Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

योगी सरकार का खास फैसला, अब विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर नहीं होंगे अफसरों के नाम..

CM Yogi's stick started, many state officials suspended, clarification sought from many

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम नहीं लिखे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों के शिलापट्टों पर अधिकारियों के नाम लिखने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। नगर आयुक्त या अधिशासी अधिकारी, किसी का भी इन शिलापट्ट पर नहीं लिखा जाएगा।

क्षेत्रीय विधायकों का नाम अनिवार्य

सभी विकास योजनाओं के शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संबंधित क्षेत्रीय विधायक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा। इतना ही नहीं महापौर और अध्यक्ष के नाम का फांट साइज यानी आकार भी इन्हीं दो नामों के बराबर रखा जाएगा। नगर विकास विभाग की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया गया है।

आशीष से यूसुफ बने तहसीलदार समेत 5 के खिलाफ मुकदमा, पहले कराई मुस्लिम लड़की से शादी और फिर..

साथ ही जिलाधिकारियों और निकाय अधिकारियों को इस शासनादेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश हुए हैं। इसे लेकर प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात की ओर से शासनादेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि नगर विकास विभाग द्वारा होने वाले विकास कार्यों का शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री के साथ ही क्षेत्रीय विधायक का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP : मथुरा में राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने शुरू की गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा