Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

in Sambhal Three brothers hanged themselves

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के संभल जिले में तीन सगे भाइयों ने फांसी लगा ली। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीसरे को परिवार के लोगों ने बचा लिया। हालांकि, उसकी भी हालत इलाज के दौरान चिंताजनक है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार संभल के धनारी क्षेत्र के दो भाइयों ने फांसी लगा ली। तीसरे को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फांसी लगा ली।

पारिवारिक विवाद में घटना, परिवार में कोहराम 

बताते हैं कि धनारी में रहने वाले 3 भाइयों में मुनीश (25) हरियाणा में नौकरी करते थे। वहीं दो भाई बृजेश (19) और पान सिंह (22) गांव में ही रहककर खेतीबाड़ी का काम देखते हैं।

ये भी पढ़ें : UP New DGP : यूपी पुलिस के नए DGP होंगे प्रशांत कुमार, 1 जनवरी को संभालेंगे पद

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम पिता विजय सिंह ने पत्नी को किसी बात पर डांट दिया। गाली-गलौज सुनकर सबसे छोटे बेटे बृजेश ने इसका विरोध किया। दोनों में गहमागहमी होने लगी। गुस्से में उठकर बेटा जंगल की ओर चला गया। बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।

एक को दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बचाया

दूसरे बेटे पान सिंह ने भी भाई की मौत की खबर सुनकर दरवाजा बंद कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया। हालांकि, तबतक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

तीसरे ने स्टेशन के पास ही लगा ली फांसी

उधर, जानकारी होने पर हरियाणा से तीसरा भाई मुनीश भी धनारी स्टेशन पहुंच गया। जब उसे भाई की मौत की खबर मिली तो उसने भी स्टेशन के पास ही फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि उसने मरने से पहले अपने हाथ पर लिखा कि हम तीनों भाइयों में बहुत प्यार था। मैं भी आ रहा हूं, सभी को राम-राम।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

दो जवान बेटों की मौत से परिवार पर जैसे वज्रपात हो गया। परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं तीसरे का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी श्रीशचंद्र, सीओ दीपक तिवारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..