Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Kanpur : डायग्नोस्टिक सेंटर में युवती से रेप-लाखों रुपए भी ऐंठे, पुलिस ने लिखी FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : डायग्नोस्टिक सेंटर में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाली युवती के साथ संचालक ने दुष्कर्म कर डाला। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर संचालक ने उससे दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटोज खींच लीं। फिर अश्लील वीडियो-फोटोज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे कई लाख रुपए भी ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने शुरू की जांच जानकारी के अनुसार घटना कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र की है। वहां एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक ने लैब टेक्नीशियन युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती मूलरूप से कानपुर देहात की रहने वाली है। उसका कहना है कि आरोपी प्रदीप यादव उर्फ चिंटू उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। ये भी पढ़ें : यूपी में क्रिकेट खेलते समय छात्र ने पिया पानी, फिर हार्ट अटैक से मौत...
UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के संभल जिले में तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे को परिवार के लोगों ने बचा लिया। हालांकि, उसकी भी हालत इलाज के दौरान चिंताजनक है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार संभल के धनारी क्षेत्र के दो भाइयों ने फांसी लगा ली। तीसरे को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फांसी लगा ली। पारिवारिक विवाद में घटना, परिवार में कोहराम  बताते हैं कि धनारी में रहने वाले 3 भाइयों में मुनीश (25) हरियाणा में नौकरी करते थे। वहीं दो भाई बृजेश (19) और पान सिंह (22) गांव में ही रहककर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं। ये भी पढ़ें : UP New DGP : यूपी पुलिस के नए DGP होंगे प्रशांत कुमार, 1 जनवरी को संभालेंगे पद बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम पिता विजय सिंह ने पत्नी को किसी बात पर डांट दिया। गाली-गलौज सुनकर सबसे छोटे बेटे बृजेश ने...
UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..

UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हमीरपुर में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के धर्मांतरण मामले में पुलिस ने दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 लोगों को जेल भेजा है। इसमें उक्त मुस्लिम लड़की का मौसा भी शामिल है, जिससे नायाब तहसीलदार ने धर्म परिवर्तन कर कथित रूप से निकाह किया है। बताते हैं कि यह पूरी कहानी नायाब तहसीलदार के फरियादी की बेटी मुस्लिम युवती पर दिल आने के बाद ही शुरू हुई थी। अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेजी गई रिपोर्ट वहीं जिला प्रशासन ने नायाब तहसीलदार के खिलाफ पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने के संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी है। मौदहा तहसील से हटाकर उसे कलक्ट्रेट संबद्ध कर दिया है। बताते चलें कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता की यूसुफ बनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने वाली फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मस्जिद ...
UP New DGP : यूपी पुलिस के नए DGP होंगे प्रशांत कुमार, 1 जनवरी को संभालेंगे पद

UP New DGP : यूपी पुलिस के नए DGP होंगे प्रशांत कुमार, 1 जनवरी को संभालेंगे पद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Police News DGP : उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी प्रशांत कुमार होंगे। वह 1 जनवरी को पदभार संभालेंगे। नए पुलिस मुखिया के तौर पर उनके नाम की घोषणा हो गई है। अबतक यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के प्रमोशन का आदेश जारी हो गया है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके प्रमोशन पर अपनी मुहर लगा दी है। 1990 बैच के IPS हैं प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सीवान जिले में हुआ था। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने एमबीए, एमएससी और एमफिल की डिग्री पूरी की थी। https://samarneetinews.com/big-decision-of-yogi-government-now-names-of-officers-will-not-be-on-foundation-stone-of-development-schemes/ ये भी पढ़ें : जानकारी के अनुसार आईपीएस प्रशांत कुमार ने 300 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं। उनको बहादुरी के लिए 3 बार पुलिस मेडल मिल चुका है।...
योगी सरकार का खास फैसला, अब विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे अफसरों के नाम..

योगी सरकार का खास फैसला, अब विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे अफसरों के नाम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम नहीं लिखे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी, किसी का भी इन शिलापट्ट पर नहीं लिखा जाएगा। क्षेत्रीय विधायकों का नाम अनिवार्य सभी विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संबंधित क्षेत्रीय विधायक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा। इतना ही नहीं महापौर और अध्यक्ष के नाम का फांट साइज यानी आकार भी इन्हीं दो नामों के बराबर रखा जाएगा। नगर विकास विभाग की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है। https://samarneetinews.com/fir-against-5-including-nayabtehsildar-who-turned-ashish-into-yusuf-by-conversion/ साथ ही ज...
UP School News : यूपी में भीषण ठंड का कहर, विभिन्न जिलों के स्कूल दो दिन के लिए बंद

