Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया..

Sushma Swaraj's daughter Bansuri entered active politics, BJP gave her this post

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने उन्हें लीगत सेल का को-कन्वीनर बनाया है। बताते चलें कि बांसुरी स्वराज को पार्टी में यह पहली बार कोई पद मिला है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है।

विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक बनीं

उधर, सक्रिय राजनीति में आने पर बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है।

ट्वीट कर PMModi का जताया आभार

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रति अत्यंत आभारी हूं।

आने वाले दिनों में चुनाव लड़ने की चर्चाएं

आपको बताते चलें कि बांसुरी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती बेटी हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ चुकी हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के साथ-साथ सुप्रीमकोर्ट में अधिवक्ता भी हैं। आने वाले दिनों में उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष 

ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला