Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष

BJP released new list of office bearers in Uttar Pradesh

समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार रात यूपी की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नए पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी की है। नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधा गया है। नई टीम में 45 सदस्य हैं। इनमें 18 उपाध्यक्ष और सात महामंत्री और 16 मंत्री बनाए गए हैं। नई टीम में कई पदाधिकारियों को दोबारा मौका दिया गया है, तो वहीं मंत्री बने कई पदाधिकारियों की जगह नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विजय बहादुर पाठक, मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई उपाध्यक्ष

BJP released new list of office bearers in Uttar Pradesh

भाजपा ने यूपी की नई टीम में पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, मानवेंद्र सिंह, कमलावती सिंह, कांता कर्दम, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रकाश पाल कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त

मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह छह क्षेत्रीय अध्यक्षों नियुक्त किए गए हैं। प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यहां देखें पूरी लिस्ट… 

BJP released new list of office bearers in Uttar Pradesh

BJP released new list of office bearers in Uttar Pradesh

BJP released new list of office bearers in Uttar Pradesh

ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला  

ये भी पढ़ें : ‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली