Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Ram Mandir : राम मंदिर के लिए मुस्लिम महिला अब्दुल-इकरा ने भी दी निधि

Ram Mandir : राम मंदिर के लिए मुस्लिम महिला अब्दुल-इकरा ने भी दी निधि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का कार्यक्रम है। ऐसे में खास बात यह है कि अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए काशी प्रांत के चार हजार से ज्यादा मुसलमानों ने दान में लाखों की धनराशि दी है। 27 जिलों में 30 से ज्यादा कार्यक्रमों में 4 हजार से ज्यादा मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए क्षमतानुसार दान दिया है। 4 हजार से ज्यादा मुस्लिम कर चुके दान जौनपुर के डा. अब्दुल कादिर ने 1 लाख 11 हजार दिए हैं। वहीं वाराणसी की इकरा अनवर ने भी राम मंदिर निर्माण की शुरुआत से पहले ही महामंडलेश्वर जितेंद्रानंद सरस्वती से संपर्क किया था। उन्हें मंदिर निर्माण कोष में 11 हजार रुपए की सहयोग राशि दी थी। इकरा उस समय चर्चा में आई थीं जब https://samarneetinews.com/adipurush-film-banned-in-nepal-ruckus-in-india/ उन्होंने अपने दाहिने हाथ पर जय श्रीराम ग...
सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..

सीएम योगी ने बटेश्वर से गोवर्धन हेलीपोर्ट सुविधा का किया शुभारंभ, 148 करोड़ की..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Atal Bihari Vajpayee पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में आज मनाई जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के बाह क्षेत्र में उनकी जन्मस्थली बटेश्वर पहुंचे। वहां बटेश्वर से गोवर्धन के लिए हेलीपोर्ट सुविधा का शुभारंभ किया। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया। 148 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री की याद में सांस्कृतिक संकुल केंद्र का लोकार्पण किया। साथ ही 148 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जनसभा स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, उच्च शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, किसानों की तत्परत...
सीतापुर : दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

सीतापुर : दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले में लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढ़ा भवनाथपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। लहरपुर-बिसवां रोड पर हुई हादसा बताते हैं कि पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए रौंद दिया। तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की https://samarneetinews.com/in-kanpur-rape-of-girl-student-in-schoolvan-fir-against-5-including-teacher/ पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात के आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भ...
कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

कानपुर में स्कूल वैन में छात्रा से दुष्कर्म, प्रबंधक बोली- ‘बेटा किसी को न बताना’, प्राचार्य-टीचर समेत 5 पर FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के कानपुर में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। 6वीं की छात्रा से स्कूल वैन के चालक ने वैन में ही दुष्कर्म कर डाला। चौंकाने वाली बात यह है कि जब छात्रा ने यह बात स्कूल पहुंचने पर क्लास टीचर, प्रिंसिपल और प्रबंधक को बताई, तो उससे कहा गया कि बेटा किसी को न बताना। स्कूल प्रबंधक और स्टाफ ने घिनौनी मानसिकता का परिचय देते हुए मामले को दबाना का प्रयास किया। छात्रा रोती-दर्द से कराहती रही, लेकिन किसी ने उसे कोई सपोर्ट नहीं किया। केशवपुरम के ग्लोबल पैराडाइज स्कूल की थी छात्रा छुट्टी के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही प्रबंधक, प्राचार्य और क्लास टीचर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना कानपुर के केशवपुरम आवास विकास में स्थित ग्लोबल पैराडाइज स्कूल की है। रावतपुर थाना क्षेत्र में रह...
UP : बिजनौर में हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, किसानों की तत्परता से टला बड़ा हादसा..

UP : बिजनौर में हिमगिरी एक्सप्रेस में लगी आग, किसानों की तत्परता से टला बड़ा हादसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि, समय रहते किसानों ने शोर मचाकर गार्ड और तकनीकि टीम को अलर्ट कर दिया। इससे एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया और कई ट्रेन यात्रियों की जान बच गई। घटना बिजनौर जिले के नगीना के पास की है। जानकारी के अनुसार हिमगिरी एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से बिजनौर के नजीबाबाद और नगीना रेलवे स्टेशनों के बीच गुजर रही थी। खेतों पर काम कर रहे किसानों की जागरुकता आई काम तभी बोगी के ब्रेक-शू जाम होने से ब्रेक वाइंडिंग में आग धधक गई। आग का धुआं बोगी के अंदर घुसते ही यात्रियों में चीख-पुकार सी मच गई।वहीं रेलवे पटरी के किनारे खेतों पर काम करने वाले किसानों ने जब ट्रेन के पहियों में आग की लपटें उठती देखीं तो शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही ट्रेन की तकनीकि टीम ये भी पढ़ें : UP : जिस ट्रेन में पिता कर रहे थे सफर, बेटे ने उसी के आग...
UP : सीएम योगी का चला डंडा, प्रदेश के कई अधिकारियों के निलंबन, स्पष्टीकरण के निर्देश

UP : सीएम योगी का चला डंडा, प्रदेश के कई अधिकारियों के निलंबन, स्पष्टीकरण के निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रेड्रेसल सिस्टम की शिकायतों को गंभीरता से न लेना अधिकारियों को भारी पड़ा। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। अलग-अलग जिलों के ऐसे कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण और उनके निलंबन के निर्देश हुए हैं। सीएम योगी ने आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा बैठक यह निर्देश दिए। सीतापुर-कानपुर समेत कई जिलों के अधिकारियों पर कार्रवाई बताया जाता है कि नियुक्ति विभाग को कानपुर नगर की तहसील नर्वल में शिकायतकर्ता की फाइल गायब होने पर अपर जिलाधिकारी ने तत्कालीन पेशकार अनुज त्रिपाठी पर कार्रवाई नहीं की। दोषी मिलने पर ए़डीएम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सुल्तानपुर के ग्राम विकास अधिकारी को https://samarneetinews.com/up-after-feeding-poison-to-three-children-mother-also-eat/ प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग को बीडीओ को ...
यूपी : इन 3 जिलों के DM पर गिर सकती है गाज, सीएम योगी नाराज-यह वजह..

यूपी : इन 3 जिलों के DM पर गिर सकती है गाज, सीएम योगी नाराज-यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के डीएम पर गाज गिर सकती है। इसकी वजह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ठंड और शीतलहर के मद्देनजर इन जिलों में अलाव और कंबलों की व्यवस्था नहीं हुई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर यूपी के सभी 75 जिलों के जिलों में कंबल खरीदे जा रहे हैं। अलाव की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस काम में 29 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि भी खर्च की जा रही है। शीतलहर-ठंड से बचाव के उपायों में पिछड़े ये जिले.. बताते हैं कि प्रदेश के 72 जिलों ने इस काम को पूरा कर दिया है। वहीं तीन जिलों में इस काम में काफी देरी हुई है। समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने इसपर नाराजगी जताई है। सीएम योगी के निर्देशों पर तीनों जिलों के डीएम से https://samarneetinews.com/up-after-feeding-poison-to-three-children-mother-also-eat/ स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीएम योगी ने साफ कहा है कि ...
UP : जिस ट्रेन में पिता कर रहे थे सफर, बेटे ने उसी के आगे कूदकर दी जान

UP : जिस ट्रेन में पिता कर रहे थे सफर, बेटे ने उसी के आगे कूदकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात क्षेत्र में आज एक बेहद दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। एक कक्षा-8 के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी ट्रेन से छात्र के पिता यात्रा कर रहे थे। बाकी यात्रियों के साथ ट्रेन रुकने पर वह भी शव देखने पहुंचे। सामने बेटे का शव पड़ा देखा तो गश खा गए। शव उनके बेटे का ही था। खुद को संभालते हुए पिता ने किया घर पर फोन फिर भी किसी तरह खुद को संभालते हुए घर फोन कर पूछा कि बेटा कहा हैं। घर से पता चला कि बेटा बैग देकर कहीं चला गया है। पिता को समझते देर नहीं लगी। वह बिलखते हुए बदहवास हो गए। किसी तरह बाकी यात्रियों ने उन्हें संभाला। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात के भटौली गांव के नरेश कुरील का बेटा आकाश गांव के संविलियन स्कूल में कक्षा-8 का छात्र था। घर से स्कूल के लिए निकला बेटा, फिर रास्ते में.. आज छात्र ने बैजूपुरवा गांव...
Kanpur : आईआईटी कैंपस में युवती ने की सुसाइड, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर थीं तैनात

Kanpur : आईआईटी कैंपस में युवती ने की सुसाइड, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर थीं तैनात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : आईआईटी कानपुर में एक 34 वर्षीय युवती पल्लवी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। वह बीएसबीई डिपार्टमेंट में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर के पद पर तैनात थीं। बताते हैं कि 3 दिन पहले ही वह आईआईटी कैंपस में आरए टॉवर के दूसरे तल पर स्थित आवास में शिफ्ट हुई थीं। वह उड़ीसा की रहने वाली थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही उनके परिजनों को सूचना भी दे दी है। पुलिस सुसाइड की वजह डिप्रेशन मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उड़ीसा के कटक की रहने वाली थीं पल्लवी चिल्का जानकारी के अनुसार आईआईटी कानपुर में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव अफसर पल्लवी चिल्का (34) उड़ीसा के कटक सीडीए सेक्टर की रहने वाली थीं। मंगलवार को सफाई कर्मी उनके आवास की सफाई को पहुंचा। वहां उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वह नहीं खुला। अंदर से कोई जबाव भी नहीं आ...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने 3 राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं। मुलाकात की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम श्री पाठक ने लिखा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, हम सभी के प्रेरणास्रोत, गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई देते हुए गरीब कल्याण व संगठन के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर.....