Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

बड़ी खबरः बांदा जेल से कैदी फरार, लखनऊ तक हड़कंप-DIG जांच को पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस की लापरवाही के मामले में अभी कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में एक आईपीएस अधिकारी को निलंबित किया है। इसी बीच बांदा में जेल पुलिस की लापरवाही की एक बड़ी घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जेल से सुरक्षा चक्रव्यूह तोड़ते हुए कारागार से निरुद्ध हिस्ट्रीशीटर भाग निकला। इससे जेल अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जेल अधिकारियों की ओर से फरार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। डीआईजी ने जताई नाराजगी, बोले-लापरवाही हुई मामले की जांच करने लखनऊ से डीआईजी जेल बीआर वर्मा भी बांदा मंडल कारागार पहुंचे। लापरवाही बरतने पर एक जेलकर्मी को निलंबित कर दिया। तीन होमगार्डों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। जेल डीआईजी ने घटना पर नाराजगी जताई। कहा कि कैदी का भाग जाना दर्शाता है कि जेल कर्मियों से बड़ी लापरवाही हुई...
कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

कानपुर में IPS अफसर, ASP समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, अपहरणकांड में CM योगी की बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः लगभग 28 दिन पहले लैब असिस्टेंट संजीत यादव के अपहरण और फिर हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने कानपुर में तैनात IPS अधिकारी अपर्णा गुप्ता, डिप्टी SP मनोज गुप्ता समेत 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने फिरौती के पैसे दिए गए हैं या नहीं, इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं। फिरौती की रकम दी या नहीं, होगी जांच यह जांच पीएचक्यू में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक वीपी जोगदंड को दी गई है। इसके अलावा बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय तथा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया है। यह था पूरा मामला दरअसल, अपहरण के इस मामले में अपह्रत संजीत के परिवार के लोगों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को 30 लाख रुपए फिरौती दिलाई थी। साथ ही यह आश्वासन दिया था कि जब अपहरणकर्ता फिरौती की रकम लेने आएंगे तो उनको ...
कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

कानपुर संजीत अपहरणकांड का खुलासाः दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी के बहाने बुलाया, भागने पर की हत्या, फिर मांगी फिरौती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज शुक्रवार सुबह कानपुर पुलिस के आईजी मोहित अग्रवाल और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बीते 28 दिनों से चर्चा का विषय बने पैथालॉजी कर्मी संजीत यादव के अपहरणकांड का दुखद खुलासा किया। संजीत का अपहरण उसी के दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर किया था। बाद में भागने की कोशिश करने पर संजीत की हत्या करके उसके शव को पांडु नदी में फेंक दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के बाद परिवार को फिरौती की रकम के लिए फोन किया। एक महिला समेत अपहरणकांड में पांच दोस्त गिरफ्तार पुलिस ने अपने खुलासे में एक महिला समेत अपहरणकांड में शामिल पांच दोस्तों को मीडिया के सामने लाकर वारदात का खुलासा किया। उनसे पूछताछ के आधार पर पूरा घटनाक्रम भी बताया है। पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह पत्रकार वार्ता में एसएसपी दिनेश कुमार पी ने संजीत अपहरणकांड का खुलासा किया। बताया कि इस दौरान एक महिला समेत पां...
बांदा में गैंगरेप की बड़ी वारदात, मायके में बकरीद मनाने आई थी युवती

बांदा में गैंगरेप की बड़ी वारदात, मायके में बकरीद मनाने आई थी युवती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ससुराल से मायके बकरीद मनाने आई युवती से तीन युवकों ने अगवा करके गैंगरेप कर डाला। दरिंदों के कब्जे से किसी तरह छूटी युवती ने परिजनों को घर पहुंचकर रोते-बिलखते इसकी जानकारी दी। परिवार के लोग पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। नरैनी इंस्पेक्टर गिरेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नरैनी थाना क्षेत्र की है वारदात बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बकरीद पर अपने मायके आई थी। बुधवार शाम वह घर का कामकाज कर रही थी। घर के लोग किसी काम स...
बड़ी खबरः बांदा में दो दोस्तों ने एक साथ जहर खाया, दोनों की मौत

