कि 11024 सैंपुल जांच को भेजे गए हैं। इनमें से 1160 की रिपोर्ट आना बाकी है। बताते हैं कि इन 11 पाजिटिव केस में एक पुलिस का सिपाही भी है। इस सिपाही की ड्यूटी क्वारंटाइन सेंटर में लगी थी। इसे लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। शहर के 4 अतर्रा के 7 नए केस मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि मंगलवार को कुल 11 मामले सामने आए हैं। बांदा शहर में डीएम कालोनी में रहने वाले एक 23 साल के युवक के अलावा, गुलरनाका में जलसंस्थान के पास रह...
घर में बेटी संग आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, पिता ने उठाया खतरनाक कदम..

घर में बेटी संग आपत्तिजनक हाल में मिला युवक, पिता ने उठाया खतरनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में घर में बेटी साथ मिले उसके प्रेमी को पिता ने पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के थरियांव थाना क्षेत्र की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं पुलिस ने आरोपी यानि प्रेमिका के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला यही सामने आया है कि बेटी के साथ उसके प्रेमी को रात में घर के भीतर आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी है। बताया जाता है कि थरियांव के रहने वाला 20 साल का अनिरुद्ध गुजरात में रहकर नौकरी करता था। इसके बाद मई में अपनी दादी के निधन पर घर आया था। आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश इसके बाद लाॅकडाउन के कारण वापस घर नहीं लौट पाया। पुलिस का कहना है कि गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते सोमवार की रात वह प्रेमिका से मिलने उसके घर ज...
कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन, रातभर चेकिंग-दिन में सन्नाटा

कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन, रातभर चेकिंग-दिन में सन्नाटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बेकाबू होते कोरोना को रोकने के लिए जिलाधिकारी कानपुर ने शहर के 10 थाना क्षेत्रों में सोमवार रात 12 बजे से लाॅकडाउन लगा दिया है। हालांकि, शनिवार और रविवार को पहले ही दो दिन का लाॅकडाउन पूरे प्रदेश में घोषित है, इसलिए काफी हद तक लोग तैयार थे। हालांकि, इस लाॅकडाउन में किराने के साथ-साथ दूध और ब्रेड के अलावा बाकी जरूरी सेवाओं से जुड़े दुकानें खुली रहेंगी। इतना ही नहीं न तो निजी गाड़ियां चलेंगी और न ही सरकारी और निजी दफ्तर ही खुल सकेंगे। लाॅकडाउन की घोषणा के साथ ही रात 10 बजे के बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। वाहनों को रोकर पास देखे गए। 10 थाना क्षेत्रों में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कानपुर के स्वरूप नगर, शहर कोतवाली, नवाबगंज, काकादेव, गोविंदनगर, किदवाई नगर, बर्रा, चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता थाना क्षेत्रों में लाॅकडाउन की घोषणा की है...
MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

MP के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ में निधन, मेदांता में थे भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का आज मंगलवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसें लीं। वह 85 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्वीट करते हुए साझा की। उनकी हालत बीते कई दिनों से बेहद चिंताजनक थी। वह लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। सोमवार को मेदांता अस्पताल की ओर से एक बुलेटिन भी जारी हुआ था। इसमें उनकी हालात गंभीर बताई गई थी। 11 जून को मेदांता में हुए थे भर्ती वह बीती 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद 15 जून से उनकी तबियत ज्यादा खबर हो गई थी। बताते चलें कि मूल रूप से यूपी की राजनीति में सक्रिय रहने वाले लाल जी टंडन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के सहयोगी रहे। उन्होंने लखनऊ से 15वीं लोकसभा का चुनाव भी जीता था। बाद में 2018 में उनको बिहार का गवर्नर बनाया गया। इसके बाद 20...