Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में डीआईजी, एसपी ने फोर्स के साथ किया मार्च, जांची सुरक्षा व्यवस्था

in Banda City DIG Ajay Singh SP marched with force

समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस उप महा निरीक्षक अजय कुमार सिंह और बांदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोर्स के साथ पैदल गश्त की। अधिकारियों ने आने वाले नए साल को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों उच्चाधिकारियों के साथ सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम, सीओ एके सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, यातायात पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस के सिपाही भी थे।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अधिकारियों ने बाबूलाल चौराहे से गुलरनाका होते हुए प्रकाश टॉकीज, महेश्वरी देवी, बलखंडीनाका, पद्माकर चौराहा, बाकरगंज होते हुए रेलवे स्टेशन तक पेट्रोलिंग की।

UP : तीन सगे भाइयों ने लगाई फांसी, दो की मौत-तीसरे की हालत गंभीर

व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्या को जाना। अधिकारियों ने साफ कहा कि 31 दिसंबर को शहर में चेकिंग अभियान चलेगा। अगर कोई भी नशे करके वाहन चलाता मिला तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीआईजी ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें : UP : नायाब तहसीलदार के धर्मांतरण मामले में दो मस्जिदों के मौलानाओं समेत 3 को जेल, मुस्लिम युवती पर दिल..