Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बांदा में स्टेट बैंक कर्मी समेत 3 और कोरोना संक्रमित मिले

बांदा में स्टेट बैंक कर्मी समेत 3 और कोरोना संक्रमित मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट लगातार पैर पसार रहा है। कोरोना संक्रमण से एक और वृद्ध की मौत हो गई है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या अब 2 हो गई है। बता दें कि इससे पहले अतर्रा कस्बे के एक सर्राफा कारोबारी की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज तीन कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद अब जिले में कुल संख्या 180 हो गई है। एक्टिव केस 137 हो गए हैं। बताया जाता है कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में देहात कोतवाली के जमालपुर गांव के रहने वाले एक 70 वर्षीय वृद्ध में मृत्यु के बाद कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले ही परिजन शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे। बैंक में बरती जाएगी सावधानी इसी तरह स्टेट बैंक के एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह जिले की मुख्य ब्रांच में तैनात बताए जा रहे हैं। बैंक के संक्रमित कर्मचारी कालूकुआं इलाके में माडल शाप के पीछे रहते हैं...
बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

बड़ी खबर : बांदा में कुल 40 कोरोना पाॅजिटिव मिले, 28 सुबह-12 शाम को..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आईं दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में कुल 40 कोरोना पाजिटिव केस मिलने से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। सुबह जहां 28 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने का खबर आई, तो वहीं शाम होते-होते दूसरी जांच रिपोर्ट में 12 और कोरोना संक्रमित मामले मिलने से खलबली बढ़ गई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 115 हो गए हैं। बताते चलें कि जिले में बीते 4 से 5 दिन में तेजी से कोरोना केस बढ़े हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। तेजी से बढ़ रही कोरोना पाॅजिटिव की संख्या शुरू में एक से दो की संख्या में केस मिल रहे थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को दो अलग-अलग रिपोर्ट में कुल 40 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। बताते हैं कि रविवार को कुल 40 पाजिटिव केस मिले हैं, इनमें 26 अतर्रा क्षेत्र के और एक-एक नहरी और बिसंडा का तथा श...
बांदा सिटी मजिस्ट्रेट/ तत्कालीन एसीएम-3 आगरा सुरेंद्र सिंह चाहल की जांच रिपोर्ट पर हटे आगरा के फर्जी 25 रोडवेज कंडक्टर

बांदा सिटी मजिस्ट्रेट/ तत्कालीन एसीएम-3 आगरा सुरेंद्र सिंह चाहल की जांच रिपोर्ट पर हटे आगरा के फर्जी 25 रोडवेज कंडक्टर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ/बांदाः आगरा में परिवहन विभाग में 2011-12 में पीआरडी जवानों की हुई भर्ती के फर्जीवाड़े की जांच का बम फिर फूटा है। अब 25 परिचालकों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि तत्कालीन एसीएम तृतीय सुरेंद्र सिंह चाहल ने इस मामले में उस वक्त के आरएम रोडवेज और प्रबंध निदेशक सिटी ट्रांसपोर्ट नीरज सक्सेना के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो गया था। हालांकि, विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है। तब आगरा में एसीएम-3 थे सिटी मजिस्ट्रेट बता दें कि जांच अधिकारी रहे सुरेंद्र सिंह चाहल इस वक्त बांदा जिले में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। आज उनसे जब इस खबर को लेकर बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोषी अधिकारी अबतक बचे हुए हैं। वहीं नौकरी से हाथ धोने वाले परिचालक अब ...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत, 40 गंभीर

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसे में 6 की मौत, 40 गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर आज रविवार को भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोग मामूली रूप से भी घायल हुए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बिहार के मधुबनी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस सामने खड़ी एक लग्जरी कार से जा टकराई। दोनों गाड़ियां पलटकर हाइवे से नीचे जा गिरीं। बिहार से दिल्ली जा रही थी स्लीपर बस इसके बाद वहां हाहाकार मच गया। हादसा कन्नौज जिले के सौरिख के पास हआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तबतक इलाके में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस भी सूचना पाकर वहां पहुंच गई। ये भी पढ़ेंः UP: 6 IAS अफसरों के तबादले, दो नगर आयुक्त, दो CDO बदले बस में फंसे 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों को एंबुलेंस से कन्नौज मेडिकल कॉ...
लखनऊः IPS नवनीत सिकेरा और मंत्री कमल रानी वरुण समेत 224 को कोरोना, 3 की मौत

लखनऊः IPS नवनीत सिकेरा और मंत्री कमल रानी वरुण समेत 224 को कोरोना, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में कोविड-19 को लेकर स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। अब नए मामलों में आइपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा व मंत्री कमल रानी वरुण समेत कुल 224 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इतना ही नहीं कोरोना से तीन लोगों की मौत भी हो गई है। बता दें कि अबतक राजधानी लखनऊ में कुल 48 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। साथ ही 3531 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आईपीएस व मंत्री की रिपोर्ट पाॅजिटव शनिवार को आई रिपोर्ट में आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा को कोरोना होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह राज्यमंत्री कमल रानी वरुण की जांच सिविल अस्पताल में हुई। ये भी पढ़ेंः कोरोना वायरस का सेक्स लाइफ पर क्या असर, पढ़िए एक्सपर्ट की राय  उनको पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं आईपीएस नवनीत सिकेरा आनंदी वाटर पार्क के कोविड सेंटर में भर्ती हैं। कुल 224 लोगों में ...
बांदा में कोरोना हुआ खतरनाक, 28 नए पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 173