UP School News : यूपी में भीषण ठंड का कहर, विभिन्न जिलों के स्कूल दो दिन के लिए बंद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : भीषण ठंड और कोहरे से जन-जीवन थम सा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड के कहर को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न शहरों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इतना ही नहीं घने कोहरे की वजह से कक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। विभिन्न जिलों में कक्षाओं का समय भी बदला अधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आदेशों में कहा गया है कि गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे होगा। वहीं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में अलीगढ़ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखे जाएंगे। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी शामिल रहेगा। https://samarneetinews.com/fir-against-5-including-nayabtehsildar-who-turned-ashish-into-yusuf-by-conversion/ इसी क्रम में मथुरा में स्कूलों में...
आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में धर्म परिवर्तन का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताते हैं कि हमीरपुर में तैनात नायाब तहसीलदार की मुस्लिम लड़की से शादी कराकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। आशीष गुप्ता से मोहम्मद यूसुफ बने नायाब तहसीलदार के धर्म परिवर्तन का खुलासा तब हुआ, जब उनकी मस्जिद में नमाज पढ़ते फोटो वायरल हुई। इससे जिले के सरकारी महकमों में खलबली मच गई। पहले मुस्लिम लड़की से कराई शादी, फिर धर्म परिवर्तन बात अधिकारियों के संज्ञान में आने पर जांच शुरू हुई। जांच में धर्म परिवर्तन की बात सही पाई गई। उधर, पुलिस ने नायाब तहसीलदार की पत्नी आरती गुप्ता की तहरीर पर पति समेत 5 के खिलाफ मुकदमा लिखा है। पत्नी का आरोप है कि मुस्लिम लड़की से शादी कराकर उनके पति का धर्म परिवर्तन कराया गया है। मस्जिद में टोपी लगाकर नमाज पढ़ते फोटो हुई थी वायरल दरअसल, दो दिन पहले यह...
UP : मथुरा में राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरू की गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा

UP : मथुरा में राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरू की गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी इस समय यूपी के मथुरा में हैं। धर्म कर्म में लीन सीएम की पत्नी गीता शर्मा ने मंगलवार से गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा शुरू की है। पहले दिन उन्होंने 3 किमी की परिक्रमा की। वह 5 दिन में कुल 21 किमी की परिक्रमा पूरी करेंगी। सीएम की पत्नी गीता शर्मा की सादगी से लोग स्तब्ध जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सीएम की पत्नी गीता शर्मा गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ भगवान के दर्शन किए। पूजा-पाठ कर अन्य श्रद्धालुओं के बीच ही सड़क पर लेटकर दंडवती परिक्रमा शुरू कर दी। उनके साथ 4 से 5 सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं। https://samarneetinews.com/ram-mandir-muslim-woman-abdul-iqra-also-gave-funds-for-ram-temple-in-kashi/ सीएम की पत्नी की सादगीपूर्ण परिक्रमा और उनकी आराध्य के प्रति आस्था दे...
सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में 22 से बढ़कर 25 साल हुई आयु सीमा

सीएम योगी का बड़ा फैसला, सिपाही भर्ती में 22 से बढ़कर 25 साल हुई आयु सीमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस भर्ती का सपना संजोय युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सीएम योगी ने निर्देशों पर अब यूपी पुलिस भर्ती में अभ्यर्थियों की आयु सीमा 22 से बढ़ाकर 25 साल होगी। आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे युवाओं को सीएम योगी ने बड़ी राहत दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख सचिव गृह को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए हैं। आयु सीमा में यह छूट सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को मिलेगी। बताते चलें कि हाल ही में पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों ने सीएम योगी से यह मांग करते हुए अपील की थी। सीएम योगी ने x एकाउंट पर दी जानकारी बताया जा रहा है कि इस बार होने वाली पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में यह छूट मिलेगी। बताते चलें कि योगी सरकार ने 23 दिसंबर को यूपी में नागरिक https://samarneetinews.com/lucknow-guruvani-at-cm-residence-cmy...
Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगर

Lucknow : गुरुग्रंथ साहिब को सीएम योगी ने सिर-माथे किया ग्रहण, सीएम आवास पर गुरुवाणी-अरदास और लंगर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ में मुख्यमंत्री के आवास पर गुरुवाणी, अरदास और लंगर का आयोजन हुआ। गुरुग्रंथ साहिब को मुख्यमंत्री ने सिर-माथे ग्रहण किया। साथ ही गुरुग्रंथ साहिब का स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीर बाल दिवस हम सभी को सिख गुरुओं के बलिदान की याद दिलाता है। सीएम बोले, सिख गुरुओं से संबंधित स्थलों का होगा विकास कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्रों ने धर्म और देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुतियां दीं। यह गौरवशाली इतिहास आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि वे भी अपने बलिदानियों की गौरवगाथा को जाने। सीएम योगी ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी मंडल और जिलास्तर पर वीर बालकों का सम्मान होना चाहिए। ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की.. साथ ही प्रदेश में सिख गुरुओं स...