Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा

19-year-old girl sentenced to 10 years in Indore for raping minor boy

समरनीति न्यूज, डेस्क : अक्सर किसी युवक, बुजुर्ग द्वारा महिलाओं या लड़कियों से दुष्कर्म के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की लड़की को एक 15 साल के नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा हुई है। आरोप था कि एक 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप सही साबित होने पर लड़की को सजा हुई है। मामले में पीड़ित लड़के की मां की ओर से मुकदमा लिखाया गया था।

लड़के की मां ने की थी पुलिस से शिकायत

लड़के की मां ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनका बेटा घर से दूध लेने गया था। रास्ते में लड़की उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस का कहना है कि लड़की इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके की रहने वाली है।

ये भी पढ़ें : बड़े घर की नाबालिग लड़की को जिम ट्रेनर ने झांसे में लेकर किया रेप, फिर ब्लैकमेल कर शादी-लाखों वसूले, अब FIR..

यह लड़की 15 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले गई। पुलिस का भी कहना है कि लड़की ने नाबालिग लड़के को ले जाकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की रिपोर्ट बीते वर्ष 15 नवंबर को दर्ज हुई थी। पुलिस ने लगातार जांच और छापेमारी कर गुजरात से लड़की को गिरफ्तार करते हुए लड़के को बरामद किया था। फिर लड़की को जेल भेज दिया गया था। लड़की और लड़के के मेडिकल टेस्ट से घटना की पुष्टि हुई थी। कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में फैसला सुनाते हुए लड़की को 10 साल कारावास और 3000 रुपए जुर्माने की सजा दी है।

ये भी पढ़ें : समरनीतिन्यूज Dear Doctor : क्या चेचक में है निमोनिया का भी है खतरा, कौन सा लें कफ सिरप ? पढ़िए डाक्टर की बात