बड़ी खबरः बांदा में दो दोस्तों ने एक साथ जहर खाया, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज गुरुवार को हुई एक अजीबो-गरीब ह्रद्यविदारक घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। शराब के नशे में दो दोस्तों ने एक साथ सुसाइड कर ली। दोनों ने एक साथ जहर खाया। हालांकि, किस वजह से जहर खाया, इसका पता नहीं चल सका है। मामला जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र का है। बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव का रहने वाले रामचंद्र (22) पुत्र इंद्रपाल गुरुवार को शाम ट्रक लेकर गांव के बाहर पहुंचा। फोन करके उसने अपने दोस्त अमित (30) पुत्र दयाराम को गांव के बाहर अपने पास ही बुला लिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जानकारी पर जांच की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। दोनों ने साथ बैठकर पी शराब, फिर खाई सल्फास इसके बाद दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। दोनों में क्या बातचीत हुई, किसी को पता नहीं। बताते हैं कि इसके बाद दोनों...
Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा

Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, झांसीः कोरोना संकट के बीच झांसी से बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुवार को झांसी जेल में 202 कैदियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसके साथ ही जेल अधिकारियों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जेल में कुल 788 कैदियों की जांच अधिकारियों का कहना है कि जेल में कुल 788 कैदियों की जांच हुई थी। इनमें से 202 बंदियों और 2 जेल कर्मियों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। बाकी कैदियों की भी जांच की जा रही है। सभी तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग-प्रशासन अलर्ट बताया जाता है कि जिन बैरक में संक्रमित कैदी रहते थे उनको सेनेटाइज किया जा रहा है। कैदियों को कोविड अस्...
बांदा में कोरोना के दोहरे शतक के बाद 3 और पाॅजिटिव, कुल संख्या 209

बांदा में कोरोना के दोहरे शतक के बाद 3 और पाॅजिटिव, कुल संख्या 209

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज बांदाः एक दिन पहले कोरोना ने बांदा जिले में दोहरा शतक बनाते हुए संक्रमितों की संख्या 200 पार पहुंचा दी। अब जिले में गुरुवार सुबह तीन और कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। ये तीनों ही ट्रूनेट मशीन की जांच रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 209 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 148 हो गए हैं। आज मिले इन तीनों संक्रमित लोगों में एक मेडिकल कालेज का स्टाफ है। वह पहले से भर्ती है। बांदा मेडिकल कालेज में उनका इलाज चल रहा है। वहीं दो अन्य मरीज बांदा के हैं लेकिन इस वक्त कानपुर में भर्ती हैं और इलाज करा रहे हैं। देर रात आई रिपोर्ट में हुई पुष्टि बीती देर रात आई जांच रिपोर्ट में तीनों के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि इनमें से 25 साल का युवक है जो मेडिकल कालेज का कर्मचारी है। वह बांदा शहर के मर्दननाका में रहता है। इसी तरह दूसरे संक...
ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

ब्रेकिंग न्यूजः कानपुर में घर में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक वृद्ध महिला का शव आज गुरुवार को घर में पड़ा मिला। इसकी जानकारी उस वक्त हुई जब वृद्ध महिला घर से सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। आसपास के लोगों ने देखा तो अंदर शव पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जिले के बिधनू थाना क्षेत्र में सागरपुरी केडीए कालोनी में एक वृद्ध महिला का शव मिला है। मामला पानी की टंकी के पास का है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है और वृद्धा की हत्या की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ेंः कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह...
UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार

UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना संकट के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। एक निजी कंपनी में काम करने वाली कोरोना पाॅजिटिव 28 साल की युवती से एक डाक्टर ने रेप का प्रयास किया। दरअसल, युवती कोरोना पाॅजिटिव पाई गई थी, इसलिए अस्पताल में इलाज करा रही थी। 19 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुई इस युवती ने डाक्टर पर छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के आरोप लगाकर सभी को चौंका दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डाक्टर को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। यह पूरा मामला अलीगढ़ जिले का है। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया बताया जाता है कि अलीगढ़ के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना पाॅजिटिव युवती को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। आरोप है कि एक डाक्टर ने उसे दो बार गलत ढंग से छूते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती का आरोप है कि डाक्टर न...
कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह

कानपुर में बेटे ने मां का बेरहमी से कत्ल किया, यह थी छोटी सी वजह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज बुधवार रात करीब 8 बजे जिले में हुई ह्रदयविदारक घटना में एक नशेबाज कलयुगी बेटे ने अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मां का गुनाह सिर्फ इतना था कि बेटे को नशा न करने के लिए डांट रही थी। इसपर नशेबाज भड़क गया और आपा खो बैठा। इसके बाद उसने ईंट उठाकर मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। 55 साल की मां सुनीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के किराव गांव की है। घटना के बाद आरोपी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। बाद में गांव वालों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा बताते हैं कि आसपास के लोगों के सहयोग से परिवार के बाकी लोगों ने आरोपी युवक 26 वर्षीय विजय प्रताप उर्फ कल्ली को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्...