Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

UP School News : यूपी में भीषण ठंड का कहर, विभिन्न जिलों के स्कूल दो दिन के लिए बंद

Banda : Arbitrariness of schools in severe cold-children going to school shivering

आशा सिंह, लखनऊ : भीषण ठंड और कोहरे से जन-जीवन थम सा गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड के कहर को देखते हुए गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न शहरों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। इतना ही नहीं घने कोहरे की वजह से कक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है।

विभिन्न जिलों में कक्षाओं का समय भी बदला

अधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी को दिए आदेशों में कहा गया है कि गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे होगा। वहीं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में अलीगढ़ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी बोर्डों के स्कूल गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखे जाएंगे। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी शामिल रहेगा।

आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

इसी क्रम में मथुरा में स्कूलों में कक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे होगा। अधिकारियों ने यह भी घोषणा की है कि जालौन में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 31 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 दिसंबर 2023 से 14 जनवरी, 2024 तक 15 दिनों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा पहले ही कर रखी है।

उत्तर भारत में शीतलहर का है कहर

उत्तर प्रदेश में शीत लहर का कहर जारी है। बुधवार को धुंध की मोटी परत छाई रही। इससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया। कोहरे के कारण कुछ इलाकों में दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। घने कोहरे से पूरे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार को भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : UP : मथुरा में राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरू की गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा