Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में पुरानी रंजिश में चचेरे भाई ने भाई पर चलाई गोली, एक घायल

Husband shoots wife, injured woman in Banda Kanpur Refer
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : रंजिशन चलाई गई गोली ट्रैक्टर चालक को जा लगी, जिससे चालक मौके पर ही लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने घायल को उठाकर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली के गुरौली सपहाई गांव निवासी सुरेंद्र (28) पुत्र जगदीश प्रसाद सोमवार सुबह अपने पड़ोसी विनय पुत्र रामसागर को ट्रैक्टर में बैठाकर खेत जा रहे थे। दोनों लोग ट्रैक्टर से घर के बाहर निकले ही थे कि विनय के चचेरे भाई अखिलेश ने तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट

गोली विनय को न लगकर ट्रैक्टर चला रहे सुरेंद्र के कंधे में जा धंसी। इससे सुरेंद्र मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घायल को स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Update : बांदा में सरकारी स्कूल में नहीं फहराया तिरंगा, हेड मास्टर समेत दो सस्पेंड

रामसागर का कहना है कि जमीन बटवारे को लेकर उसका बड़े भाई रामस्वरूप से विवाद चल रहा था। इस दौरान कई बार झगड़े भी हुए। दोनों परिवारों के बीच तनातनी चली आ रही थी। सोमवार सुबह उसका पुत्र खेत जा रहा था, तभी भतीजे अखिलेश ने जान से मारने की नीयत से उनके बेटे पर गोली चला दी। बेटा तो बाल-बाल बच गया, लेकिन गोली ट्रैक्टर चला रहे सुरेंद्र को लग गई। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना