समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की कह रही है कि वह अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती है, जिसे वह प्यार करती है। इतना ही नहीं इस लड़की ने वीडियो में अपना, अपने पिता से लेकर पूरे खानदान का नाम गिना दिए हैं। पता भी बताया है। अपने परिवार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की प्रेमी से लेकर उसके बाप तक का नाम बताते हुए पुलिस से शादी कराने की अपील करती सुनी जा रही है।
लड़की ने अपनी पूरी पहचान भी बताई
इस लड़की ने परिवार पर इमोशनल ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे खूब देख रहे हैं। वीडियो में लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी के घरवाले तो शादी को तैयार हैं, लेकिन उसके खुद के घरवाले राजी नहीं हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें : 19 साल की लड़की को नाबालिग लड़के से रेप के मामले में 10 साल की सजा
इसलिए पुलिस उनकी मदद करे। यह वीडियो बांदा जिले के कालिंजर क्षेत्र का बताया जा रहा है। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि घरवाले कहीं दूसरी जगह उसकी शादी कराना चाहते हैं।
पुलिस ने मामले में बताई सही बात
उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज का कहना है कि यह मामला करीब डेढ़ महीने पुराना है। मामले की जांच करने के बाद परिवार वालों के बीच समझौता करा दिया गया था। अब ऐसी कोई बात नहीं है। किसी ने अब इस वीडियो को वायरल किया है।
अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार
ये भी पढ़ें : अंधी मोहब्बत- BJP नेता को सपा नेता की बेटी से प्यार, दोनों फरार