Wednesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति से अखिलेश यादव ने किया ग्रहण

मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति से अखिलेश यादव ने किया ग्रहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Padma Vibhushan Award समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड मिला है। आज इस अवार्ड को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उनके बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। 10 बार विधायक और 9 बार सांसद रहे स्व. मुलायम उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘नेता जी’ के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के सीएम भी रहे हैं। बीते वर्ष 10 अक्टूबर को उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में 10 बार विधायक और 9 बार लोकसभा में सांसद रहे। इस मौके पर अन्य लोगों ने अवार्ड ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम काफी भव्य रहा। ये भी पढ़ें : Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूष...
रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज

रामनवमी : रामनगरी अयोध्या पहुंचे करीब 20 लाख श्रद्धालु, हर तरफ जय श्री राम की गूंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम की नगरी अयोध्या में आज रामनवमी की जबरदस्त धूम रही। नगर में लाखों की संख्या में श्रद्घालुओं भीड़ रही। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्यान आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज सुनाई दे रही है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में पूरी ताकत लगा रखी है। धूमधाम से मनाया जा रहा रामजन्मोत्सव दरअसल, आज रामनवमी का पावन पर्व है। इसलिए देश-विदेश से रामभक्त बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे हैं। सभी रामलला के दरबार में जन्मोत्सव मना रहे हैं। नगर में कनक भवन समेत बाकी मंदिरों में भी बड़ी ही धूमधाम के साथ जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। ये भी पढ़ें : Lucknow : आज से प्रदेश में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि-बिजली भी..  जन्मोत्सव पर रामलला रत्नजड़ित पीले वस्त्रों में भक्तों को दिखे। भगवान राम सहित चारों भाइयों को सोने का मुक...
अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, अशरफ सहित 7 लोग बरी, उमेशपाल किडनैपिंग केस

अतीक अहमद समेत 3 को उम्रकैद, अशरफ सहित 7 लोग बरी, उमेशपाल किडनैपिंग केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद समेत 3 लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं अतीक के भाई अशरफ समेत 7 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। 17 साल पुराने इस मामले में सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अतीक के भाई अशरफ समेत 7 दोषमुक्त उमेश पाल अपहरण मामले में मुख्य अभियुक्त माफिया अतीक अहमद समेत 3 अभियुक्तों को एमपी-एमएलए कोर्ट के जज डा दिनेश चंद्र शुक्ल ने दोषी पाया है। 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया है। बताते चलें कि जिस उमेश पाल के अपहरण के मामले में यह सजा हुई है, उसकी बीती 24 फरवरी को प्रयागराज में हत्या हो चुकी है। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना  उमेश पाल के परिवार ने अदालत से माफिया अतीक के खिलाफ मौत की सजा मांगी है। अतीक के साथ कोर्ट...
निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, अगले दो दिन में अधिसूचना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि ओबीसी आयोग ने ट्रिपल टेस्ट के आधार पर अपनी रिपोर्ट सबमिट की है। इसे कैबिनेट में रखने के साथ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया गया है। बताते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी पूछा कि चुनाव की घोषणा कबतक हो सकती है। महाधिवक्ता की ओर से कहा गया है कि अगल दो दिन में चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि अगले 24 से 48 घंटे के अंदर यूपी में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। साथ ही आचार संहिता भी लग सकती है। माना जा रहा है कि अप्रैल के सेकेंड वीक यानी दूसरे सप्ताह में चुनाव का पूरा क्रार्यक्रम घोषित हो सकता है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। ये भी पढ़ें : Video : बांदा से गुजरा अतीक अहमद का काफिला, अलर्ट मोड पर ...
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया..

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने उन्हें लीगत सेल का को-कन्वीनर बनाया है। बताते चलें कि बांसुरी स्वराज को पार्टी में यह पहली बार कोई पद मिला है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक बनीं उधर, सक्रिय राजनीति में आने पर बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है। ट्वीट कर PMModi का जताया आभार उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अ...
अतीक अहमद को सड़क के रास्ते साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी, गुजरात पहुंची यूपी पुलिस

अतीक अहमद को सड़क के रास्ते साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी, गुजरात पहुंची यूपी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी पुलिस रविवार को गुजरात स्थित साबरमती जेल पहुंची है। बताते हैं कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस सड़क के रास्ते प्रयागराज लाने की तैयारी है। हत्याकांड को लेकर पुलिस अतीक से पूछताछ भी करेगी। अतीक जहां गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, वहीं उसका भाई अशरफ इस समय बरेली जेल में बंद है। इसके बाद अशरफ को भी प्रयागराज लाया जा सकता है। 24 से 25 घंटे की होगी यात्रा जानकारी के अनुसार अतीक को प्रयागराज के लिए शिवपुरी से झांसी होकर लाया जा सकता है। इस दौरान यूपी पुलिस माफिया अतीक के साथ करीब 24 से 25 घंटे तक यात्रा करेगी। शार्प शूटर पर बढ़ा ईनाम उधर, पुलिस ने राजूपाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवी पर ईनाम बढ़ा दिया है। उसपर अब 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। वह 18 साल से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। हाल में प...
यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला

यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : आंध्र प्रदेश सीआईडी ने यूपी कैडर की सीनियर आईएएस अधिकारी अपर्णा यू के पति को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। उनपर 3300 करोड़ के घोटाले का आरोप है। अपर्णा यू इस समय मिशन निदेशक एनएचएम यूपी के पद पर हैं। बताते हैं कि अपर्णा के आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान यह घोटाला हुआ था। आंध्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान पति को दिलाया था ठेका प्रतिनियुक्ति के समय आंध्र प्रदेश में अपर्णा ने अपने पति को 3300 करोड़ रुपए का ठेका दिलाया था। इसमें बड़ा घोटाला हुआ। मामले की जांच हुई तो महिला आईएएस के पति घोटाले में शामिल मिले। बताया जा रहा है कि अपर्णा आंध्र में स्किल डेवलपमेंट में तैनात रहीं थीं। ये भी पढ़ें : वाराणसी में PM Modi के भोजपुरी अंदाज ने सबका मनमोहा, बोले- ‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा’   कहा जा रहा है कि अपर्णा के पति ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठेका ले लिया था। इस 330...
वाराणसी में PM Modi के भोजपुरी अंदाज ने सबका मनमोहा, बोले- ‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा’

वाराणसी में PM Modi के भोजपुरी अंदाज ने सबका मनमोहा, बोले- ‘आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। वहां करीब पांच घंटे तक रुके। इस दौरान पीएम मोदी दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। फिर एक जनसभा को भी संबोधित किया। आज अपने संबोधन को पीएम मोदी ने बेहद अलग अंदाज में पेश किया। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ भोजपुरी में भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि 'आप सब लोगन के हमार प्रणाम बा।' पीएम मोदी के इस संबोधन से पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। कहा, केंद्र और यूपी में गरीबों की चिंता करने वालीं सरकारें पीएम मोदी बोले कि आज केंद्र और यूपी में जो सरकार हैं, वो गरीबों की चिंता करने वाली और सेवा करने वाली सरकार हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि आप लोग भले ही मुझे प्रधानमंत्री कहें, लेकिन मोदी खुद को आपका सेवक ही मानता है। बोले, काशी के विकास की चर्चा देश और पूरी दुनिया में हो रही प्र...
19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : अक्सर किसी युवक, बुजुर्ग द्वारा महिलाओं या लड़कियों से दुष्कर्म के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की लड़की को एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है। आरोप था कि एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप सही साबित होने पर लड़की को सजा हुई है। मामले में पीड़ित लड़के की मां की ओर से मुकदमा लिखाया गया था। लड़के की मां ने की थी पुलिस से शिकायत लड़के की मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका बेटा घर से दूध लेने गया था। रास्ते में लड़की उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि लड़की इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके की रहने वाली है। ये भी पढ़ें : बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे ...
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, सजा के बाद फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली : Rahul Gandhi parliament membership cancelled  सूरत कोर्ट के मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी है। जनप्रतिनिधि कानून के तहत अगर किसी विधायक या सांसद को दो या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। राहुल की संसद सदस्यता के खत्म होने को कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद थे। https://samarneetinews.com/rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-gujarat-courts-decision-in-defamation-case/ ये भी पढ़ें : राहलु गांधी को दो साल की सजा, गुजरात की कोर्ट का मानहानि मामले में फैसला   ये भी पढ़ें : अखिलेश यादव का यूपी के पर्यटन मंत्री पर बड़ा बयान, कहा- मैनपुरी चुनाव में दिया था सपा का साथ ...