समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी इस समय यूपी के मथुरा में हैं। धर्म कर्म में लीन सीएम की पत्नी गीता शर्मा ने मंगलवार से गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा शुरू की है। पहले दिन उन्होंने 3 किमी की परिक्रमा की। वह 5 दिन में कुल 21 किमी की परिक्रमा पूरी करेंगी।
सीएम की पत्नी गीता शर्मा की सादगी से लोग स्तब्ध
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर सीएम की पत्नी गीता शर्मा गोवर्धन पहुंचीं। उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन-पूजन करने के साथ भगवान के दर्शन किए। पूजा-पाठ कर अन्य श्रद्धालुओं के बीच ही सड़क पर लेटकर दंडवती परिक्रमा शुरू कर दी। उनके साथ 4 से 5 सुरक्षाकर्मी भी मौजूद हैं।
Ram Mandir : राम मंदिर के लिए मुस्लिम महिला अब्दुल-इकरा ने भी दी निधि
सीएम की पत्नी की सादगीपूर्ण परिक्रमा और उनकी आराध्य के प्रति आस्था देखकर आम लोग भी स्तब्ध हैं। सभी उनकी सराहना कर रहे हैं। बताते चलें कि गिरिराज जी में सीएम भजनलाल शर्मा की अटूट आस्था है। हाल ही में उन्होंने गोवर्धन में दानघाटी, श्रीनाथ जी और पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी।
ये भी पढ़ें : पूर्व फौजी का कुकर्म : दो मासूम बहनों को घर बुलाकर एक से छेड़छाड़, ऐसे हुआ भंडाफोड़..