बांदा में कोरोना हुआ खतरनाक, 28 नए पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 173

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीते तीन दिनों से कोरोना को लेकर हालात भयावाह बनते जा रहे हैं। आज रविवार को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में 28 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इनमें 27 मरीजों की जांच रिपोर्ट आरटी-पीसीआर से हुई है। एक युवक ट्रूनेट मशीन से जांच में पाॅजिटिव पाया गया है। बताते हैं कि इन 28 में 7 महिलाएं भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। एक 12 साल का बच्चा भी शामिल हैं जो कि अतर्रा का रहने वाला है। इसके साथ ही जिले में अब 173 मामले हो गए हैं। वहीं 103 एक्टिव केस हैं। बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। अतर्रा और अलीगंज में सबसे ज्यादा मामले जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि 28 संक्रमितों में 6 अतर्रा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी हैं। वहीं कुछ बांदा शहर के अलीगंज के रहने वाले हैं। एक बिसंडा का भी व्यक्ति है। इनके सैंपुल 12 और 13 जुलाई को जांच के लिए झांस...
बांदा DIG दीपक कुमार के टाॅप-10 और कोविड-19 पर खास निर्देश

बांदा DIG दीपक कुमार के टाॅप-10 और कोविड-19 पर खास निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने जिले के अपर पुलिस अधीक्षक व सर्किल आफिसरों (सीओ) के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीआईजी दीपक के तेवर अपराध और कोविड-19 को लेकर काफी तल्ख दिखाई दिए। उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि सभी टाॅप-10 अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल पहुंचाया जाए। साथ ही कोई भी गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर बचने न पाए। आपराधिक प्रवत्ति के दबंग व्यक्तियों पर नजर रखी जाए। एएसपी और सीओ के साथ समीक्षा बैठक उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने में देरी न की जाए। अपराधियों पर तेजी के साथ लगाम कसी जाए। साथ ही नाली या जमीनी विवाद के छोटे से छोटे मामले को भी गंभीरता से लिया जाए, ताकि बात बढ़ने न पाए। इसके साथ ही डीआईजी बांदा ने अधिनस्थ अधिकारियों से कहा कि यह समय पुलिस को लिए दोहरी चुनौती वाला है। अपराध को रोकना पुलिस का का...
शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल

शर्मनाक : एबुलेंस में सेक्स रैकेट, रंगरेलियां मनाता स्वास्थ्य कर्मी, वीडियो वायरल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अक्सर इस तरह की खबरें मिल जाती हैं कि गंभीर रूप से बीमार को समय पर एंबुलेंस नहीं मिली। पीड़ित को उसके परिजन कंधे पर या ठेले पर उठाकर अस्पताल ले जाते हैं। इसी सबके बीच एंबुलेंस से जुड़ा एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। एंबुलेंस में सेक्स रैकेट चलता पकड़ा गया है। इतना ही नहीं इसका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस के भीतर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए दिखाई दे रहा है। मामला यूपी के रामपुर जिले से जुड़ा है। वहीं अधिकारी मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया विभाग दरअसल, यूपी के रामपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें 108 एंबुलेंस के भीतर एक स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ रंगरेलियां मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद यह वीडियो देखते ही देखते त...
कानपुर में सिपाही ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा..

कानपुर में सिपाही ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के नौबस्ता थाने में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। 2018 बैच के सिपाही विकास सोनी (24) मूल रूप से आगरा के रहने वाले थे। वह इस वक्त नौबस्ता थाने में तैनात थे। वह थाने के पीछे रहने वाले प्रमोद गौतम के मकान में किराए पर रहते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि आज सुबह जब सिपाही विकास थाने ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो पता कराया गया। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। ड्यूटी पर न आने पर घटना का खुलासा इंस्पेक्टर नौबस्ता आशील शुक्ला का कहना है कि सुबह 9 बजे विकास ड्यूटी पर नहीं आए तो कमरे पर पता कराया गया। वहां देखा तो विकास का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। बताते हैं कि सिपाही विकास तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर के थे। जानकारी पर एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी भी वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने वहां पहुंचकर सबूत ...
बांदा : घर में घुसकर लूटपाट, विरोध में वृद्धा का कत्ल 

बांदा : घर में घुसकर लूटपाट, विरोध में वृद्धा का कत्ल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक 88 साल की वृद्ध महिला का बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। पहले उनको लाठी-डंडों से पीटा गया। फिर गला दबाकर मारा गया। इसके बाद चाकुओं से उनके उपर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। हत्या की वजह फिलहाल लूट को माना जा रहा है। बताते हैं कि हत्यारे उनके घर से सोने-चांदी के जेवर, नगदी और बाकी सामान लूट ले गए हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार के लोगों में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, उच्चाधिकारियों ने भी घटना का संज्ञान लिया है। बदौसा थाना क्षेत्र में हुई वारदात बताया जाता है कि जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव में बीती रात अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर बोधन नाम की महिला के घर में घुसे। इसके बाद गांव की गुलाब बाई (88) पत्नी इंद्रजीत सिंह के घर पहुंचे और लूटपाट शुरू कर दी। बताते हैं कि इस दौरान वृद्धा जाग ग...