Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : 12 IPS के तबादले, गोरखपुर-प्रतापगढ़-बिजनौर समेत कई जिलों के कप्तान..

4 Ips officers transffer in Up prashant kumar new adg law and order in up

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस के तबादले किए हैं। इन तबादलों में कई जिलों के कप्तान बदले गए हैं। वहीं तीन आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। उनको भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गोरखपुर, प्रतापगढ़ और बिजनौर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। बताते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों के पुलिस कप्तान हटाए जा सकते हैं।

गोरखपुर के एसएसपी हटे

तबादलों के इस क्रम में गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस आधीक्षक (SSP) को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस जोगिंदर सिंह को नया एसएसपी बनाया गया है। इसी तरह प्रतापगढ़ के एसपी अभिषेक सिंह को अब बागपत का पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है। बिजनौर के एसपी संजीव त्यागी को प्रतापगढ़ जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

बिजनौर में नए पुलिस कप्तान

मिर्जापुर के एसपी रहे डा धर्मवीर सिंह को बिजनौर का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईजी तरुण गाबा आईजी (विजिलेंस) नियुक्त किए गए हैं। पीयूष मोरडिया को अलीगढ़ का आईजी बनाया गया है। वहीं अलीगढ़ के आईजी दीपक रतन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं।

आजमगढ़ के एसपी भी हटे

आजमगढ़ के एसएसपी त्रिवेणी सिंह को भी हटा दिया गया है। उनको साइबर क्राइम का एसपी बनाया गया है। वहीं सुधीर सिंह को आजमगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबर : यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

इसी तरह आईपीएस सुनील गुप्ता को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस माणिक चंद्र सरोज को एसपी विजिलेंस बना दिया गया है। इसी तरह बदायूं के एसपी अशोक त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है। उनको अब एसपी मानवाधिकार बना दिया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस संकल्प शर्मा को बदायूं का एसपी बनाकर भेजा गया है।

ये भी पढ़ेंः कोरोना का हराकर पहली बार सामने आए अमिताभ बच्चन, मां की याद में पेड़ लगाया