Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Ram Mandir : राम मंदिर के लिए मुस्लिम महिला अब्दुल-इकरा ने भी दी निधि

Ram Mandir : Muslim woman Abdul-Iqra also gave funds for Ram Temple in Kashi

समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का कार्यक्रम है। ऐसे में खास बात यह है कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए काशी प्रांत के चार हजार से ज्यादा मुसलमानों ने दान में लाखों की धनराशि दी है। 27 जिलों में 30 से ज्यादा कार्यक्रमों में 4 हजार से ज्यादा मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए क्षमतानुसार दान दिया है।

4 हजार से ज्यादा मुस्लिम कर चुके दान

जौनपुर के डा. अब्दुल कादिर ने 1 लाख 11 हजार दिए हैं। वहीं वाराणसी की इकरा अनवर ने भी राम मंदिर निर्माण की शुरुआत से पहले ही महामंडलेश्वर जितेंद्रानंद सरस्वती से संपर्क किया था। उन्हें मंदिर निर्माण कोष में 11 हजार रुपए की सहयोग राशि दी थी। इकरा उस समय चर्चा में आई थीं जब

आदिपुरुष फिल्म पर नेपाल में रोक, भारत में बवाल

उन्होंने अपने दाहिने हाथ पर जय श्रीराम गुदवाया था। अब भी उनके हाथ पर जय श्रीराम गुदा हुआ है। काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश का कहना है कि काशी प्रांत के 27 जिलों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग निधि समर्पण अभियान में शामिल हुए हैं। वे सार्वजनिक मंचों तक बेहिचक समर्पण राशि देने पहुंचे हैं। बताया कि 4 हजार से ज्यादा मुस्लिम समाज के लोगों ने सहयोग राशि दी है।

ये भी पढ़ें : सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..