Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति से अखिलेश यादव ने किया ग्रहण

Mulayam Singh posthumously received Padma Vibhushan, Akhilesh Yadav from President

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Padma Vibhushan Award समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड मिला है। आज इस अवार्ड को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से उनके बेटे एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ग्रहण किया।

10 बार विधायक और 9 बार सांसद रहे स्व. मुलायम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘नेता जी’ के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव देश के रक्षा मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के सीएम भी रहे हैं। बीते वर्ष 10 अक्टूबर को उनका 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा में 10 बार विधायक और 9 बार लोकसभा में सांसद रहे। इस मौके पर अन्य लोगों ने अवार्ड ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम काफी भव्य रहा।

ये भी पढ़ें : Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण 

Padma Awards 2023 : मुलायम सिंह, एसएम कृष्णा और जाकिर हुसैन समेत 6 को पद्म विभूषण